Posts

Showing posts from November, 2017

यमुना चैलेंज टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ शुभारम्भ

दिल से किया गया काम हमें मंजिल तक पहुंचाता है-शिखर धवन खेलों के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार देगी युवाओं को प्रोत्साहन-राज्यवर्धन राठौड़ गली गली में छिपी प्रतिभाओं को बेहतर माहौल और अवसर की जरूरत है, ऐसे युवाओं को बेहतर प्रदर्शन का मौका देगी भाजपा-मनोज तिवारी     नई दिल्ली, 28 नवम्बर।  भाजपा द्वारा आयोजित यमुना चैलेंज ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता का आज शुभारम्भ हुआ।  प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच ताहिरपुर स्थित पूर्वी दिल्ली खेल परिसर में आयोजित किया गया। उद्घाटन मैच नवीन शाहदरा जिले की मुस्तफाबाद और नेहरू विहार मंडल की टीमों के बीच हुआ।     यमुना चैलेंज ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारम्भ करने के लिए केन्द्रीय खेल मंत्री श्री राज्यवर्धन राठौड़, अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर श्री शिखर धवन एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री मनोज तिवारी मैदान पर पहुंचे।  केन्द्रीय मंत्री श्री राठौड़ ने टॉस उछाला और श्री मनोज तिवारी की बॉल पर एक जोरदार शॉट लगाकर श्री शिखर धवन ने मैच का शुभारम्भ किया।  इस अवसर पर तीनों नगर निगमों की महापौर श्रीमती कंवलजीत सहरावत, डाॅ. प्रीति अग्रवाल एवं श्रीमती नीमा भगत, प्रदेश उपाध

देश के आम आदमी के दिए चंदे को अवैध ठहराना बीजेपी सरकार की राजनीतिक साज़िश

देश का आम आदमी देता है AAP को 10 रुपए का चंदा, हमारे पास है पारदर्शी बही-खाता, हम किसी भी जांच के लिए तैयार: मनीष सिसोदिया आम आदमी पार्टी के अब तक के सारे चंदे को अवैध बताते हुए उसको टैक्स के दायरे में लाना बदले की राजनीति का परिणाम है। केंद्र में बैठी भारतीय जनता पार्टी राजनीतिक कारणों से आम आदमी पार्टी के ख़िलाफ़ यह कार्रवाई करा रही है। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एंव दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि ‘भारत के इतिहास में आम आदमी पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो अपने चंदे के एक-एक रुपए का पूरा हिसाब ना केवल व्यवस्थित करती है बल्कि उसे चुनाव आयोग समेत जांच एजेंसियों को सौंपती है। पार्टी को अगर कोई 10 रुपए का भी चंदा देता है तो उसका भी पूरा बही-खाता पार्टी के पास मौजूद रहता है, बावजूद इसके आम आदमी पार्टी के सारे चंदे को ग़ैर-कानूनी बताते हुए उस पर टैक्स लगा दिया गया है। इनकम टैक्स विभाग की यह कार्रवाई केंद्र में बैठी भारतीय जनता पार्टी के इशारे पर हुई है।‘ “पिछले दिनों जैसे ही दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने यह अपील की, कि गु

क्या मेट्रो किराए बढ़ौत्तरी को लेकर चौथी फेयर फिक्शेसन कमेटी रिपोर्ट इतनी पवित्र व बाध्य है कि इसको कोर्ट में चैलेंज नही किया जा सकता।- अजय माकन

Image
·           केन्द्र व दिल्ली की केजरीवाल सरकार के पास यह रिपोर्ट पिछले  15  महीनों से पड़ी हुई है क्योंकि  8  सितम्बर  2016  को यह रिपोर्ट तैयार हो गई थी और  26  नवम्बर  2017  को इसको पब्लिक डोमेन में जारी किया फिर भी इसको दिल्ली सरकार ने कोर्ट में चैलेंज क्यों नही किया- अजय माकन ·           यदि दिल्ली की केजरीवाल सरकार मेट्रो के बढ़े हुए किराए पर रोक के लिए कोर्ट नही जाती है तो मजबूरन जनता के हित के लिए दिल्ली कांग्रेस बढ़े हुए किराए पर रोक के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाऐगी।- अजय माकन ·           चौथे फेयर फिक्शेसन कमेटी की रिपोर्ट के पेरा  3.5  में एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाईन को लेकर साफ तौर पर कहा गया है कि वर्तमान किराया जो इस लाईन पर वसूला जा रहा है वह तीसरी फेयर फिक्शेसन कमेटी की सिफारिशों से कम है। अर्थात यह बात स्पष्ट हो जाती है कि चौथी फेयर फिक्शेसन कमेटी की रिपोर्ट को पूरी तरह से लागू करने के लिए सरकार बाध्य नही है।- अजय माकन ·           मुम्बई मेट्रो वन प्राईवेट लिमिटेड  ( एमएमओपीएल )  को लेकर बनी पहली फेयर फिक्शेसन कमेटी ने मुम्बई मेट्रो के अधिकतम किराए को  40  से बढ़ाकर  45

