केन्द्र सरकार के शब्दकोष में अब भ्रष्टाचार कोई शब्द नहीं : अरूण जेटली

अरूण जेटली ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे लोगों के बीच जायें और मोदी सरकार द्वारा एक वर्ष पूरे होने पर जश्न मनायें और इसकी उपलब्धियों के बारे में जनता को बतायें

राष्ट्रीय संगठन महामंत्री श्री रामलाल ने कार्यकर्ताओं से 26 मई को जन कल्याण पर्व मानाने को कहा 

नई दिल्ली, 19 मई।   दिल्ली प्रदेश भाजपा द्वारा आज एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में प्रदेश कार्यकारिणी की
बैठक आयोजित की गई। केन्द्रीय वित्त मंत्री श्री अरूण जेटली ने प्रदेश प्रभारी श्री प्रभात झा, केन्द्रीय मंत्री डाॅ. हर्ष वर्धन, सांसद श्री विजय गोयल, श्री रमेश बिधूड़ी, श्री प्रवेश वर्मा, डाॅ. उदित राज, श्री महेश गिरी, दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री विजेन्द्र गुप्ता, राष्ट्रीय मंत्री सरदार आर.पी. सिंह तथा डाॅ. अनिल जैन की उपस्थिति में कार्यकारिणी की बैठक का उद्घाटन किया।  

इस अवसर पर श्री जेटली, श्री प्रभात झा और श्री उपाध्याय ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं प्रो. विजय कुमार मलहोत्रा, श्री मदन लाल खुराना, श्री चरती लाल गोयल, श्रीमती इंदिरा पसरीचा और श्रीमती मोहिनी गर्ग का अभिनंदन किया। श्री चरती लाल गोयल की ओर से श्री विजय गोयल ने और श्री मदनलाल खुराना की ओर से श्रीमती मदनलाल खुराना और उनके पुत्र श्री विमल खुराना ने सम्मान स्वीकार किया जबकि अन्य तीन वरिष्ठ नेता मंच पर उपस्थित थे। श्री जेटली ने इन वरिष्ठ नेताओं के साथ पिछले चार दशकों के दौरान अपने संबंधों और उनके द्वारा दिये गये मार्गदर्शन को याद किया जिन्होंने जनसंघ के समय से ही कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया था।

  उद्घाटन भाषण में श्री जेटली ने कहा कि आज जब हम प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार द्वारा एक वर्ष पूरे होने का जश्न मनाने जा रहे हैं यह ध्यान रखना आवश्यक है कि हमारी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि केन्द्र सरकार के शब्दकोष में अब भ्रष्टाचार कोई शब्द नहीं रहा।

कार्यकारिणी के सदस्यों को मोदी सरकार की उपलब्धियों की जानकारी देते हुये श्री जेटली ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे जनता के बीच जायंे और इस उपलब्धि का जश्न मनायें तथा इसके बारे में उन्हें अवगत करायें।

श्री जेटली ने कहा जनधन योजना, बेटी पढ़ाओं-बेटी बचाओ, अटल पेंशन योजना, निर्धनों के लिये बीमा योजना, सीधे बैंकों में सब्सीडी जमा किया जाना, एक समान जीएसटी, स्वच्छता अभियान आदि ऐसी योजनायें हैं जिनसे गरीबों को लाभ होगा।

भूमि अधिग्रहण विधेयक मूलरूप से कांग्रेस द्वारा वर्ष 2013 में लाया गया था किन्तु ओछी राजनीति के कारण
अब कांग्रेस इसका विरोध कर रही है। पहले कांग्रेस भ्रष्टाचार का पर्याय थी और अब यह विकास विरोधी भी बन गई है। केन्द्र सरकार कड़ी मेहनत कर रही है और असमय वर्षा से प्रभावित किसानों को मद्द कर रही है।


