Posts

Showing posts from January, 2017

दिल्ली भाजपा हमेशा से कहती रही है कि केजरीवाल सत्ता लोलुप हैं!

दिल्ली भाजपा हमेशा से कहती रही है कि केजरीवाल सत्ता लोलुप हैं, दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिये जाने की उनकी मांग जनता की सेवा करने के लिए नहीं बल्कि असीमित शक्तियां प्राप्त कर स्वेच्छा से काम करने और सरकारी खजाने का दुरूपयोग करने के लिये था और आज का उनका शपथ पत्र हमारे पक्ष की ही पुष्टि करता है-मनोज तिवारी नई दिल्ली, 31 जनवरी।  दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री मनोज तिवारी ने कहा है कि केजरीवाल सरकार द्वारा उच्चतम न्यायालय में इस आशय का शपथपत्र दिये जाने के बाद कि यदि उसे और अधिक शक्तियां दी जाती हैं तो सरकार दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिये जाने की मांग पर दबाव नहीं डालेगी।  इस शपथ पत्र ने अरविन्द केजरीवाल की सत्ता लोलुपता का पर्दाफाश कर दिया है। श्री तिवारी ने कहा है कि दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिये जाने के मुद्दे पर अरविन्द केजरीवाल और उनकी पार्टी ने लगातार पिछले दो वर्षों में शोर शराबा किया था, उन्होंने दिल्ली विधानसभा का एक विशेष सत्र बुलाकर इसकी मांग भी की थी। दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा इससे  संबंधित याचिका नामंजूर किये जाने के बाद वह उच्चतम न्यायालय भी गये और न्य

दिल्ली कांग्रेस ने ब्लाक अध्यक्षों के सम्मेलन में निगम चुनावों को लेकर कार्य योजना पर चर्चा की

Image
·     दिल्ली कांग्रेस ने दिल्ली के मुख्यमंत्री के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर एक पुस्तिका  ‘‘ केजरीवाल का भ्रष्टाचार ,  मौज करें रिश्तेदार ’’  जारी की। ·    दिल्ली की जनता कांग्रेस को वापस सत्ता में लाना चाहती है- अजय माकन ·    दिल्ली के उपराज्यपाल शुंगलु कमेटी की रिपोर्ट को जल्द से जल्द सार्वजनिक करें- अजय माकन   नई दिल्ली , 31  जनवरी , 2017-  दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अजय माकन ने कहा कि निगम में भाजपा के  10  वर्ष के कार्यकाल तथा आप पार्टी के  2  वर्ष के कार्यकाल में दिल्ली की जनता त्रस्त हो गई है और आने वाले विकास के नाम पर कुछ नही हुआ है। दिल्ली के लोग कांग्रेस के शासन को याद कर रहे हैं जिसके कारण निगम चुनाव में कांग्रेस पार्टी भारी बहुमत से विजयी होकर सत्ता हासिल करेगी। श्री माकन ने कहा कि मई  2016  में निगम के उपचुनाव ने सिद्ध कर दिया था कि किस प्रकार से लोग कांग्रेस के शासन को याद कर रहे हैं क्योंकि कांग्रेस का वोट प्रतिशत जो  9  प्रतिशत रह गया था वह इन उपचुनावां में बढ़कर  30  प्रतिशत हो गया। श्री माकन ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कांग्रेस पा

Press Statement by Sr. B.J.P. Leader, Delhi State, Vice Chairman, NDMC and Former MLA (Delhi Cantt.), Shri Karan Singh Tanwar on Tuesday, the 31st January 2017

Image
CONSEQUENT UPON PHYSICAL & SEXUAL EXPLOITATION OF A TEACHER OF SILVER OAK PUBLIC SCHOOL BY SHRI B. SHANKAR BABU REDDY, CEO, DELHI CANTONMENT BOARD & HIS NON-ARREST/DISMISSAL WITHIN 10 DAYS – MASS DEMONSTRARATION BY SHRI KARAN SINGH TANWAR ALONGWITH THOUSANDS OF BJP WORKERS AND VICTIM TECHERS. Today Senior B.J.P. Leader, Delhi State, Vice Chairman, NDMC and Former MLA (Delhi Cantt.), through this publication attracted the kind attention of Shri Raj Nath Singh Ji, Hon’ble Home Minister of India regarding mental torture, physical and sexual harassment of a teacher of Silver Oak Public School, Delhi Cantt. by Shri B. Shankar Babu Reddy, CEO of Delhi Cantonment Board and his non-arrest thus inaction of Police even after lapse of one month and further threatening for “ self immolation along with her children’’ as communicated vide her letter dated 24.1.2017. Shri Tanwar with great sorrow and astonishment stated that though the victim lodged complaint with Shri Alok Verma

