दिल्ली भाजपा उपराज्यपाल से मिलकर केजरीवाल सरकार द्वारा मीडिया पर हमले का करेगी विरोध

दिल्ली भाजपा ने केजरीवाल सरकार द्वारा मीडिया पर उठाराघात की कड़ी निंदा करते हुये इस मामले आंदोलन की घोषणा की 

नई दिल्ली, 10 मई।  दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री सतीश उपाध्याय ने आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा 6 मई को अपनी सरकार, मंत्रियों, विधायकों की गतिविधियों के विरूद्ध मीडिया द्वारा उठाई जाने वाली आवाजों को रोकने के लिये जारी सर्कुलर को मीडिया पर उठाराघात बताते हुये इसकी कड़ी निंदा की है।

श्री उपाध्याय ने कहा कि भाजपा ने हमेशा माना और कहा है कि श्री अरविंद केजरीवाल एक दो मुहें व्यक्ति हैं जिनको लोकतंत्र, संवैधानिक संस्थाओं और मीडिया का स्वतंत्रा में कोई विश्वास नहीं है। केजरीवाल और उनकी मंडली के लिये यह सब चुनावी मुद्दे हैं।

श्री उपाध्याय ने कहा है कि दिल्ली भाजपा का हमेशा से मानना था कि केजरीवाल एक अराजक तानाशाह हैं और चुनाव पश्चात उनकी यह प्रवृत्तियां खुलकर सामने आ रही हैं।

श्री उपाध्याय ने कहा कि विगत 2 दशक में कांगे्रस सरकारों ने दिल्ली के विकास के बड़े बड़े दावे ठोके पर वास्तविकता यह है कि यह विकास केवल कुछ क्षेत्रों तक सीमित रहा दिल्ली देहात को इस विकास से कोई लाभ नहीं मिला है। दिल्ली देहात में आज भी जहां काॅलेज नही हैं वहीं ग्रामीण जनता स्कूलों, अस्पताल, स्वास्थ्य केन्द्र एवं परिवहन की मौलिक समस्याओं से जूूझ रही है।

श्री उपाध्याय ने कहा है कि जिस दिन अरविंद केजरीवाल ने मीडिया पर किसान गजेन्द्र की आत्महत्या के मामले को टीआरपी के लिये उठाने का आरोप लगाया था उसी दिन यह स्पष्ट हो गया था कि श्री केजरीवाल अपने राजनीतिक अस्तित्व को बचाने के लिये किसी भी हद तक गिर सकते हैं। यह तानाशाही सर्कुलर उनकी इसी मंशा का प्रतीक है।

श्री उपाध्याय ने कहा है दिल्ली भाजपा मीडिया की स्वतंत्रता को बनाये रखने के लिये व्यापक आंदोलन छेड़ेगी और हम जनता के बीच इस मसले को ले जाने के साथ साथ उपराज्यपाल श्री नजीब जंग से मुलाकात करके इस सर्कलुर को वापस लिये जाने की मांग करेंगे।
  दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री सतीश उपाध्याय ने आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा 6 मई को अपनी सरकार, मंत्रियों, विधायकों की गतिविधियों के विरूद्ध मीडिया द्वारा उठाई जाने वाली आवाजों को रोकने के लिये जारी सर्कुलर को मीडिया पर उठाराघात बताते हुये इसकी कड़ी निंदा की है।

श्री उपाध्याय ने कहा कि भाजपा ने हमेशा माना और कहा है कि श्री अरविंद केजरीवाल एक दो मुहें व्यक्ति हैं जिनको लोकतंत्र, संवैधानिक संस्थाओं और मीडिया का स्वतंत्रा में कोई विश्वास नहीं है। केजरीवाल और उनकी मंडली के लिये यह सब चुनावी मुद्दे हैं।

श्री उपाध्याय ने कहा है कि दिल्ली भाजपा का हमेशा से मानना था कि केजरीवाल एक अराजक तानाशाह हैं और चुनाव पश्चात उनकी यह प्रवृत्तियां खुलकर सामने आ रही हैं।

श्री उपाध्याय ने कहा कि विगत 2 दशक में कांगे्रस सरकारों ने दिल्ली के विकास के बड़े बड़े दावे ठोके पर वास्तविकता यह है कि यह विकास केवल कुछ क्षेत्रों तक सीमित रहा दिल्ली देहात को इस विकास से कोई लाभ नहीं मिला है। दिल्ली देहात में आज भी जहां काॅलेज नही हैं वहीं ग्रामीण जनता स्कूलों, अस्पताल, स्वास्थ्य केन्द्र एवं परिवहन की मौलिक समस्याओं से जूूझ रही है।

श्री उपाध्याय ने कहा है कि जिस दिन अरविंद केजरीवाल ने मीडिया पर किसान गजेन्द्र की आत्महत्या के मामले को टीआरपी के लिये उठाने का आरोप लगाया था उसी दिन यह स्पष्ट हो गया था कि श्री केजरीवाल अपने राजनीतिक अस्तित्व को बचाने के लिये किसी भी हद तक गिर सकते हैं। यह तानाशाही सर्कुलर उनकी इसी मंशा का प्रतीक है।


श्री उपाध्याय ने कहा है दिल्ली भाजपा मीडिया की स्वतंत्रता को बनाये रखने के लिये व्यापक आंदोलन छेड़ेगी और हम जनता के बीच इस मसले को ले जाने के साथ साथ उपराज्यपाल श्री नजीब जंग से मुलाकात करके इस सर्कलुर को वापस लिये जाने की मांग करेंगे। 

Comments

Popular posts from this blog

Sameer Ansari, Don of Bihar, having a Reward of Rs 50000/- Arrested in Delhi

milay azaadi pollution se!, milay azaadi kachre se!

तीन दुखद दुर्घटनाओं ने साबित किया यह आपकी सरकार नहीं हत्यारी सरकार है