Posts

Showing posts from May, 2018

दिल्ली भाजपा ने दिल्ली जलबोर्ड पर श्वेतपत्र की मांग की

यह शर्मनाक है कि राष्ट्रीय राजधानी में स्थानीय सरकार सभी को मुफ्त पानी देने का दावा करती है, पर वास्तविकता यह है कि सबसे गरीब व्यक्ति भी बाजार से पीने का पानी खरीदने को बाध्य है - मनोज तिवारी      नई दिल्ली, 28 मई।   दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री मनोज तिवारी ने कहा है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता वाले दिल्ली जलबोर्ड ने दिल्ली के लोगों को पूर्णतः निराश किया है। हरियाणा, उत्तराखण्ड और उत्तर प्रदेश से दिल्ली को कच्चे पानी की समुचित सप्लाई मिल रही है किन्तु यह अत्यंत दुखद है कि नियमित एवं अनधिकृत कालोनियों में तथा दिल्ली के ग्रामीण क्षेत्रों और झुग्गी बस्तियों में पेयजल की बहुत कमी है।      कई क्षेत्रों में तो गंदे पानी की सप्लाई के कारण समस्या अत्याधिक गम्भीर हो गई है।      श्री तिवारी ने कहा है कि दिल्ली जलबोर्ड के पास पानी सप्लाई की कोई समय सारिणी नहीं है जबकि पहले ऐसा नहीं था और इसके फलस्वरूप दक्षिणी, पश्चिमी और मध्य दिल्ली में लोगों को पानी सप्लाई के इंतजार में रात-रात भर जागना पड़ता है।      एक राजनैतिक नौटंकी करते हुये दिल्ली जलबोर्ड ने कुछ अनधिकृत कालोनियों, झुग्गी बस्

अजय माकन ने 1 जून से 30 जून तक‘‘जल सत्याग्रह’’ आंदोलन की घोषणा की

Image
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अजय माकन ने आम आदमी पार्टी के खिलाफ दिल्ली की सभी विधानसभाओं में एक महीने चलने वाले , 1  जून से  30  जून तक ‘‘ जल सत्याग्रह ’’  आंदोलन की घोषणा की ,  को मुख्यतः उन विधानसभाओं में चलाया जाएगा। जहां जेजे कलस्टर ,  अनाधिकृत कालोनियां ,  पुर्नवास कालोनियां और गरीब लोग रहते है उनको पीने का पानी मुहैया कराने में तथा टैंकर माफिया के प्रभुत्व को खत्म करने में आप पार्टी की दिल्ली सरकार विफल साबित हुई है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल जो चुनाव से पहले टैंकर माफिया को खत्म करने की बात करते थे वे पूरी तरह से टैंकर माफिया पर नियंत्रण करने में विफल साबित हुए है ,  और इनके समय में टैंकरों में बढ़ौतरी हुई है तथा टैंकरों के लिए जो जीपीएस ट्रेकिंग सिस्टम कांग्रेस की दिल्ली सरकार ने शुरु किया था उसको भी समाप्त कर दिया है। आप सरकार ने पिछले वर्षों की तुलना में और  56  टैंकर शामिल कर लिए है। - अजय माकन दिल्ली में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में वाटर ट्रीटमेंन्ट की क्षमता  591  एमजीडी से बढ़ाकर  906  एमजीडी कर दी थी। जबकि केजरीवाल सरकार ने अपने

कर्नाटक चुनाव के दौरान भाजपा की मोदी सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दाम क्योंकि वे कर्नाटक के मतदाताओं को प्रभावित करना चाहते थे। - अजय माकन

Image
  कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अजय माकन के नेतृत्व में पेट्रोल और डीजल के दामों में हो रही लगातार बढ़ौत्तरी के विरोध में इंडिया गेट तक साईकिल मार्च निकाला।   नई दिल्ली , 22  मई , 2018 -   दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अजय माकन के नेतृत्व में पेट्रोल और डीजल के दामों में हो रही लगातार बढ़ौत्तरी के विरोध में साईकिल मार्च का आयोजन राजपथ मान सिंह रोड़ से इंडिया गेट सर्किल तक किया ,  जिसमें कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां लेकर साईकिलों पर शामिल हुए। साईकिल मार्च में प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय माकन के साथ पूर्व मंत्री अरविन्दर सिंह लवली ,  श्री हारुन यूसूफ ,  डा 0  नरेन्द्र नाथ ,  अ 0 भा 0 क 0 कमेटी के सचिव नसीब सिंह ,  मनीष चतरथ , पूर्व विधायक कुंवर करण सिंह ,  साउथ निगम में कांग्रेस के नेता मुकेश गोयल और अभिषेक दत ,  चतर सिंह ,  ब्रहम यादव ,  विरेन्द्र कसाना ,  जगजीवन शर्मा , मेहदी माजिद ,  अब्दुल वाहिद शामिल थे। इस अवसर पर बोलते हुए श्री अजय माकन ने कहा कि जब से केन्द्र भाजपा की मोदी सरकार आई है तब से

