Posts

Showing posts from October, 2018

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय माकन नई दिल्ली संसदीय क्षेत्र के करोल बाग जिलें में लोक सम्पर्क अभियान की शुरुआत

Image
·           प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय माकन नई दिल्ली संसदीय क्षेत्र के करोल बाग जिलें में लोक सम्पर्क अभियान की शुरुआत कल  15  अक्टूबर ,  सायं  4 बजे ,  संत रविदास चौक ,  प्यारेलाल रोड़ बापा नगर ,  करोल बाग निगम जोन कार्यालय के नजदीक से करेंगे जो कि महीने भर  19  नवम्बर तक चलेगा। ·           मुख्य प्रवक्ता शर्मिष्ठा मुखर्जी ने आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार और भाजपा की केन्द्र सरकार की विफलताओं और वादा खिलाफी के खिलाफ दो पुस्तिकाऐं  ’’ झूठे वादो का खेल - मोदी सरकार फेल ’’,  और झूठे वायदों ,  बेईमानी और भ्रष्टाचार का खुल्ला खेल - केजरीवाल सरकार फेल ’’  जारी की जिनको दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता कांग्रेस अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी द्वारा दिए गए कार्यक्रम लोक सम्पर्क अभियान के तहत घर-घर जाकर दिल्ली की जनता को बाटेंगे। ·           केन्द्र की मोदी सरकार और दिल्ली की केजरीवाल सरकार हमेशा प्रबंधन व प्रचार प्रसार के द्वारा सुर्खियों में आना पंसद करते है जिसके लिए उन्होंने करोड़ो रुपये सरकारी खजाने से लेकर खर्च किए है।- शर्मिष्ठा मुखर्जी ·           केन्द्र की

कांग्रेस और आम आदमी पार्टी अपने राजनीतिक स्वार्थ को साधने के लिए फोटोशाॅप पोस्टर का दुरूपयोग कर रही है -मनोज तिवारी

Image
देश को सर्वोपरि रखें देश बड़ा है, छोटी राजनीति करने के लिए दुष्प्रचार का सहारा ना लें - मनोज तिवारी चुनाव से पहले दंगे की तैयारी देश में अफरा-तफरी, टुकड़े टुकड़े गैंग के साथ खड़ा होना एवं देश को बांटने का काम दिल्ली के मुख्यमंत्री का है- रमेश बिधूड़ी     नई दिल्ली, 14 अक्टूबर।  दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री मनोज तिवारी एवं दक्षिणी दिल्ली के सांसद श्री रमेश बिधूड़ी ने आज कुछ दिन पूर्व वायरल एक फोटोशाॅप पोस्टर को लेकर प्रेसवार्ता की। पोस्टर में यूपी-बिहार के लोगों को दिल्ली से भगाने का झूठा वक्तव्य प्रसारित था, जिसे यूपी-बिहार के बड़े राजनेताओं एवं नामी पत्रकारों ने वायरल कर पूर्वांचल के लोगों के बीच भ्रम व भय का माहौल बनाने की कोशिश की थी लेकिन बाद में उन्होंने स्वयं इसे एक झूठी खबर माना। प्रेसवार्ता में प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी श्री नीलकांत बक्शी, पूर्वांचल मोर्चा अध्यक्ष श्री मनीष सिंह व मीडिया सह-प्रमुख श्री आनंद त्रिवेदी मौजूद थे। पत्रकारों को संबोधित करते हुए दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री मनोज तिवारी ने कहा कि कुछ दिनों पहले वायरल एक फोटोशाॅप पोस्टर जिसमें दक्षिण दिल्ली के सांसद का वक

सर्वोच्च न्यायालय में दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी द्वारा दिए गए शपथ पत्र व सुनवाई टलने पर कांग्रेस की तीखी प्रतिक्रिया

Image
श्री अजय माकन के नेतृत्व में चल रहे न्याय युद्ध से बौखलाए मनोज तिवारी ने अपने शपथ पत्र में कांग्रेस के आरोपों की पुष्टि की है - कांग्रेस  मनोज तिवारी गैर कानूनी सीलिंग के मुद्दे पर नाटक बंद करे और गरीबों के बंद पड़े चूल्हे को जलाने के लिए केन्द्र सरकार पर दवाब डाले। - मुकेश शर्मा 7  अक्टूबर को भाजपा और आप पार्टी के घर में कांग्रेस की प्रस्तावित हुंकार रैली की तैयारियां युद्ध स्तर पर जारी - भीष्म शर्मा ने ली नुक्कड़ सभाऐ। गैर कानूनी सीलिंग की आड़ में हो रहे भ्रष्टाचार में भाजपा और आप पार्टी बराबर की भागीदार है- मुकेश शर्मा नई दिल्ली , 3  अक्टूबर , 2018 -   कांग्रेस ने कहा है कि गैर कानूनी सीलिंग के मुद्दे पर दिल्ली की जनता को केन्द्र सरकार से राहत दिलवाने के लिए दवाब डालने की बजाय दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी आए दिन नए-नए नाटक करके गैर कानूनी सीलिंग से प्रभावित उन लाखों लोगों का मजाक उड़ा रहे है ,  जिनका चूल्हा बुझ चुका है और वो आज अपना कारोबार बंद होने के बाद दो वक्त की रोटी के लिए तरस रहे है। प्रदेश कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे  ‘‘ न्याय युद्ध ’’  व अभियान समिति के

