Posts

Showing posts from December, 2018
Image
एनजीटी द्वारा लगाए गए जुर्माने की वसूली मुख्यमंत्री ,  दिल्ली के पर्यावरण मंत्री तथा विधायकों के वेतन से की जानी चाहिए न कि सिर्फ प्रशासनिक अधिकारियों से।- शर्मिष्ठा मुखर्जी दिल्ली में  9  लड़कियों को गायब होने की घटना के लिए न सिर्फ दिल्ली सरकार के प्रशासनिक कर्मचारी बल्कि मुख्यमंत्री व संबधित मंत्री भी सीधे तौर पर जिम्मेदार हैं। उन्हें नैतिक आधार पर तुरंत इस्तीफा देना चाहिए। - शर्मिष्ठा मुखर्जी दिल्ली में प्रदूषण बढ़ने के लिए मुख्यमंत्री ,  दिल्ली के पर्यावरण मंत्री तथा विधायक जिम्मेदार है क्योंकि यह सभी प्रदूषण को रोकने में नाकामयाब रहे है।- डा 0 किरण वालिया दिल्ली में प्रदूषण का स्तर इस कदर बढ़ गया है कि दिल्ली  ‘‘ गैस चैम्बर ’’  बन गई है ,  दिल्ली सरकार की सारी संस्थाएं यह जानती है ,  फिर भी आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार ने दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के आंतरिक कारणों पर नियंत्रण करने के लिए कोई कदम नही उठाया। - शर्मिष्ठा मुखर्जी आप पार्टी जो निर्भया कांड को भुनाकर सत्ता में आई थी वह दिल्ली के शैल्टर होम्स में रहने वाली लड़कियों को सुरक्षा देने में पूरी तरह असफल रही है।
दिल्ली में भाजपा ने बनिया समाज के 4 लाख  वोट कटवा दिए : सुशील गुप्ता  भाजपा ने वैश्य समाज को देश का दूसरा  मुसलमान बना दिया : सुशील गुप्ता दिसम्बर 4, 2018 : मंगलवार को पार्टी कार्यालय में हुई एक प्रेस वार्ता में पत्रकारों को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता ने कहा कि भाजपा के इशारे पर चुनाव आयोग ने दिल्ली में अग्रवाल समाज के 4 लाख वोट काट दिए। आंकड़ो के आधार पर देखा जाए तो दिल्ली में बनिया समाज लगभग 8 प्रतिशत है, तो इस प्रकार से बनिया समाज में हर दूसरे व्यक्ति का वोट काट दिया गया है।  बनिया समाज हमेशा से भाजपा का सहयोगी रहा है। सब लोग भाजपा को बनियों की पार्टी कहते थे। परन्तु भाजपा ने पहले दिल्ली में GST, फिर नोटबंदी और अब सीलिंग के द्वारा बनिया समाज को सड़क पर लाकर खड़ा कर दिया है। भाजपा जान चुकी है कि बनिया समाज भाजपा से खफा है और इस बार चुनाव में अग्रवाल समाज भाजपा का साथ नहीं देने वाला, इसीलिए भाजपा ने जानबूझकर मध्य प्रदेश में 230 सीटों पर अग्रवाल समाज के एक भी व्यक्ति को टिकट नहीं दिया। इसी प्रकार से राजस्थान में भी भाजपा ने अग्रवाल समाज को केवल 2 ही टिके

आम आदमी पार्टी की सरकार गैर-जिम्मेदार और जनता के प्रति जवाबदेह नहीं है

दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार गैर-जिम्मेदार और जनता के प्रति जवाबदेह नहीं है और ऐसी सरकार सत्ता में रह कर जनता के हितों की रक्षा नहीं कर सकती है-मनोज तिवारी यह पूरा प्रकरण एक नजर में ही संदेह उत्पन्न करता है कि बिना अधिकारियों व बड़े राजनैतिक स्तर की मिली-भगत के इस घटना को अन्जाम देना मुश्किल है और जिसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए-मनोज तिवारी    नई दिल्ली, 4 दिसम्बर।   दिल्ली के दिलशाद गार्डन के संस्कार आश्रम फॉर गर्ल्स  से नौ लड़कियों के गायब होने का एक मामला सामने आया है जिस पर प्रतिक्रिया देते हुये दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री मनोज तिवारी ने कहा कि दिलशाद गार्डन के संस्कार आश्रम से नौ लड़कियों का अचानक गायब होना दिल्ली सरकार की महिलाओं की सुरक्षा के प्रति किये गए तमाम दावों की पोल खोलता है और दिल्ली सरकार की बड़ी लापरवाही की ओर इशारा करता है। संस्कार आश्रम दिल्ली सरकार के महिला एंव बाल विकास विभाग की गैर वैधानिक संस्था है जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी दिल्ली सरकार के पास है। दिल्ली जो की देश की राजधानी है वहां बच्चियों का गायब होना अत्यन्त शर्मनाक है। श्री तिवारी ने कहा कि यह प