रियल्टी चेक, मौहल्ला क्लीनिकों को डाॅक्टर नहीं पैरामेडिकल स्टाॅफ चला रहे हैं: मनोज तिवारी

रियल्टी चेक बताते हैं कि अधिकतर मौहल्ला क्लीनिकों को डाॅक्टर नहीं पैरामेडिकल स्टाॅफ चला रहे हैं, दवाइयां ज्यादातर एक्सपायरी डेट के नजदीक की मिलती हैं, टेस्ट केवल कागजों में होते हैं, यदि श्री कोफी अन्नान को यह सत्य मालूम पड़ जाये तो शायद वह अपना योजना का प्रोत्साहन पत्र भी केजरीवाल सरकार से वापस मंगा लें - मनोज तिवारी नई दिल्ली, 29 जनवरी।  दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री मनोज तिवारी ने कहा है कि जनता को अच्छी स्वास्थ्य सेवायें प्रदान करना किसी भी सरकार का दायित्व है पर जब उस दायित्व की आड़ में राजनीति और ऐसा दिखावा होने लगे जो कि जनता के स्वास्थ्य के लिये भी हानिकारक हो सकता है तो यह भत्र्सना का विषय बन जाता है। उन्होंने कहा है कि बड़े सरकारी अस्पतालों के साथ-साथ किसी भी शहर में छोटी डिस्पेंसरियां महत्वपूर्ण होती हैं और इसी तरह की व्यवस्था शिकायतों के बावजूद दिल्ली में 2015 के प्रारम्भ तक चलती थी।  श्री तिवारी ने कहा है कि 2015 में दिल्ली में राजनीतिक छलावों के खिलाड़ी अरविंद केजरीवाल की सरकार सत्ता में आई और सरकारी अस्पतालों के विस्तार एवं 1000 मौहल्ला क्लीनिकों का आदर्श स्वप्न बेचा। मौहल्ला क

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता व दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अजय माकन का बयान

नई दिल्ली , 29  जनवरी , 2017-  अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता व दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अजय माकन ने आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया जिसमें उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविन्द केजरीवाल के खिलाफ दो मामलों में सीधे संलिप्त होने के मामले को उजागर किया ,  जो कि सीधे तौर पर भ्रष्टाचार उन्मूलन कानून के तहत आता है। श्री माकन ने केजरीवाल से  24  घंटे के अंदर उनका जवाब मांगा है।  श्री माकन ने कहा कि  28.1.2017  को एक राष्ट्रीय चैनल को दिए गए साक्षात्कार में आप पार्टी के कन्वीनर श्री अरविन्द केजरीवाल ने यह कहा था कि चुनाव वाले राज्यों में भारतीय चुनाव आयोग रिश्वत और भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही है। श्री माकन ने कहा कि  18  महीनों के दिल्ली के कार्यकाल में केजरीवाल के मंत्रीमंडल के आधे मंत्रियों को भ्रष्टाचार के कारण अपना मंत्रीपद तथा विभाग गंवाने पड़े हैं। केजरीवाल के द्वारा माननीय चुनाव आयोग के खिलाफ दी गई टिप्पणी के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी श्री केजरीवाल से दिल्ली सरकार में चल रहे भ्रष्टाचार

...राजनैतिक दल की निंदाओं का जवाब देना है-मनोज तिवारी

Image
निगम पार्षद सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाकर अपने क्षेत्रों में किये कार्यों का रिपोर्ट कार्ड जनता को सौंपें, हमें जनता के प्रति जवाबदेह  बनना है न कि किसी अन्य राजनैतिक दल की निंदाओं का जवाब देना है:मनोज तिवारी नई दिल्ली, 28 जनवरी।  दिल्ली भाजपा के नई दिल्ली, पश्चिम दिल्ली, उत्तर पश्चिम, उत्तर पूर्व एवं महरौली जिलों की कार्यकारिणी बैठकें आज सम्पन्न हुईं।  प्रदेश अध्यक्ष श्री मनोज तिवारी, संगठन महामंत्री श्री सिद्धार्थन, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अभय वर्मा, श्री राजीव बब्बर एवं श्रीमती शाजिया इल्मी, महामंत्री श्री कुलजीत सिंह चहल, श्री रविन्द्र गुप्ता एवं श्री राजेश भाटिया, मंत्री श्री गजेन्द्र यादव एवं क्रमानुसार जिला अध्यक्षों श्री अनिल शर्मा, श्री रमेश खन्ना, श्री वेदपाल मान, श्री अजय महावर एवं श्री आजाद सिंह और जिला प्रभारी डाॅ. अनिल गुप्ता ने सम्बोधित किया। श्री मनोज तिवारी ने कार्यकर्ताओं से आवाह्न किया कि वह आगामी नगर निगम चुनाव को ध्यान में रखते हुये जनता के बीच नगर निगमों द्वारा विषम आर्थिक परस्थितियों के बावजूद किये जा रहे जनसेवा कार्य का उल्लेख करें।  उन्होंने कहा कि यह नग

