दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने महिलाओं से आवाह्न किया कि मुख्यमंत्री केजरीवाल को ई-मेल भेजें

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने महिलाओं से आवाह्न किया है कि वह मुख्यमंत्री केजरीवाल को एक ई-मेल भेजकर कहें - “आप“ स्वस्थ्य हो जाओ, अपना मानस ठीक करो और महिलाओं का सम्मान करो

नई दिल्ली, 05 मई।  दिल्ली प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा कार्यकत्र्ताओं ने आज मुख्यमंत्री श्री अरविन्द
केजरीवाल के निवास के बाहर प्रदर्शन कर आम आदमी पार्टी नेेता श्री कुमार विश्वास के विरूद्ध कार्रवाई की मांग की।  महिला मोर्चा कार्यकत्र्ता श्री कुमार विश्वास द्वारा एक आप महिला वोलेन्टियर की भावनाओं से खिलवाड़ जिसके कारण उसका वैवाहिक जीवन नष्ट हो रहा है का विरोध कर रही थीं।

भाजपा महिला कार्यकत्र्ताओं का नेतृत्व प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती कमलजीत सहरावत ने किया।  सांसद श्री रमेश बिधूड़ी, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष श्री जय प्रकाश एवं महामंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री श्रीमती योगिता सिंह, मोर्चा महामंत्री श्रीमती प्रीति अग्रवाल, पूर्वी दिल्ली उपमहापौर श्रीमती आशा सिंह, पूर्व महापौर मीनाक्षी, निगम पार्षद श्रीमती राधिका सेतिया, निर्मला रोहताश, अर्चना गुप्ता, श्यामबाला, सिम्मी जैन, ममता नागपाल, अनिता त्यागी, पूनम भारद्वाज, शिवाली शर्मा, आदि सहित सैकड़ों महिला कार्यकत्र्ताओं ने प्रदर्शन में भाग लिया।

 दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री सतीश उपाध्याय भी प्रदर्शन में सम्मिलित हुये।  प्रदर्शनकारी महिला कार्यकत्र्ताआंे को सम्बोधित करते हुये श्री उपाध्याय ने कहा कि यह पहला अवसर नहीं जहां किसी आप नेता ने महिलाओं से दुव्यवहार किया हो।  श्री अरविन्द केजरीवाल की पार्टी का महिलाओं को सम्मान, सुरक्षा एवं सत्ता में भागीदारी देने का रिकार्ड बेहद खराब है जिसके चलते श्री केजरीवाल के साथ सामाजिक राजनीतिक यात्रा प्रारम्भ करने वाली लगभग सभी प्रमुख महिला नेत्रियां उनका साथ या तो छोड़ गईं या उन्हें पार्टी में नजर अंदाज कर दिया गया है।

श्री उपाध्याय ने कहा कि अगर हम तीन बिन्दुओं पर ध्यान दें तो श्री केजरीवाल की महिलाओं के मुद्दों की अनदेखी स्पष्ट हो जाती है।  महिलाओं की सुरक्षा के लिए बसों में कमान्डो लगाना श्री केजरीवाल का एक प्रमुख चुनावी शगुल था पर सत्ता में आने के लगभग 3 महीने बाद भी वह इस मुद्दे पर चुप बैठे हैं।

अपनी सरकार में एक भी महिला मंत्री न शामिल कर श्री केजरीवाल ने महिलाओं को सत्ता में भागीदारी न देने की अपनी मंशा को स्पष्ट कर दिया।  

इसी तरह किसी भी सरकार में महिला आयोग की अध्यक्षा का पद बेहद राजनीतिक एवं सामाजिक रूप से
संवेदनशील होता है पर श्री केजरीवाल ने दिल्ली में छोटे बड़े लगभग 50 बोर्ड और कमेटियों में अपने कार्यकत्र्ता नियुक्त कर दिये हैं पर दिल्ली महिला आयोग के लिए उन्हें अपनी पार्टी में एक भी उपयुक्त महिला नेत्री नहीं मिल रही।

श्री उपाध्याय ने दिल्ली की महिलाओं से आवाह्न किया है कि वह हर दिन मुख्यमंत्री केजरीवाल को एक ई-मेल भेजकर कहें “आप“ स्वस्थ्य हो जाओ, अपना मानस ठीक करो और महिलाओं का सम्मान करो।

सांसद श्री रमेश बिधूड़ी ने कहा कि आम आदमी पार्टी लगातार दोहरे मापदंडों वाली पार्टी है  जिसका नेतृत्व महिला सुरक्षा एवं उत्थान और जनभावनाओं से खेलने का बाजीगर है।  दिल्ली और देश की जनता अब इनके दोहरे चरित्र को भली भांति पहचान गई है। 

श्रीमती रेखा गुप्ता ने महिला मोर्चा कार्यकत्र्ताओं से आम आदमी पार्टी नेताओं की महिला विरोधी नीतियों का पर्दाफाश करने के लिए कार्य करने की अपील की।

दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्षा श्रीमती कमलजीत सहरावत ने कहा कि श्री अरविन्द केजरीवाल के लिए महिलाओं की सुरक्षा एवं अधिकारों का मुद्दा केवल एक वोट एकत्र करने का मुद्दा है।  चाहे निर्भया का मामला हो चाहे वर्तमान में मोगा (पंजाब) की एक लड़की का श्री केजरीवाल पार्टी की मोमवत्तियां केवल राजनीतिक लाभ के लिए जलती हैं वोट मिलने के बाद महिला सुरक्षा का मुद्दा गोण हो जाता है।

श्रीमती सहरावत ने कहा कि हम आप नेता श्री कुमार विश्वास को अपनी महिला कार्यकत्ता के असम्मान के मामले में बचकर नहीं निकलने देंगे और उन्हें इसका परिणाम भुगतना होगा।  इस मुद्दे पर श्री कुमार विश्वास व उनके संरक्षक श्री अरविन्द केजरीवाल की लम्बे समय तक चुप्पी यह दर्शाती है कि उन्होंने इस मुद्दे को दबाने के लिए भरसक प्रयास किया।  वह चाहते थे कि मीडिया इस मसले को न उठाये पर जब मीडिया ने उनकी इच्छाओं के विपरीत इस महिला के मुद्दे को उठा दिया तब श्री केजरीवाल ने बड़ी बेशर्मी से मीडिया पर अन्य दलों से सुपारी लेकर “आप“ की छवि कष्ट करने का आरोप लगा डाला।

Comments

Popular posts from this blog

Sameer Ansari, Don of Bihar, having a Reward of Rs 50000/- Arrested in Delhi

MOST WANTED GANGSTER NAMELY GYANENDER @ GADGU REWARDEE OF RS.1 LAC ALONGWITH HIS ASSOCIATE RAJIV DAHIYA @ RAJU ARRESTED

Imposter IPS Officer Arrested; an Academic Who Became a Cheat to Realize His Dream Unfulfilled