Posts

Showing posts from March, 2017

पूर्वी दिल्ली नगर निगम नेताओं ने 2012 से 2017 का रिपोर्ट कार्ड जनता के समक्ष रखा

Image
पूर्वी दिल्ली नगर निगम द्वारा किया हुआ कार्य आज स्वयं बोलता है और भाजपा के अन्त्योदय संकल्प,  जिसके  अंतर्गत हम समाज के अंतिम व्यक्ति की सेवा के लिए कृत संकल्प रहते हैं, को चरितार्थ करता है संपत्ति कर में छूट की शुरूआत पूर्वी दिल्ली नगर निगम ने की है         नई दिल्ली, 30 मार्च।  दिल्ली भाजपा कार्यालय में आज आयोजित एक पत्रकारवार्ता को पूर्वी दिल्ली की महापौर श्रीमती सत्या शर्मा, स्थायी समिति के अध्यक्ष श्री जितेन्द्र चैधरी, नेता सदन श्री संजय जैन ने सम्बोधित कर गत पांच वर्षों की पूर्वी दिल्ली नगर निगम की उपलब्धियों का विस्तृत ब्यौरा नागरिकों के समक्ष रखा।  पूर्वी दिल्ली के निगम नेताओं ने कहा कि पूर्वी दिल्ली नगर निगम लगभग 40 लाख से अधिक लोगों की सेवा में सेवारत है।  दिल्ली के इस क्षेत्र में आबादी सबसे घनी है और निगम की स्वतः आय भी सबसे कम है, इस सबके बावजूद नगर निगम ने जनता को बाकी दिल्ली जैसी सेवायें ही प्रदान करने का पूर्ण प्रयास किया।          पत्रकारवार्ता में दिल्ली प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष श्री राजीव बब्बर, पूर्वी दिल्ली के पूर्व महापौर श्री हर्ष मल्होत्रा, मीडिया प

गोविन्दपुरी वार्ड से भाजपा के निगम पार्षद श्री चन्द्र प्रकाश आज कांग्रेस में शामिल हो गए।

प्रदेश कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में पूर्व सांसद श्री रमेश कुमार ,  पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री सुभाष चौपड़ा की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हुए। नई दिल्ली , 28  मार्च , 2017-   दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में आज पूर्व सांसद श्री रमेश कुमार और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व कालाका जी के पूर्व विधायक श्री सुभाष चौपड़ा ने दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अजय माकन की तरफ से वार्ड एस- 91  गोविन्दपुरी से भाजपा के मौजूदा निगम पार्षद श्री चन्द्र प्रकाश को विधिवत् रुप से कांग्रेस का पटका पहनाकर उनका कांग्रेस परिवार में शामिल होने पर स्वागत किया। संवाददाता सम्मेलन में प्रदेश प्रवक्ता पूजा बाहरी ,  दि 0 स 0  के पूर्व मंत्री डा 0  नरेन्द्र नाथ व वरिष्ठ नेता श्री चतर सिंह भी मौजूद थे।  पूर्व सांसद श्री रमेश कुमार ने विश्वास दिलाया कि श्री चन्द्र प्रकाश कांग्रेस की नीतियों और कार्यक्रमों का पालन करते हुए कार्य करेंगे और कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाऐंगे। श्री चन्द्र प्रकाश ने कहा कि जब वे गोविन्दपुरी वार्ड से निगम पार्षद चुने ग

देश के लिए गेम चेंजर साबित होगा यह बिल : डॉ. उदित राज

Image
नई दिल्ली : 29 मार्च 2017,  देश के सबसे बड़े आर्थिक बदलाव  GST ( गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स) विधेयक पर संसद में मैराथन चर्चा की गयी | जिसमे वित्त मंत्री अरुण जेटली के साथ -साथ लोकसभा सांसद डॉ. उदित राज ने भी इस विधेयक पर कुछ महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा की | डॉ. उदित राज ने कहा कि जीएसटी एक जुलाई से लागू होने जा रहा है | इसको भी वित्त मंत्री जी ने इंट्रोड्यूस किया है | जीएसटी बिल 1 अगस्त 2016 को पास हुआ था और इसे 1 जुलाई 2017 से लागू होना है | हमे यह भी सोचना पड़ेगा कि आखिर इसकी आवश्यकता क्यों पड़ी ? वर्तमान समय में विभिन्न राज्यों में विभिन्न तरह के टैक्स रेट्स है और इससे सभी देशवासियों को मुक्ति प्राप्त कराना ही मुख्य उद्देश्य है ताकि पूरे देश में किसी भी सामान पर केवल एक ही रेट का टैक्स लगे |         जीएसटी के लागू होने से कास्केडिंग इफ़ेक्ट भी समाप्त होगा जिससे दो राज्यों में होने वाले टैक्स रेट में अंतर को ख़त्म करने में सहायक रहेगा | राज्य सरकारों में कई तरह के टैक्सेज है, जब सारे टैक्सेज मर्ज हो जायेंगे तो इससे महंगाई में कमी आयेगी | इसके लागू होने से कम्प्लाइन्स बढ़ जाएगी और न