श्री राहुल गांधी से मिलने के बाद दिल्ली कांग्रेस की निगम चुनाव की हुई शुरूआत-अजय माकन

Image
·          श्री राहुल गांधी ने  22  फरवरी को रामलीला मैदान में होने वाले राज्य स्तरीय सम्मेलन व  जन सम्मेलन मे शिरक्त करने की हाँ भरी- अजय माकन   नई दिल्ली  25  जनवरी  2017-  दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अजय माकन ,  अखिल भारतीय कांग्रेंस कमेटी के दिल्ली प्रभारी श्री पी.सी.चॉको ]14  जिला अध्यक्षों तथा  3  निगमों के विपक्षी दल के नेता आज सुबह कांग्रेस उपाध्यक्ष श्री राहुल गांधी से उनके निवास स्थान पर आज सुबह मिले। श्री राहुल गांधी के साथ यह मुलाकात तकरीबन एक घण्टे तक चली। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अजय माकन ने कहा कि  Þ जिला अध्यक्षों की श्री राहुल गांधी के साथ एक घण्टे की बैठक बहुत ही लाभकरी व उत्साहपूर्ण रही। ”   उन्होंने कहा कि  Þ इस बैठक से हमारा मौरल बूस्ट हुआ है। यह निगम चुनाव के लिए सही शुरूआत है। ” श्री अजय माकन तथा पी.सी.चाकों ने  22  फरवरी  2017  को रामलीला मैदान में होने वाले दिल्ली कांग्रेस के  राज्य स्तरीय राज्य सम्मेलन तथा जन सम्मेलन में श्री राहुल गांधी को आने का न्यौता दिया। श्री राहुल गधी ने इस कार्यक्रम में शिरक्त कर

प्रदेश भाजपा के ओ.बी.सी. सम्मेलन में उमड़ा युवाओं का सैलाब

Image
दिल्ली में व्यापार, उद्योग, परिवहन, मूलभूत सुविधाओं के विकास में ओ.बी.सी. वर्ग के युवाओं का महत्वपूर्ण योगदान है और भाजपा यह सुनिश्चित करेगी कि जहां हम उनके शिक्षा एवं रोजगार विकास में सहयोग करें वहीं दिल्ली की राजनीतिक एवं प्रशासकीय व्यवस्था मंे भी इन्हें उचित प्रतिनिधित्व मिले-मनोज तिवारी नई दिल्ली, 27 जनवरी।  दिल्ली भाजपा द्वारा आज आयोजित अन्य पिछड़ा वर्ग सम्मेलन को प्रदेश अध्यक्ष श्री मनोज तिवारी, प्रदेश महामंत्री श्री कुलजीत सिंह चहल एवं श्री रविन्द्र गुप्ता, उपाध्यक्ष श्रीमती कमलजीत सहरावत, मंत्री श्री राजेश लावड़िया ने सम्बोधित किया।  नव गठित अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष श्री गौरव खारी ने सम्मेलन की अध्यक्षता की। दिल्ली में बसे यादव, जाट, गूजर, बघेल, चैहान, जांगड़, प्रजापति, सैनी, सेन, पांचाल, सुनार, मौर्या, लोधी एवं साहू सहित विभिन्न अन्य पिछड़ा वर्ग समाजों के प्रतिनिधियों ने इस अवसर पर श्री मनोज तिवारी एवं श्री गौरव खारी का अभिनन्दन किया।  इस अवसर पर आयोजित रागनी कार्यक्रम में गायकों ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किये जा रहे विकास कार्यों पर आधारित लोकगीत प्रस्तुत