दिल्ली के संबंध में बात करते हुये श्री जेटली ने कहा कि दिल्ली के लोगों ने पिछले चुनावों में दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों पर भाजपा को जीत दिलाई थी किन्तु बाद में विधानसभा चुनाव में उन्होंने एक नया प्रयोग करते हुये आम आदमी पार्टी की सरकार बनाई थी। दुर्भाग्यवश यह सरकार जनता को निराश कर रही है। दिल्ली से केन्द्र सरकार को कोई चुनौती नहीं है। आम आदमी पार्टी को पहले विकास कार्यों को तीव्रता के साथ पूरा करना चाहिये परन्तु इसके बदले इसने टकराव का रास्ता अपना लिया है। हम दिल्ली सरकार से अपील करते है कि वे वादे पूर करने में असफल होने और राजनीतिक विद्वेश के कारण टकराव की जगह दिल्ली को अच्छा प्रशासन दें।

 भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री श्री रामलाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे 26 मई को जन कल्याण पर्व के रूप में मनायें। उन्होंने कहा कि हम अपने विरोधियों की चिंता नहीं करते। हमारी सरकार के पास विजन है और उपलब्धियां भी हैं। आप सर ऊंचा करके लोगों के बीच जाइये। उन्होंने दिल्ली के 14 जिलों को मोदी सरकार की उपलब्धियों का संदेश देने के लिये मेले आयोजित करने की सलाह दी।

दिल्ली भाजपा प्रभारी श्री प्रभात झा ने कहा कि दिल्ली भाजपा के साथ मैं पिछले एक वर्षों से काम कर रहा हूं और मैं महसूस करता हूं कि दिल्ली भाजपा कार्यकर्ताओं के कार्य की समीक्षा केवल पिछले चुनाव में मिली हार से नहीं की जा सकती क्योंकि एक नई पार्टी दिल्ली के लोगों को सपने दिखाकर उन्हें गुमराह करने में सफल हुई।

उन्होंने महासंपर्क अभियान के संबंध में कड़ी मेहनत करने के लिये पार्टी कार्यकर्ताओं का आवाहन किया क्योेंकि इससे हमें अपनी खोई हुई जमीन वापस लेने और अपने समर्थकों के साथ जुड़ने का अवसर मिलेगा।

स्वागत भाषण में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री सतीश उपाध्याय ने प्रतिनिधियों का स्वागत किया और केन्द्र सरकार, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नरेन्द्र मोदी को बधाई दी और कहा कि उनके कठिन परिश्रम से ही आज भारत का सम्मान विश्वभर में बढ़ा है। लोग हमारे देश की प्रशंसा कर रहे हैं और आज भाजपा 10.50 करोड़ सदस्यों के साथ विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है।

दिल्ली में भी आज 40 लाख सदस्य हैं और दिल्ली के वे लोग जिन्होंने पहले आम आदमी पार्टी को वोट दिये थे अब उस सरकार के विरूद्ध अपनी शिकायतें दर्ज कराने के लिये भाजपा की ओर देख रहे हैं जिसने चुनावी वायदे पूरे नहीं किये।

श्री उपाध्याय ने कहा कि यह चिन्ता की बात है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल जनवरी, 2014 की अराजकता को पुनः दोहरा रहे हैं। जिस प्रकार वे दिल्ली में उपराज्यपाल और अधिकारियों के साथ संवैधानिक संकट खड़ा करने का प्रयास कर रहे हैं, उनके अराजक होने का प्रमाण है।

तीनों नगर निगमों के महापौर श्री सुभाष आर्य, श्री रविन्द्र गुप्ता, श्री हर्ष मल्होत्रा ने तीनों निगमों के कार्यों के संबंध में तथ्य रखे और निगम प्रशासन के प्रति जनता की राय को बदलने का वायदा किया।

दिल्ली भाजपा संगठन महासचिव श्री विजय शर्मा ने इस बैठक में भाग लेने वाले सदस्यों की जिलावार संरचना प्रस्तुत की। उन्होंने सदस्यता और आगामी महासंपर्क अभियान पर पार्टी के संगठनात्मक कार्यों की संक्षिप्त जानकारी दी।