जब तक सीलिंग के केस की सुनवाई नहीं होती तब तक सभी सीलिंग पर रोक लगनी चाहिये-मनोज तिवारी

दिल्ली के लोगों को विश्वास दिलाना चाहता हूं कि मैं जो गरीब, कमजोर, पीड़ित उनके ऊपर अनलॉफुल का गलत ठप्पा लगा कर जो तकलीफ दी जा रही है, उन सब के लिए खड़ा हूं, खड़ा था, खड़ा रहूंगा-मनोज तिवारी भ्रष्ट अधिकारियों के साथ मिलकर मॉनिटरिंग कमेटी ने जिस तरह कार्यवाही की है  उससे दिल्ली की जनता भयभीत है - मनोज तिवारी     नई दिल्ली, 3 अक्टूबर। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री मनोज तिवारी ने आज माननीय सर्वोच्च न्यायालय में लम्बित मामले की सुनवाई हेतु उपस्थित हुये पर माननीय न्यायालय ने आज की कार्यवाही अगली तारीख तक स्थगित कर दी। श्री मनोज तिवारी ने सुप्रीम कोर्ट के बाहर मीडिया को सम्बोधित किया। जिसमें उनके साथ सांसद डाॅ. उदित राज, प्रदेश महामंत्री श्री राजेश भाटिया, प्रदेश पदाधिकारी एवं जिला अध्यक्ष सहित भारी संख्या में सीलिंग से पीड़ित नागरिक मौजूद थे।      दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री मनोज तिवारी ने कहा कि माननीय उच्चतम न्यायालय ने गोकुलपुरी सीलिंग की घटना के संदर्भ में उन्हें सीलिंग अफसर बनाने और अपना एफिडेविट दाखिल करने को कहा था। उन्होंने कहा माननीय उच्चतम न्यायालय के समक्ष एफीडेविट 1 अक्टूबर को दाखिल कर

दिल्ली के सफाई कर्मचारियों को बहाल कर न्याय दिया जाये

दिल्ली के सफाई कर्मचारियों को बहाल कर न्याय दिया जाये ताकि ये सफाई कर्मचारी अपना जीवनयापन सही ढंग से कर पायें-मनोज तिवारी     नई दिल्ली, 1 अक्टूबर। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री मनोज तिवारी ने कहा है कि दिल्ली सचिवालय में कार्यरत लगभग 60 सफाई कर्मचारियों को गत शनिवार से कार्यालय परिसर में काम के लिए आने से अचानक रोक दिया गया यह एक चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने अचानक टैंडर बदलने से सफाई कर्मचारी रातों रात बेरोजगार हो गये। इन सफाई कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री से मिलने के लिए अनेक प्रयास किये लेकिन उन्हें मिलने नहीं दिया और एक अधिकारी द्वारा उन्हें कहा गया कि टैंडर बदल जाने के कारण इन सफाई कर्मचारियों की दिल्ली सचिवालय में सेवा समाप्त हो गई है।      श्री तिवारी ने बताया कि उधर सफाई कर्मचारियों का कहना है कि इस संदर्भ में न तो उन्हें कोई नोटिस दिया गया और न ही किसी तरह की कोई सूचना दी गई और एकदम से तुगलकी फरमान जारी कर दिल्ली के मुख्यमंत्री ने उन्हें बेरोजगार कर दिया। सफाई कर्मचारियों का कहना है कि हम भी द
Image
दो हफ्ते से अधिक समय से चरल पूर्वी दिल्ली नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के लिए भाजपा व आम आदमी पार्टी सरकारें जिम्मेदार है। दोनो पार्टियों की लापरवाही से दिल्ली आज गंदगी का ढेर बन गई है और महामारी फैलने की स्थिति दिल्ली में बन गई है। - शर्मिष्ठा मुखर्जी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने  2004  में  4  साल पहले गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की थी परंतु दिल्ली में सफाई कर्मचारियों को उनका वेतन व एरियर न मिलने के कारण हो रही लगातार हड़ताल ने मोदी के स्वच्छ भारत अभियान के खोखले पन को उजागर कर दिया है।- शर्मिष्ठा मुखर्जी हाथों से सीवर की सफाई करने से  6  सफाई कर्मचारियों की मौत और पूर्वी दिल्ली में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल ने स्वच्छ भारत अभियान का असली चेहरा दिखा दिया हैं जबकि राजधानी में चारो तरफ गंदगी के ढेर पड़े हुए है जिससे डेंगू ,  चिकनगुनिया ,  मलेरिया ,  डि पथीरियां इत्यादि बीमारियां फैलने की पूरी संभावना है।- शर्मिष्ठा मुखर्जी कल  2  अक्टूबर ,  गांधी जयंती के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय माकन के नेतृत्व में दिल्ली के सभी जिलों व ब्ल