दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने अन्ना हजारे का पत्र लिख दिल्ली आकर जन्तर-मन्तर से केजरीवाल दल के कृत्यों पर वक्तव्य देने का किया अनुरोध

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री सतीश उपाध्याय ने सामाजिक जनांदोलन के अग्रदूत श्री अन्ना हजारे को पत्र लिखकर मांग की है कि वह अविलम्ब दिल्ली एवं देश की जनता के प्रति अपने कर्तव्य का निर्वाह करते हुये राजधानी दिल्ली के जन्तर-मन्तर से देश की जनता को आम आदमी पार्टी द्वारा विगत 18 माह में किये कुकृत्यों जिनके चलते देश की राजधानी अपमानित महसूस कर रही है पर अपना वक्तव्य दें।
श्री उपाध्याय ने पत्र में कहा है कि दिल्ली की जनता ने आम आदमी पार्टी और उसके मुखिया अरविन्द केजरीवाल को आपके द्वारा चलाये जनांदोलन की ईमानदार उपज के रूप में देखकर सत्ता सौंपी थी पर जिस तरह केजरीवाल सरकार ने जनता के साथ एक के बाद एक धोखा किया है उसने जनता को निराश किया है।  केजरीवाल दल एवं सरकार एक असंवेदनशील, शब्दों से पीछे जाने वाली, भ्रष्टाचार एवं घोटालों में लिप्त सरकार ही नहीं बल्कि एक दुराचारियों से परिपूर्ण साबित हुये हैं। श्री उपाध्याय ने पत्र में कहा है कि हमनें कल रात आपका एक बयान देखा पर दिल्ली की जनता इस बयान से संतुष्ट नहीं, जनता ने आपके जनांदोलन के विश्वास पर केजरीवाल दल को सत्ता सौंपी थी और आज जनता चाहती है कि आप दिल्ली के जन्तर-मन्तर पर आकर दिल्ली की जनता के सामने इस सरकार के कृत्यों पर वक्तव्य रखें। 

  • आशुतोष और अन्य बेशर्म नेताओं के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने केजरीवाल के पुतले फूंके


नई दिल्ली, आदमी पार्टी नेताओं द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं महिलाओं के अपमान के विरोध में दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा ने आज भी धरने प्रदर्शन के साथ मुख्यमंत्री केजरीवाल के पुतले का भी दहन किया। उत्तर पूर्वी जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती रजनी सोढ़ी के नेतृत्व में खजूरी चैक पर आयोजित प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलायें सम्मिलित हईं। जिनमें प्रमुख थीं पूर्व महापौर डाॅ. अन्नपूर्णा मिश्रा, श्री प्रदेश मंत्री श्रीमती ज्योति आर्य, निगम पार्षद श्रीमती अनिता शर्मा, श्रीमती आशा तायल और मोर्चा पदाधिकारी श्रीमती सुनीता राघव, श्रीमती धर्मवीरी देवी, श्रीमती मणि बंसल, श्रीमती मधु दुबे एवं श्रीमती सीमा बकला। जिला भाजपा अध्यक्ष श्री राजकुमार बल्लन, उपाध्यक्ष श्री आनंद त्रिवेदी, जिला महामंत्री श्री सत्यपाल सिंह एवं श्री रामनरेश पराशर आदि ने भी भागीदारी की। 

महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री श्रीमती ज्योति आर्य ने कहा कि दिल्ली की महिलाएं तो दूर केजरीवाल की कार्यकर्ता भी पार्टी के अंदर महफूज नहीं हैं। चुनाव से पहले महिला सुरक्षा के लिए कमांडो तैनात करने की घोषणा करने वाले केजरीवाल बलात्कार के आरोपी अपने ही मंत्री की करतूतों पर पर्दा डालते रहे।  समय रहते अगर भाजपा और मीडिया ने यह रहस्य उजागर न किया होता तो पता नहीं कितनी श्रीमती सोनी मिश्रा केजरीवाल सरकार के मंत्री और विधायकों के कुकर्मों की भेंट चढ़ जातीं।  उन्होंने बेशर्मी का लबादा ओढे़ केजरीवाल से मुख्यमंत्री और सार्वजनिक जीवन से इस्तीफा देने की मांग की।

नजफगढ़ जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा राजपूत की अध्यक्षता में द्वारका मोड़ पर आयोजित प्रदर्शन में प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती किरण चड्डा एवं निगम पार्षद श्रीमती शशि प्रभा सोलंकी, श्रीमती शिवाली शर्मा, श्रीमती शशि तोमर, श्रीमती राज कुमारी सहित बड़ी संख्या में महिलायें सम्मिलित हुईं। उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती किरण चड्डा ने कहा कि केजरीवाल सरकार की पहचान महिला उत्पीड़न, दुराचार भ्रष्टाचार और व्यभिचार बन गई है।  सरकार में भ्रष्टाचारी, धोखाधड़ी, बलात्कार जैसे जघन्य अपराधों में शामिल मंत्रियों और विधायकों की संख्या निरंतर बढ़ती जा रही है।  सुचिता और पारदर्शिता की बात करने वाले केजरीवाल अब भ्रष्टाचारियों, व्यभिचारियो, और बलात्कारियों के संरक्षक बन गए हैं। चांदनी चैक जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती सीमा निगम एवं श्रीमती रीमा सरीन के नेतृत्व में मंजनू का टीला चैक पर प्रदर्शन हुआ जिसमें बड़ी संख्या में महिलायें उपस्थित हुईं।
  


Comments

Popular posts from this blog

Sameer Ansari, Don of Bihar, having a Reward of Rs 50000/- Arrested in Delhi

MOST WANTED GANGSTER NAMELY GYANENDER @ GADGU REWARDEE OF RS.1 LAC ALONGWITH HIS ASSOCIATE RAJIV DAHIYA @ RAJU ARRESTED

Imposter IPS Officer Arrested; an Academic Who Became a Cheat to Realize His Dream Unfulfilled