DEFAMATION CASE FILED BY SHRI KARAN SINGH TANWAR AGAINST DELHI CHIEF MINISTER

DEFAMATION CASE FILED BY SHRI KARAN SINGH TANWAR AGAINST CHIEF MINISTER, SHRI ARWIND KEJRIWAL, CONVENOR SHRI DILIP PANDEY, MLA, OKHLA,  SHRI AMANTULLAH KHAN & MLA, DELHI CANTT. SHRI SURENDER SINGH u/s 500 of IPC IN THE COUR T OF HON’BLE METROPOLITAN MAGISTRATE SHRI HARVINDER SINGH AT PATIALA HOUSE COURTS Press Statement by Sr. B.J.P. Leader, Delhi State, Vice Chairman, NDMC and Former MLA (Delhi Cantt.), Shri Karan Singh Tanwar on Tuesday, the 24 th January 2017 - Today Senior B.J.P. Leader, Delhi State, Vice Chairman, NDMC and Former MLA (DelhI Cantt.), through this publication stated that a defamation criminal case of murder of Late Shri MM Khan, Law Officer, NDMC, has been registered against S/Shri Arvind Kejriwal, Chief Minister, Delhi, Mr. Dilip Pandey, Convenor, Mr. Amantullah Khan, MLA, Okhla and Commando Surender Singh, MLA, Delhi Cantt.  in the court of Hon’ble Metropolitan Magistrate Shri Harvinder Singh, Patiala House, under section 500 of IPC. Keeping in view t

दिल्ली भाजपा युवा मोर्चा पंजाब में चलायेगा केजरीवाल की पोलखोल अभियान

Image
युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को पंजाब को बताना होगा कि केजरीवाल वहां के लोगों को तो नशा विरोधी अभियान चलाने के सपने बेच रहे हैं पर दिल्ली में धड़ाधड़ बारशालाओं एवं शराब की दुकानें खोल रहे हैं-मनोज तिवारी दिल्ली के युवाओं को सोशल मीडिया पर केजरीवाल सरकार की विफलताओं को लेकर सघन जनजागरण अभियान चलाना चाहिए-राज्यवर्धन सिंह नई दिल्ली, 23 जनवरी।  दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री मनोज तिवारी एवं केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री श्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने आज दिल्ली भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष श्री सुनील यादव के नेतृत्व में 250 युवा कार्यकर्ताओं के एक जत्थे को पंजाब की जनता को दिल्ली में केजरीवाल सरकार की विफलताओं से अवगत कराने के लिए रवाना किया।  आज के कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए प्रदेश अध्यक्ष श्री मनोज तिवारी स्वयं भी मोटर साइकल चलाकर आये। दिल्ली भाजपा के महामंत्री श्री कुलजीत सिंह चहल एवं श्री रविन्द्र गुप्ता, उपाध्यक्ष श्री जय प्रकाश, जिला अध्यक्ष श्री अनिल शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रमुख श्री प्रवीण शंकर कपूर, युवा मोर्चा कार्यकर्ता सरदार इम्प्रीत सिंह बक्शी, श्री न

दिल्ली कांग्रेस ने निगम चुनावों की तैयारी के लिए विस्तृत कार्यक्रम घोषित किया!

Image
Ø    दिल्ली कांग्रेस  ‘‘ टूट गई विकास की डोर ,  वापस चलो कांग्रेस की ओर ’’  नारे को लेकर निगम चुनाव लड़ेगी- अजय माकन Ø    दिल्ली कांग्रेस  आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार व भाजपा शासित निगम सरकार के खिलाफ चार्ज शीट तैयार करके  31  जनवरी को जिला व ब्लाक सम्मेलन में जारी करेगी। Ø    दिल्ली कांग्रेस निगम चुनाव के लिए बूथ स्तर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं से फीडबेक लेकर कांग्रेस प्रत्याशियों का फैसला करेगी। Ø    4  से  16  फरवरी के बीच दिल्ली कांग्रेस  14  जिला सम्मेलनों का आयोजन करेगी। Ø    22  फरवरी को दिल्ली कांग्रेस एक राज्य स्तर के सम्मेलन व जनसभा का आयोजन रामलीला मैदान में करेगी। Ø    26  फरवरी को दिल्ली कांग्रेस अनाधिकृत कालोनियों के प्रधानों का सम्मेलन तालकटोरा स्टेडियम में करेगी। नई दिल्ली , 23  जनवरी , 2017:  दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अजय माकन ने दिल्ली में आगामी दिल्ली नगर निगम चुनावों को लेकर कार्यक्रम की घोषणा की तथा उसकी विस्तृत जानकारी दी। श्री माकन ने कहा कि निगम चुनाव में हमारा नारा होगा  ‘‘ टूट गई विकास की डोर ,  वापस चलो कांग्रेस की ओर ’’,