दिल्ली कांग्रेस यह शपथ लेती है कि दिल्ली में लैंडफिल (कूड़े के बड़े-बडे ढेर) समाप्त करेगी

Image
कांग्रेस पार्टी रिहायशी क्षेत्रों के लिए निगम के द्वारा छोटे-छोटे कम्पोस्ट प्लांट लगाऐगी,  कूड़े को अलग करने के लिए रिहायशी क्षेत्रों में जहां से कूड़ा उठाया जाता है ,  वहां पर लोगों को बच्चों के द्वारा संवेदनशील बनाया जायेगा तथा बहुत अच्छा काम करने वाले निगम वार्ड को प्रोत्साहित करके इंसेन्टीव दिये जाऐंगे तथा प्रापर्टी टैक्स में भी छूट दी जायेगी।  व्यवसायिक इंकाइयों को  ‘‘ साईट गारबेज डिस्पोजल सिस्टम ”   लगाये जाने पर एफएआर में इंसेन्टीव दिया जायेगा।  कांग्रेस के निगम की सता में आने पर निगम के सफाई कर्मचारियों को तीन महीने के अंदर पक्का करके उनके बकाया एरियर अदा कर दिए जाऐगे। नई दिल्ली , 26,  मार्च  2017-  दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने  ‘‘ क्लीन दिल्ली ,  ब्रीथ दिल्ली ’’   को लेकर एक सफाई व्यवस्था के मूल समाधान को लेकर एक रोड़मेप कंस्टीट्यूशन क्लब में पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री जयराम रमेश तथा दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष श्री अजय माकन ने जारी किया। आज का यह रोड़मेप कांग्रेस के विज़न डाक्यूमेन्ट की श्रंखला में दूसरा दस्तावेज था जो कि लोगों के सुझावों के लिए प्रस्तुत किया गया है

आम आदमी पार्टी विधायक वेद प्रकाश ने विधानसभा से इस्तीफा दे भाजपा की सदस्यता ली

Image
आत्ममंथन के बाद यह निर्णय लिया है कि मुझे अपना जीवन निःस्वार्थ भाव से देश एवं प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के लोकल्याण मिशन को समर्पित करना है-वेद प्रकाश आम आदमी पार्टी एवं सरकार का केवल राजनीतिक विकास पर ध्यान है जिसके कारण विकास ठप्प है और जनप्रतिनिधियों में हताशा है-मनोज तिवारी     नई दिल्ली, 27 मार्च।  दिल्ली विधानसभा में आम आदमी पार्टी के बवाना से विधायक श्री वेद प्रकाश ने आज दिल्ली विधानसभा की सदस्यता एवं दिल्ली सरकार में मिले विभिन्न दायित्वों से इस्तीफा देकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री मनोज तिवारी, प्रदेश प्रभारी श्री श्याम जाजू, दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री विजेन्द्र गुप्ता एवं प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राजीव बब्बर की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। श्री मनोज तिवारी ने विधायक श्री वेद प्रकाश का भाजपा में स्वागत करते हुये कहा कि जिस तरह दिल्ली की जनता में केजरीवाल सरकार के निकम्मेपन के कारण असंतोष है उसी तरह उनकी पार्टी के भी अनेक विधायकों एवं नेताओं में हताशा है।  अनेक अच्छे सामाजिक कार्यकर्ता 2012 से 2015 के बीच बड़ी उम्मीदों से आम आ