कार्यकारिणी के समक्ष दो राजनीतिक प्रस्ताव प्रस्तुत किये गये। प्रथम राजनीतिक प्रस्ताव में श्री रमेश बिधूड़ी ने केन्द्र सरकार की उपलब्धियों का स्वागत किया और श्री विजेन्द्र गुप्ता द्वारा प्रस्तुत दूसरे राजनीतिक प्रस्ताव में चुनावी वायदे न पूरा करने और दिल्ली में राजनीतिक टकराव पैदा करने के लिये दिल्ली सरकार की निंदा की गई।

प्रस्ताव रखते हुये श्री विजेन्द्र गुप्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार झूठ बोलने वालों की सरकार बन गई है। वे अपने वायदे पूरे करने में असफल होने के झूठे बहाने बनाने के लिये विवाद पैदा कर रहे हैं। हर एक दिन आम आदमी पार्टी नेताओं के झूठ का पर्दाफाश हो रहा है और आज यह पता चला है कि विधायक कमांडो सुरेन्द्र की भी डिग्री जाली है।

भाजपा की कार्यकारिणी में दिल्ली भाजपा मीडिया सेल द्वारा प्रस्तुत परिपत्र के माध्यम से मीडिया की आवाज को दबाने के लिये दिल्ली सरकार के प्रयासों की निंदा की गई है।

श्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने पहले राजनीतिक प्रस्ताव का समर्थन किया और कार्यकारिणी की बैठक में यह आश्वासन दिया गया कि कार्यकर्ता श्री नरेन्द्र मोदी सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच प्रचारित करने के लिये जायेंगे।

श्री आशीष सूद ने दूसरे प्रस्ताव का समर्थन किया और कार्यकारिणी की बैठक में यह आश्वासन दिया कि भाजपा एक सशक्त विपक्ष के रूप में अपनी भूमिका निभायेगी और सरकार को अपने चुनावी वायदे पूरे करने अथवा कुर्सी छोड़ने के लिये बाध्य करेगी। कार्यकारिणी ने पूर्व विधायक श्री साहब सिंह चैहान, पार्टी नेता श्री कुलजीत सिंह चहल और श्रीमती शाजिया इल्मी तथा अन्य द्वारा दिये गये सुझावों को भी सम्मिलित किया।

हाल ही में हुई कुछ वरिष्ठ पार्टी कार्यकर्ताओं की मृत्यु पर एक शोक प्रस्ताव पारित किया गया जिसमें सम्मिलित हैं पूर्व विधायक श्री सुनील वैघ, मंत्री श्री कृष्णलाल ढि़लोड़, पूर्व महानगर पार्षद श्री जनार्दन गुप्ता, श्री विनोद सैनी आदि। साथ ही एक मिनट का मौन भी रखा गया।


आज कार्यकारिणी की बैठक में उपस्थित प्रमुख सदस्य हैं, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री मांगेराम गर्ग, वरिष्ठ नेता श्री मेवाराम आर्य, श्री राम भज, श्री पी.के. चांदला, श्री नंद किशोर गर्ग, श्री महेश चंद्र शर्मा तथा विधायक श्री ओ.पी. शर्मा और श्री जगदीश प्रधान साथ ही वर्तमान पदाधिकारी श्रीमती किरन चढ्डा, श्री प्रवीण शंकर कपूर, श्री महेन्द्र गुप्ता, श्रीमती सुधा शर्मा, श्री राजीव बब्बर, श्री आतिफ रशीद, श्री नकुल भारद्वाज, श्री हरीश खुराना आदि। भाजपा के 14 जिलों के अध्यक्ष और विभिन्न मोर्चाओं के अध्यक्ष भी इसमें सम्मिलित थे। 

Comments

Popular posts from this blog

Sameer Ansari, Don of Bihar, having a Reward of Rs 50000/- Arrested in Delhi

MOST WANTED GANGSTER NAMELY GYANENDER @ GADGU REWARDEE OF RS.1 LAC ALONGWITH HIS ASSOCIATE RAJIV DAHIYA @ RAJU ARRESTED

Imposter IPS Officer Arrested; an Academic Who Became a Cheat to Realize His Dream Unfulfilled