दक्षिणी जिला भाजपा ने विधायक प्रकाश जरवाल की गिफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया

दिल्ली के मुख्यमंत्री को विधायक प्रकाश जरवाल द्वारा दिल्ली जल बोर्ड कार्यालय में एक महिला के साथ दुव्र्यवहार करने के मामले में दिल्ली की जनता को जवाब देना चाहिए-सतीश उपाध्याय

नई दिल्ली, 8 जुलाई।  दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री सतीश उपाध्याय ने कहा है कि एक महिला के साथ दुव्र्यवहार करने के आरोप में आम आदमी पार्टी के विधायक प्रकाश जरवाल के विरूद्ध एफ.आई.आर. दर्ज होने के साथ ही केजरीवाल की पार्टी का महिला विरोधी चरित्र साबित हो गया है और इस बात का भी पता चला है कि दिल्ली की अनधिकृत कालोनियों तथा शहरीकृत गांवों में पानी की भारी कमी है।

पिछले महीने भी महिपालपुर में पत्रकारों और महिलाओं को जल मंत्री कपिल मिश्रा और विधायक देवेन्द्र सहरावत को धमकी देते हुये देखा गया था और संगम विहार में पानी के लिए आई महिला के साथ दुव्र्यवहार करने के लिए विधायक दिनेश मोहनिया की गिरफ्तारी हुई थी।

श्री उपाध्याय ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री को विधायक प्रकाश जरवाल द्वारा दिल्ली जल बोर्ड कार्यालय में एक महिला के साथ दुव्र्यवहार करने के मामले में दिल्ली की जनता को जवाब देना चाहिए।


दक्षिणी जिला भाजपा महिला मोर्चा ने एक महिला के साथ दुव्र्यवार के विरोध एवं उनकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर आज विधायक प्रकाश जरवाल के तिगड़ी विस्तार स्थित निवास के बाहर प्रदर्शन किया।  प्रदर्शन का नेतृत्व जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती माया बिष्ट एवं डाॅ. ज्योति सिंघल और श्रीमती मीरा पहाड़िया ने किया।  सैकड़ों महिला कार्यकत्र्ताओं के साथ दक्षिणी दिल्ली जिला अध्यक्ष श्री छोटे राम, प्रदेश मंत्री श्री गजेन्द्र यादव एवं श्री आनंद सिंघल सम्मिलित हुये।  

Comments

Popular posts from this blog

Sameer Ansari, Don of Bihar, having a Reward of Rs 50000/- Arrested in Delhi

Imposter IPS Officer Arrested; an Academic Who Became a Cheat to Realize His Dream Unfulfilled

milay azaadi pollution se!, milay azaadi kachre se!