केजरीवाल सरकार जुमला सरकार के अलावा कुछ नही है - अजय माकन

आप पार्टी की सरकार दिल्ली को वितिय अधिकता की ओर से वितिय घाटे की ओर ले जा रही है। - अजय माकन केजरीवाल सरकार ने चुनाव में किए गये एक भी वायदे को पूरा नही किया है - अजय माकन केजरीवाल भगौड़े मुख्यमंत्री है जो निगम को भी बर्बाद कर देंगे- अजय माकन नई दिल्ली , 25,  मार्च  2017-   दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अजय माकन ने कहा कि केजरीवाल सरकार जुमला सरकार के अलावा कुछ नही है जो सिर्फ न पूरे किये जाने वाले बड़े-बड़े वायदे करती है। केजरीवाल सरकार द्वारा गृह कर की घोषणा के जवाब में श्री माकन ने कहा कि केजरीवाल सरकार ने चुनाव के दौरान किए गए एक भी वायदे को पूरा नही किया जो कि उन्होंने दिल्ली की जनता को चुनाव घोषणा पत्र में किए थे ।  ‘‘ फ्री वाई-फाई कहां है ,  डीटीसी के मार्शल कहा है , 5  लाख शौचालय कहां बनाए गए ,  पिछले  2  वर्षो में आप पार्टी की सरकार का प्रदर्शन प्रत्येक क्षेत्र में फेल रहा है चाहे वितिय प्रबंधन ही क्यों न हो ,  जो कि बहुत ज्यादा बिगडा हुआ है। श्री माकन ने कहा कि अभी हाल ही में हुए आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार दिल्ली का विकास पिछले पांच वर्षो में सबसे कम

दिल्ली भाजपा के पंच परमेश्वर सम्मेलन को राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह के साथ अन्य केन्द्रीय मंत्रियों ने सम्बोधित किया

Image
    नई दिल्ली, 25 मार्च।  दिल्ली के नगर निगम चुनावांें के शंखनाद के रूप में दिल्ली भाजपा ने आज अपने बूथ प्रबंधन से जुड़े कार्यकर्ताओं के सम्मेलन का आयोजन रामलीला मैदान में किया।  पार्टी के इस सम्मेलन में प्रत्येक पोलिंग बूथ से जुड़े पांच कार्यकर्ता आपेक्षित थे और इन कार्यकर्ताओं के सम्मान स्वरूप इन्हें पंच परमेश्वर की उपमा देते हुये इसे पंच परमेश्वर सम्मेलन घोषित किया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री मनोज तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित सम्मेलन को राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह के अतिरिक्त केन्द्रीय मंत्री एवं पूर्व अध्यक्ष श्री एम. वैंकेया नायडू, भाजपा के संगठन महामंत्री श्री रामलाल, भाजपा के दिल्ली प्रभारी श्री श्याम जाजू, केन्द्रीय मंत्री डाॅ. हर्ष वर्धन एवं श्री विजय गोयल, राष्ट्रीय मंत्री श्री महेश गिरी, सांसद डाॅ. उदित राज, श्री प्रवेश वर्मा, श्रीमती मीनाक्षी लेखी ने सम्बोधित किया।   राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री विनय सहस्त्रबुद्धे, महामंत्री डाॅ. अनिल जैन, केन्द्रीय मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण, डाॅ. जितेन्द्र सिंह, राष्ट्रीय मंत्री श्री तरूण चुघ एवं सरदार आर पी सिंह, पूर्व अध्यक्

डॉ. उदित राज ने आज संसद में चार मुद्दे उठाए

  नई दिल्ली , 24  मार्च , 2017,  डॉ. उदित राज ,  सांसद ,  उत्तर पश्चिम दिल्ली ने आज लोक सभा में सब्मिसन के अंतर्गत दिल्ली में भूमि अधिकग्रहरण नीति अतिशीघ्र शुरू करने और पंत होस्टल ,  इलाहाबाद में दलित छात्रों के निःशुल्क प्रवेश व उसके कर्मचारियों को सरकारी कर्मचारियों की भांति वेतन व सुविधाएं मुहैया कराने का मुद्दा उठाया एवं शून्यकाल के दौरान लोक सभा क्षेत्र में यूईआर  1  और यूईआर  2  पर फ्लाई ओवर व किराड़ी में केन्द्रीय विद्यालय खोलने का मुद्दा उठाया।   2021  तक दिल्ली की आबादी लगभग  2.36  करोड़ के हो जाएगी ,  जिसके लिए लगभग  16  लाख घरों और लगभग 35  मिलियन वर्गफुट कार्यस्थल की आवश्यकता होगी। इस लक्ष्य की चुनौती को देखते हुए ही मास्टर प्लान दिल्ली 2021  को  7  फरवरी , 2007  को अधिसूचित किया गया था और  5  सितंबर  2013  को शहरी विकास मंत्रालय ने दिल्ली भूमि अधिग्रहण नीति को अधिसूचित कर दिया था और इसके कार्यान्वयन के लिए नियमों को  26  मई , 2015  को अधिसूचित किया गया था। अब दिल्ली विकास अधिनियम  1957  के तहत विकास क्षेत्र अधिसूचित किया जाना है और  89  गांवों को नगर निगम अधिनियम

