दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा ने दिल्ली भर में प्रदर्शन किये

भाजपा महिला मोर्चा ने आम आदमी पार्टी नेता आशुतोष को पार्टी से और संदीप कुमार जैसे महिला विरोधी विधायकों को विधानसभा से निष्कासित करने की मांग को लेकर उपमुख्यमंत्री को गुलाबों के फूलों का एक गुच्छा भेंट किया 
   
    नई दिल्ली, दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा ने आज दिल्ली भर में 7 स्थानों पर प्रदर्शन किये और यह मांग की कि मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल महात्मा गांधी के विरूद्ध अपमान जनक ब्लाॅग लिखने के लिए अपने सहयोगी आशुतोष महिलाओं से दुराचार करने के लिए आम आदमी पार्टी के विधायकों पर कार्रवाई करें।  महिला मोर्चा के प्रदर्शन कल भी जारी रहेंगे।


महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती कमलजीत सहरावत ने नई दिल्ली जिला महिला मोर्चा के एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुये प्रगति मैदान से उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के निवास तक आम आमदी पार्टी से आशुतोष को निकाले जाने की मांग करने वाले नारे लगाते हुये विरोध मार्च किया। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने अपने हाथों में गुलाब के फूल के साथ उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को इस अनुरोध के साथ भेंट करना चाहा कि आम आदमी पार्टी को अब महिला विरोधी मानसिकता से बाहर आना चाहिए।  पुलिस ने प्रदर्शनकारी महिलाओं को निवास स्थान से लगभग 100 गज दूर ही रोक दिया।  कुछ समय बाद श्रीमती कमलजीत सहरावत, श्रीमती अरूणा रावत एवं श्रीमती तुलसी जोशी सहित महिलाओं के एक छोटे प्रतिनिधिमंडल को उपमुख्यमंत्री के निवास स्थान के भीतर जाने की अनुमति दी गई जहां उन्होंने कैम्प आफिसर श्री सुरेन्द्र कुमार को 100 गुलाबों के फूलों का एक गुच्छा दिया।

श्रीमती कमलजीत सहरावत ने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा तब तक चुप नहीं बैठेगा जब तक मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल संदीप कुमार जैसे विधायकों को विधानसभा से और आशुतोष को पार्टी से निष्कासित नहीं करते।  आज हमनें उपमुख्यमंत्री को इस प्रार्थना के साथ गुलाब के फूल भेंट किये हैं कि उनकी पार्टी शीघ्र ही ठीक हो जाये।  किन्तु शीघ्र ही कोई कार्रवाई नहीं की जाती तो हम मुख्यमंत्री को चूड़ियां भेंट करेंगे। श्रीमती अनिता राणा के नेतृत्व में उत्तर पश्चिमी जिला की महिलाओं ने रिठाला मेट्रो स्टेशन पर विरोध प्रदर्शन किया।  पार्षद श्रीमती जगरोशनी, श्रीमती केशरानी एवं डाॅ. नीलम गोयल भी सम्मिलित हुईं। प्रदेश मंत्री श्रीमती पूनम पराशर झा के नेतृत्व में बाहरी दिल्ली जिला की महिलाओं ने सुल्तानपुरी थाने पर प्रदर्शन किया।

मयूर विहार जिला महिला मोर्चा कार्यकत्र्ताओं ने श्रीमती असीमा सिंह के नेतृत्व में सुपर फाइन चैक, मयूर विहार पर प्रदर्शन किया।  इसमें पार्षद श्रीमती निक्की सिंह, श्रीमती सुदेशना जाटव और श्रीमती सरला चैधरी भी सम्मिलित हुईं। नवीन शाहदरा जिला महिला मोर्चा कार्यकत्र्ताओं ने श्रीमती कुसुम तोमर और पार्षद श्रीमती स्वाति के नेतृत्व में शाहदरा मेट्रो स्टेशन पर प्रदर्शन किया। शाहदरा जिला महिला मोर्चा कार्यकत्र्ताओं ने श्रीमती शशि चांदना और श्रीमती सत्या जोशी के नेतृत्व में सोम बाजार, परवाना रोड पर पर प्रदर्शन किया करोल बाग मेट्रो स्टेशन पर करोल बाग महिला मोर्चा के प्रदर्शन का नेतृत्व श्रीमती सोना कुमारी ने किया।  पार्षद श्रीमती पूर्णिमा विद्यार्थी, श्रीमती अर्चना गुप्ता, श्रीमती श्याम बाला, श्रीमती प्रियंका चैधरी आदि भी सम्मिलित हुईं।

  • ऐसा लगता है आम आदमी पार्टी के अंदर कोई सेक्स सिंडीकेट काम कर रहा है   
  •  दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री सतीश उपाध्याय ने कहा है कि ऐसा लगता है आम आदमी पार्टी के अंदर कोई सेक्स सिंडीकेट काम कर रहा है। एक मंत्री का पाॅर्न वीडियो बनाना उसके ओ.एस.डी. का उसको सार्वजनिक करना अचंभित करता है। एक अन्य पूर्व मंत्री सोमनाथ भारती एक सेक्स वेबसाइट के लिये वकालत करते रहे हैं। 
  • श्री उपाध्याय ने कहा है कि मामला और भी ज्यादा संगीन हो जाता है जब हमें पता लगता है कि जो कुछ हम दिल्ली में देख रहे हैं वह तो जो कुछ आम आदमी पार्टी की पंजाब शाखा में चल रहा है उसका अंश मात्र भी नहीं। ऐसे समाचार हैं कि पंजाब में महिलाओं का आम आदमी पार्टी नेताओं द्वारा भारी शोषण किया जा रहा है। ऐसे में हमें एक महिला कार्यकर्ता द्वारा पार्टी नेता कुमार विश्वास द्वारा अमेठी में उसके शोषण और श्रीमती सोनी मिश्रा की हत्या में विधायक शरद चैहान की भूमिका भी याद रखनी होगी। उन्होंने कहा कि आज आम आदमी पार्टी कि विश्वसनीयता पूरी तरह खत्म हो चुकी है और समय आ गया है कि अरविंद केजरीवाल अपने सहयोगियों की सेेक्स गाथाओं पर देश के समक्ष वक्तव्य दें। 



Comments

Popular posts from this blog

Sameer Ansari, Don of Bihar, having a Reward of Rs 50000/- Arrested in Delhi

MOST WANTED GANGSTER NAMELY GYANENDER @ GADGU REWARDEE OF RS.1 LAC ALONGWITH HIS ASSOCIATE RAJIV DAHIYA @ RAJU ARRESTED

Imposter IPS Officer Arrested; an Academic Who Became a Cheat to Realize His Dream Unfulfilled