भाजपा की मासिक बैठक सम्पन्न

सरकार से भ्रष्टाचार मिटाना मोदी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि - रामलाल

नई दिल्ली, 22 मई।  भारतीय जनता पार्टी दिल्ली प्रदेश की मासिक बैठक आज नई दिल्ली के कांस्टीट्यूशन
क्लब में प्रदेश अध्यक्ष श्री सतीश उपाध्याय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसमें प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष श्री विजय गोयल (सांसद), श्री मांगेराम गर्ग, श्री विजेन्द्र गुप्ता, सांसद श्री प्रवेश वर्मा, श्री महेश गिरी, श्रीमती मीनाक्षी लेखी, श्री मनोज तिवारी, महामंत्री संगठन श्री विजय शर्मा, महामंत्री श्री आशीष सूद, श्रीमती रेखा गुप्ता सहित प्रदेश पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य, प्रवक्ता, जिला अध्यक्ष, महामंत्री, मंडल अध्यक्ष, मोर्चों के अध्यक्ष एवं प्रकोष्ठों के संयोजक सहित 1500 प्रतिनिधि सम्मिलित हुये।  पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री श्री रामलाल ने बैठक में कार्यकत्र्ताओं का मार्गदर्शन किया।  बैठक में तीनों नगर निगमों के प्रमुख नेता, विधायक, पार्षद और वरिष्ठ पूर्व विधायक सम्मिलित हुये।

इस अवसर पर एक वीडिओ फिल्म का प्रदर्शन किया गया जिसमें भारत सरकार की उपलब्धियों का चित्रण था।  इस फिल्म का चित्रण भाजपा की ओर से अगले सप्ताह दिल्ली में विभिन्न स्थानों पर किया जायेगा।

 महामंत्री संगठन श्री विजय शर्मा ने विभिन्न जिला एवं मोर्चा अध्यक्षों से पार्टी सदस्यता, सक्रिय सदस्यता एवं महासम्पर्क अभियान पर समीक्षा ली।  बैठक में पार्टी पदाधिकारियों ने सदस्यता अभियान, सक्रिय सदस्यता और महासम्पर्क अभियान की प्रगति की जानकारी दी।  पार्टी की सदस्यता के रिकार्ड को अगले एक माह में डिजिटल किया जायेगा जिसके चलते पार्टी के लाखों कार्यकत्र्ताओं को तेजी से संपर्क करने की व्यवस्थ हो जायेगी।

प्रदेश अध्यक्ष श्री सतीश उपाध्याय ने इसी सप्ताह हुई पार्टी की कार्यकारिणी की बैठक में पारित केन्द्र सरकार की उपलब्धियों की सराहना एवं दिल्ली सरकार की अराजकता की निंदा संबंधित राजनैतिक प्रस्तावों से आज की बैठक को अवगत कराया।  श्री उपाध्याय ने कहा कि अगला सप्ताह भाजपा के कार्यकत्र्ताओं के लिए जहां एक स्वच्छ सरकार के एक वर्ष की सफलता का हर्ष लेकर आयेगा वहीं दिल्ली की अराजक सरकार जब अपने 100 दिन की उपलब्धियां दिखा जनता को गुमराह करने की कोशिश करेगी तब हमें जनता के बीच जाकर 100 दिन 100 झूठ दिखाकर सरकार को कटघरे में खड़ा करना होगा।

राष्ट्रीय संगठन महामंत्री श्री रामलाल ने बैठक में उपस्थित कार्यकत्र्ताओं को कहा कि श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति को समर्पित सरकार है और इसी के चलते सरकार ने अपने एक वर्ष का उत्सव अन्त्योदय के प्रेरक पंडित दीनदयाल उपाध्याय के गांव में मनाने का निर्णय लिया है।


श्री रामलाल ने कहा कि “वर्ष एक उपलब्धियां अनेक“ जहां हमारा नारा है वहीं सरकारी कार्यों से भ्रष्टाचार मिटाना मोदी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि है।  आज जहां अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत गौरवान्वित हो रहा है वहीं देश में भी महंगाई कम होने, जी.डी.पी. बढ़ने और लोकहितकारी योजनाओं के चलते आम नागरिक गर्व महसूस कर रहा है।  सरकार किसान, मजदूर, गरीब एवं पिछड़े वर्ग के लिए दृढ़ता से काम कर रही है।

Comments

Popular posts from this blog

Sameer Ansari, Don of Bihar, having a Reward of Rs 50000/- Arrested in Delhi

MOST WANTED GANGSTER NAMELY GYANENDER @ GADGU REWARDEE OF RS.1 LAC ALONGWITH HIS ASSOCIATE RAJIV DAHIYA @ RAJU ARRESTED

Imposter IPS Officer Arrested; an Academic Who Became a Cheat to Realize His Dream Unfulfilled