बड़ी संख्या में सक्रिय मुस्लिम राजनीतिक कार्यकर्ता भाजपा में हुये शामिल

Image
दिल्ली के नगर निगम के चुनावों में बेहतर दिल्ली, सर्वोत्तम दिल्ली के विकास के लिये दिल्ली के सभी वर्गों के लोगों के साथ मुस्लिम मतदाता भी बड़ी संख्या में भाजपा को समर्थन देंगे - मनोज तिवारी भाजपा सरकार मुस्लिम युवाओं को स्वरोजगार एवं महिलाओं को शिक्षा एवं सशक्तिकरण के वैसे ही अवसर देगी जैसे अन्य धर्मों को - महेश गिरी नई दिल्ली, 24 मार्च।   दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री मनोज तिवारी एवं भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री श्री महेश गिरी की उपस्थिति में आज विभिन्न दलों से जुड़े बड़ी संख्या में मुस्लिम अल्पसंख्यक कार्यकर्ताओं और आॅटो रिक्शा चालकों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।  इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राजीव बब्बर, दिल्ली भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष श्री आतिफ रशीद, मयूर विहार जिला भाजपा अध्यक्ष श्री ललित जोशी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री रोहित राजपाल आदि उपस्थित थे।   ओखला विधानसभा के आम आदमी पार्टी से जुड़े सक्रिय कार्यकर्ता श्री वसीम सैफी के साथ श्री अबरार अहमद एवं लगभग 500 कार्यकर्ताओं ने और घौंडा विधानसभा क्षेत्र से जनता दल (यू) की पूर्व प्रत्याशी सुश्री शहाना के सा

...निवार्चन आयोग द्वारा आज दिया गया निर्देश भाजपा के उस रूख को सही साबित करती है

Image
दिल्ली सरकार की योजनाओं के नाम में आम आदमी शब्दों के प्रयोग पर रोक लगाने के लिए दिल्ली राज्य निवार्चन आयोग द्वारा आज दिया गया निर्देश भाजपा के उस रूख को सही साबित करती है कि यह सब गैर कानूनी है-मनोज तिवारी नई दिल्ली, 22 मार्च ।  दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री मनोज तिवारी ने कहा है कि दिल्ली राज्य निवार्चन आयोग द्वारा दिल्ली सरकार की योजनाओं के नामों में आम आदमी शब्दों के प्रयोग पर रोक लगाने के लिए आज दिया गया निर्देश और उनकी टिप्पणी भाजपा के उस रूख को सही साबित करती है कि यह सब गैर कानूनी है। श्री तिवारी ने कहा है कि दिल्ली भाजपा ने पत्रों और प्रदर्शनों के माध्यम से अनेकों बार इस मुद्दे को उठाया किन्तु तानाशाह की तरह काम करते हुये अरविन्द केजरीवाल सरकार ने इस पर ध्यान नहीं दिया और इस झूठे-भ्रामक प्रचार पर सैकड़ों करोड़ रूपये बर्बाद किये। दिल्ली सरकार, विज्ञापन के दुरूपयोग के ऐसे ही मामले में दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा कड़ी टिप्पणी की जाने के बावजूद धन का दुरूपयोग करने से बाज नहीं आई।   आदर्श आचार संहिता लागू हो जाने के बाद अब दिल्ली निर्वाचन आयोग ने कड़ा निर्देश जारी किया है, जिसको मा

कांग्रेस पार्टी यह सुनिश्चित करेगी कि दिल्ली में विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक मिले- अजय माकन

Image
·   दिल्ली की पुनर्वास कालोनियों में रहने वाले  15  लाख परिवारों के साथ केन्द्र की भाजपा सरकार व दिल्ली की आप पार्टी की सरकार ने सौतेला व्यवहार किया है- अजय माकन ·     कांग्रेस निगम की सत्ता में आते ही पुनर्वास कालोनियों ,  अनाधिकृत कालोनियों व झुग्गी झौपड़ियों के विकास के लिए  2000  करोड़ का कोष अलग से रखेगी- अजय माकन नई दिल्ली , 22,  मार्च  2017-   दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित पुनर्वास कालोनियों के सम्मेलन में बोलते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय माकन ने कहा कि दिल्ली में  44  पुनर्वास कालोनियों की स्थापना  1960  से  1984  के बीच की गई थी जिसको कि हमारी प्रधानमंत्री स्व 0  श्रीमती इंदिरा गांधी के द्वारा स्थापित किया गया था ,  जहां पर गरीब व निम्न मध्यम वर्ग के लाखों लोग रहते हैं। पुनर्वास कालोनियों की स्थापना के समय कांग्रेस पार्टी ने  2  लाख  788  परिवारों को पुनस्थापित किया था। जहां पर आज तरकीबन  15  लाख परिवार रहते है। श्री माकन ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में इन कालोनियों को मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराई गई थी परंतु कांग्रेस के सत्ता छोड़ने के बाद इन कालोनियों