दिल्ली और केन्द्र में कांग्रेस की सरकारें रही है, उस समय दिल्ली में उद्योग धंधों को बसाकर उनकी रक्षा हुई है: अनिल भारद्वाज

·           यूपीए सरकार में शहरी विकास मंत्री रहे श्री अजय माकन ने  2021  के मास्टर प्लान में सैंकड़ों लघु उद्योगों को रिहायशी क्षेत्रों में चलाने की अनुमति दी थी जबकि भाजपा और आप पार्टी की सरकारें इन उद्योगों को बर्बाद करने पर आमदा हैं: चत्तर सिंह  नई दिल्ली , 21,  नवम्बर , 2017 --  दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अजय माकन के निर्देश पर आदर्श नगर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से आप पार्टी की दिल्ली सरकार और भाजपा की निगम सरकारों द्वारा दिल्ली में लघु उद्योगों को सील किए जाने के खिलाफ आज त्रिनगर के पुराना बस स्टेण्ड पर हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं  व उद्योगपतियों ने धरना दिया। धरने में वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री चतर सिंह के अलावा पूर्व विधायक सर्वश्री अनिल भारद्वाज ,  हरी किशन जिंदल ,  चमन लाल शर्मा ,  पीवीसी मैन्यूफैर्क्चर एसोसिएशन के अध्यक्ष रोशन लाल गर्ग ,  पूर्व निगम पार्षद एन. राजा ,  मनोज यादव ,  सतेन्द्र शर्मा व रोशन लाल अहुजा सहित सैंकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ता व लघु उद्योगपति भी मौजूद थे। धरने को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री चतर सिंह ने कहा क

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पंडित जवाहरलाल नेहरु की जंयती मनाई गई

Image
नई दिल्ली , 14   नवम्बर , 2017-  दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री  अजय माकन ने कहा है कि भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु ने देश के विकास की जो नींव रखी आज उसी की बदौलत हमारा देश आत्मनिर्भरता के लक्ष्य को हासिल करने में कामयाब हुआ है। श्री माकन आज यहां प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में पंडित जवाहरलाल नेहरु के  128 वें जन्मदिन बाल दिवस के मौके पर आयोजित पुष्पाजंलि कार्यक्रम में बोल रहे थे। प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय माकन सहित अनेक कार्यकर्ताओं  ने भी पं 0   नेहरु जी  के चित्र पर फूल चढ़ाऐ।         पं 0   नेहरु को श्रद्धाजंलि देने वालों में प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय माकन के अलावा पूर्व विधायक वीर सिंह धींगान ,  हरी किशन जिंदल ,  मौ 0   उस्मान ,  सेवादल मुख्य संगठक दिनेश्वर त्यागी ,  सतेन्द्र शर्मा ,  अब्दुल वाहिद व आदेश भारद्वाज सहित निगम पार्षद ,  पूर्व निगम पार्षद ,  ब्लाक अध्यक्ष व सैंकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्य रुप से मौजूद थे। प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय माकन ने अपने संक्षिप्त संबोधन में कहा कि पं 0   नेहरु ने देश को सिर्फ आजादी ही नहीं दिलाई बल

एन.जी.टी. की टिप्पणियां यह दर्शाती हैं कि केजरीवाल सरकार ने आॅड-इवन वाहन प्रणाली पर दिल्ली को मूर्ख बनाया