2014 में मोदी सरकार को चुनने की कीमत चुका रहे हैं लोग

अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में कच्चे तेल की क़ीमत गिरने के बावजूद, देश में लगातार बढ़ते पेट्रोल और डीज़ल के दाम, एक बड़े तेल घोटाले की ओर इशारा करते हैं: AAP *“बहुत हुई महंगाई की मार अबकी बार मोदी सरकार” से लेकर “बहुत हुई महंगाई की मार अबकी बार पेट्रोल 80 के पार”*  भाजपा सरकार जानबूझ कर, कुछ लोगो को फायदा पहुँचाने के इरादे से, अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में कच्चे तेल की क़ीमत कम होने के बावजूद देश में पेट्रोल और डीज़ल के दाम बढ़ाए जा रही है, ताकि 2019 में होने वाले चुनावों का खर्चा निकाला जा सके  मंगलवार को पार्टी कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता दिलीप पाण्डेय ने कहा कि *‘अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में कच्चे तेल के दाम लगातार गिरने के बावजूद देश में पेट्रोल के दाम बढ़ते ही जा रहे हैं*, हर जगह हाहाकार मचा हुआ है, बात बात पर हर चीज़ का श्रेय लेने वाले मोदी जी आज पट्रोल के बढ़ते दामों की ज़िम्मेदारी लेने से पीछे हट रहे हैं। आप सबकी जानकारी में होगा कि जब से भाजपा की सरकार देश में बनी, तब से अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में कच्चे तेल के दाम घटना शुरु हो गए थे। *जब-जब अंतर्र

दिल्ली के LG ने 2 लाख CCTV कैमरों को लेकर झूठ बोला

दिल्ली HC  ने CCTV कैमरे न लगाने को लेकर दिल्ली पुलिस को लगाई फटकार: गुरुवार को पार्टी कार्यालय में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी की वरिष्ठ नेता और पीएसी सदस्य आतिशी मारलीना ने कहा कि 'एक लम्बे समय से आम आदमी पार्टी दिल्ली में CCTV कैमरे लगाने की लड़ाई लड़ती आ रही है। एक लम्बे समय से अधिकारी इस जनहित के कार्य में बाधाएं पैदा करते आ रहे हैं, और अब उपराज्यपाल साहब ने भी एक कमिटी का गठन करके महिला सुरक्षा के इस काम में एक और रोड़ा अटकाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि 'अब न केवल आम आदमी पार्टी ये सवाल उठा रही है कि दिल्ली में CCTV कैमरे क्यों नहीं लगे बल्कि अब तो भारत के न्यायालयों की तरफ से भी ये सवाल उठने लगे हैं।  हाई कोर्ट का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि कोर्ट में लम्बित एक केस के की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने भी दिल्ली में CCTV कैमरे ना लगे होने की बात उठाई। कल शांति वन के पीछे के इलाके में यमुना में एक महिला की लाश मिली, उस केस का HC ने लिया , केस की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को फटकार लगाते हुए कहा कि "आज दिल्ली में अपराध अपने चरम पर हैं, अगर

देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह यह भूल गए है कि हमारे देश में लोकतंत्र है: अजय माकन

Image
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अजय माकन के नेतृत्व में आज शाम को हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि राजघाट पर कर्नाटक में भाजपा द्वारा जनमत की हत्या के विरोध में तथा लोकतंत्र की रक्षा के लिए और भाजपा व नरेन्द्र मोदी को सद्बुद्धि देने के लिए प्रार्थना की तथा लोकतंत्र बचाओ अभियान की शुरुआत की। कांग्रेस तथा जेडीएस द्वारा बहुमत से भी ज्यादा  118  सीट जीतने के बावजूद भाजपा द्वारा मात्र  104  सीटें लेने पर भी भाजपा के मुख्यमंत्री को आज शपथ दिलाया जाना सीधे तौर पर भाजपा व नरेन्द्र मोदी के द्वारा उस लोकतंत्र की हत्या है जिसको बनाने और बचाने के लिए हमारे पूर्वजों व नेताओं ने अपनी कुर्बानियां दी है: अजय माकन हम लोकतंत्र की रक्षा के लिए सड़क पर उतर कर जमीन पर लड़ाई लड़ेंगे ताकि लोगों को पता चल सके कि किस प्रकार भारतीय जनता पार्टी व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सारी संवैधानिक मान्यताओं को ताक पर रखकर तथा कर्नाटक के राज्यपाल वाजू भाई ने गौरवमयी संवैधानिक पद को कंलकित करके लोकतंत्र की हत्या की है।- अजय माकन देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र म

भारत का पोखरण परमाणु परीक्षण विनाश नहीं, शांति स्वाभिमान और समृद्धि के लिए - मनोज तिवारी

