भाजपा किराड़ी विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली सरकार का मनाया श्राद्ध दिवस

 नई दिल्ली, 28 सितम्बर।  आज भाजपा किराड़ी विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक अनिल झा वत्स एवं भाजपा दिल्ली प्रदेश मंत्री श्रीमती पूनम पराशर झा के नेतृत्व में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर प्रदर्शन कर दिल्ली सरकार का श्राद्ध मनाया। इस दौरान 50 से अधिक कार्यकर्ताओं ने मुंडन करावाया तथा दिल्ली सरकार का पिंड दान कर अपना विरोध जताया।प्रदर्शन में राष्ट्रीय मंत्री सरदार आर.पी. सिंह सहित मंडल अध्यक्ष श्री कृष्ण मोहन, श्री अनिल, श्री मनोज, श्री रतन, पूर्व पार्षद श्री केवल कृष्ण तथा विधानसभा के वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री हेमचन्द्र, श्री सत्यवान, श्री बजरंग शुक्ला, श्री सुशील गोयल, श्री सन्नी, श्री दीपक, श्री दिलीप सहित सैंकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री सरदार आर.पी. सिंह ने कहा कि दिल्ली में आप सरकार दिल्ली की सत्ता में विकास के नारे के साथ आई थी पर आज इसके विपरीत उन्होंने किराड़ी में अपहण, हत्या, बलात्कार और सट्टा बाजारी जैसे कुकर्मों को जन्म दिया है। उन्होंने कहा है कि दिल्ली सरकार सिर्फ पैसा कमाने के मकसद से सत्ता में आई है और गरीब जनता के इलाज का पैसा भी अपने चुनाव प्रचारों में पंजाब, बिहार, गोवा, झांसी आदि राज्यों में उड़ा दिया। 

किराड़ी से पूर्व विधायक श्री अनिल झा ने बताया कि इलाके में जलभराव की समस्या अब आम बात हो चुकी है, जिससे लोगों को घरों से निकलना मुश्किल हो गया। जगह-जगह गंदगी एवं कूड़े के ढेर लगे हुये हैं। डेंगू-चिकनगुनिया और वायरल फीवर का पूरे इलाके में प्रकोप है। सरकारी अस्पतालों में बदइंतजामी की हद हो गई है। गरीब लोगों को दवाइयां नहीं मिल रही है। इन सबके लिये दिल्ली सरकार पूर्ण रूप से जिम्मेदार है। 

प्रदेश मंत्री श्रीमती पूनम पराशर झा ने कहा कि आये दिन जेल जा रहे आम आदमी पार्टी के विधायकों एवं मंत्रियों के कारनामों को देख कर दिल्ली की जनता अपने आपको ठगा सा महसूस कर रही है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार को खत्म करने का दावा करने वाले अरविंद केजरीवाल और उनके विधायक खुद ही भ्रष्टाचार के दलदल में धंसते जा रहे हैं। उन्होंने किराड़ी विधानसभा की चर्चा करते हुये कहा कि विधानसभा में 500 से ज्यादा बच्चे लापता हो चुके हैं। दिल्ली सरकार सो रही है, उनके मंत्री मौज मारने में व्यस्त हैं। 

Comments

Popular posts from this blog

Sameer Ansari, Don of Bihar, having a Reward of Rs 50000/- Arrested in Delhi

milay azaadi pollution se!, milay azaadi kachre se!

तीन दुखद दुर्घटनाओं ने साबित किया यह आपकी सरकार नहीं हत्यारी सरकार है