केजरीवाल सरकार आधिकारिक रूप से दिल्ली को यह बतायें कि उन्होंने पिछले तीन वर्षों में पर्यावरण उपकर के रूप में लोगों से इकट्ठा किया गया 775 करोड़ रूपये होने के बावजूद पर्यावरण संरक्षण और उसे स्वच्छ करने के लिए क्या कार्य किये हैं-मनोज तिवारी     नई दिल्ली, 14 नवम्बर।   दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री मनोज तिवारी ने कहा है कि पर्याप्त वत्तीय संसाधन होने के बावजूद अरविन्द केजरीवाल सरकार ने पर्यावरण संरक्षण या सुधार में दिल्ली के लिये कुछ नहीं किया है।     श्री तिवारी ने कहा है कि पिछले तीन वित्तीय वर्षों के दौरान केजरीवाल सरकार ने पर्यावरण उपकर के रूप में 775 करोड़ रूपये वसूले हैं किन्तु पर्यावरण सुधार पर नगण्य राशि खर्च की है और वह भी पिछले साल।     हालांकि वर्ष 2015-2016 के दौरान इस सरकार ने आॅड-इवन वाहन प्रणाली को बढ़ावा देने के लिए करोड़ों खर्च किये फिर भी उसे राष्ट्रीय हरित अधिकरण ने अंततः तर्कसंगत नहीं पाया।  पिछले दिनों जिस प्रकार राष्ट्रीय हरित अधिकरण ने दिल्ली सरकार को आॅड-इवन वाहन प्रणाली को आडे़ हाथों लेते हुये इसे बिना अनुसंधान किये और तर्कसंगत नहीं पाया, यह सिद्ध होता है कि केजरीवाल

जनता के पैसे पर डाका डाला- गुलाम नबी आजाद

·           जब बाढ़ ही खेत को खाने लगे तो खेत को कौन बचाऐगा ,  इस समय भाजपा की मोदी सरकार ने देश की जनता को ही खाना शुरु कर दिया है और जनता के पैसे पर डाका डाला- गुलाम नबी आजाद ·           दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अजय माकन के नेतृत्व में हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज मोदी सरकार के नोटबंदी के गलत फैसले के एक वर्ष पूरे होने पर काले कपड़े पहनकर कनॉट प्लेस के इनर सर्कल में मानव दीवार बनाकर काला दिवस मनाया। ·           कांग्रेस उपाध्यक्ष श्री राहुल गांधी ने सही कहा था कि भारतीय अर्थव्यवस्था के सीने पर मोदी सरकार ने दो गोलिया दागी है जिसमें एक नोटबंदी और दूसरी जीएसटी यानि  ‘‘ गब्बर सिंह टैक्स ’’ -  अजय माकन ·           भाजपा नोटबंदी की वर्षगांठ पर किस चीज का जश्न मना रही है ,  क्या वे नोटबंदी के दौरान हुई सैंकड़ों मौतों का जश्न मना रहे है ,  क्या वे हजारों छोटे-छोटे उद्योग धंधों पर ताला लगने पर जश्न मना रहे है या वे लाखां बेरोजगार हुए लोगो पर जश्न मना रहे है।- अजय माकन  नई दिल्ली , 8,  नवम्बर , 2017 --  दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अजय

अरविन्द केजरीवाल सरकार की प्रदूषण से निपटने की इच्छा शक्ति पर शक होता है-मनोज तिवारी

Image
हम प्रदूषण के मुद्दे पर राजनीतिक बहस नहीं करना चाहते पर जिस तरह दिल्ली सरकार पड़ोसी राज्यों की सरकारों से बात करने से बच रही है और आज हमनें आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा पंजाब में किसानों को खेतों में आग लगाने के लिए भड़काने के समाचार देखे हैं उससे अरविन्द केजरीवाल सरकार की प्रदूषण से निपटने की इच्छा शक्ति पर शक होता है-मनोज तिवारी सामाजिक संस्था अभियान दिल्ली के कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कनाट प्लेस में लोगों को प्रदूषण रोधी एयर मास्क बांटे     नई दिल्ली, 09 नवम्बर।   दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री मनोज तिवारी ने आज एक सामाजिक संस्था “अभियान दिल्ली“ के सहयोग से कनाट प्लेस में लोगों को प्रदूषण रोधी एयर मास्क वितरित किये।     श्री तिवारी, अभियान दिल्ली के अध्यक्ष श्री कुलजीत सिंह चहल, नई दिल्ली जिला भाजपा अध्यक्ष श्री अनिल शर्मा, पार्षद श्री सुजीत ठाकुर और श्री रोहित चहल के साथ कनाट सर्किल के चारों ओर घूमे।      श्री तिवारी ने दिल्ली के नागरिकों से स्माग प्रदूषण के प्रति सावधान रहने का आवाह्न किया और कहा कि वे प्रातःकाल में सैर के लिए जाते समय म