Image
पोखरण परमाणु परीक्षण के 20 वीं वर्षगांठ पर भाजपा युवा मोर्चा द्वारा “अटल इरादे“ कार्यक्रम का आयोजन भारत का पोखरण परमाणु परीक्षण विनाश नहीं, शांति स्वाभिमान और समृद्धि के लिए - मनोज तिवारी नई दिल्ली, 11 मई।  पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार के नेतृत्व में 11 मई 1998 को राजस्थान के पोखरण में भारतीय परमाणु वैज्ञानिकों द्वारा परमाणु परीक्षण करने की 20वीं वर्षगांठ पर एक कार्यक्रम अटल इरादे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश इकाई की ओर से प्रदेश कार्यालय के सभागार में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री सुनील यादव ने की एवं मुख्य अतिथि के रुप में प्रदेश अध्यक्ष श्री मनोज तिवारी ने उपस्थित युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं संबोधित किया।  कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री मनोज तिवारी ने कहा कि 1998 मे आज ही के दिन रात्रि 3.00 बजे जब पूरा विश्व गहरी नींद में सो रहा था तब पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेई के एक साहसिक कदम ने पूरे विश्व में भारत के कद को दोगुना कर दिया। राजस्थान के पोखरण में परमाणु

सीसीटीवी कैमरे के भ्रष्टाचार के मुद्दे को बदलना चाह रहे है:- अरविन्दर सिंह लवली

Image
हम उम्मीद कर रहे थे कि दिल्ली के उपमुख्यमंत्री श्री मनीष सिसोदिया आज अपनी प्रेस कांफ्रेस में सीसीटीवी कैमरा में हुए भ्रष्टाचार पर सफाई देंगे तथा यह बताऐंगे कि किस प्रकार आप पार्टी की दिल्ली सरकार साफ सुथरा काम कर रही है। प्रेस कांफ्रेस में श्री सिसोदिया यह जता रहे थे कि आप पार्टी की दिल्ली सरकार दिल्ली में सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए कल तैयार थी और यह कार्य आरडब्लूए को सौपना चाह रही थी ,  परंतु इस कार्य में विपक्षी दल व दिल्ली के उपराज्यपाल रोड़ा अटका रहे है ,  जो कि झूठ है। - अरविन्दर सिंह लवली उपराज्यपाल द्वारा सीसीटीवी कैमरे के मुद्दे को लेकर बनाई गई कमेटी से भी ऐसा लगता है कि वे सीसीटीवी कैमरे के भ्रष्टाचार के मुद्दे को बदलना चाह रहे है।  - अरविन्दर सिंह लवली दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अजय माकन के नेतृत्व में दिल्ली कांग्रेस कल रविवार  13  मई को सायं  6  बजे मुख्यमंत्री निवास पर कैंडल मार्च का आयोजन ,  आप पार्टी की दिल्ली सरकार द्वारा भ्रष्टाचार के चलते देश की सुरक्षा को दाव पर लगा कर दिल्ली में सीसीटीवी कैमरे लगाने का ठेका चाईना की सरकारी कम्पनी को

2015 जबसे आप पार्टी दिल्ली की सत्ता में आई है तब से दिल्ली में मजदूरां की परेशानियां ज्यादा बढ़ गई है जो कि मजदूरों के प्रति आप पार्टी की दिल्ली सरकार के रवैये को दर्शाता है। -शर्मिष्ठा मुखर्जी

Image
·           आप पार्टी की दिल्ली सरकार ,  केन्द्र व निगम की भाजपा सरकारें मजदूर विरोधी ,  गरीब विरोधी व जन विरोधी है। - चत्तर सिंह ·           दिल्ली सरकार की स्टेटिकल हैंडबुक के अनुसार दिल्ली में पंजीकृत मजदूरों की संख्या  2014  से लगातार कम हो रही है। उन्होंने कहा कि जहां  2014  में पंजीकृत मजदूर 417927  थे वे  2015  में कम होकर  415278  रह गए और  2016  में यह संख्या  4,16,833  थी। -शर्मिष्ठा मुखर्जी ·           दिल्ली प्रदेश महिला कांग्रेस महिलाओं पर होने वाले इस प्रकार की हिंसात्मक वारदातों से बचाव के लिए आनन्द पर्वत जे.जे. कलस्टर में  5-6  मई को आत्म सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन करेगी।-शर्मिष्ठा मुखर्जी नई दिल्ली , 1  मई , 2018-  दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी की मुख्य प्रवक्ता शर्मिष्ठा मुखर्जी ने आज कहा कि यह बहुत चौका देने वाला है कि आप पार्टी की दिल्ली सरकार ने मजदूरों के कल्याण के लिए बजट में जो प्रावधान किया था उसमें से एक रुपया भी खर्च नही किया है जिसका आज अंतराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर हुआ है। जबकि आप पार्टी सामान्य जन ,  गरीबों तथा मजदूरों के हितों की र