प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने ग्रामीण प्रवास में किया किसानों से सीधा संवाद

दिल्ली में घोषित फसल मुआवजे का सर्वे प्रारम्भ करने में लापरवाही बरत केजरीवाल सरकार ने पहुंचाई असहनीय क्षति तो सर्वे में लगे पटवारियों ने पैसा मांग किसानों की कमर तोड़ी

नई दिल्ली, 04 मई।  दिल्ली प्रदेश भाजपा के महासम्पर्क अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत प्रदेश अध्यक्ष श्री
सतीश उपाध्याय ने आज प्रातः खेड़ा कलां गांव से अपना एक दिवसीय ग्रामीण प्रवास प्रारम्भ किया।  खेड़ा कलां गांव से शुरू अपनी ग्रामीण विकास यात्रा के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने गांव बख्तावरपुर, पल्ला, हमीदपुर, नरेला, बांकनेर, घोघा, दरियापुर, कुतबगढ़, पंजाब खोड़, ग्राम माजरा, बेगमपुर में जनसम्पर्क के दौरान छोटी-बड़ी नुक्कड़ सभाओं को सम्बोधित करते हुये गांव तिग्गीपुर पर रात्रि विश्राम किया।

गांव खेड़ा कलां, नरेला, घोघा और बेगमपुर में श्री सतीश उपाध्याय ने ग्रामीणों की बड़ी सभाओं को सम्बोधित किया।  विभिन्न स्थानों पर ग्रामवासियों ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाचते गाते श्री उपाध्याय का पगड़ी बांधकर अभिनन्दन किया।

ग्रामीण प्रवास में श्री उपाध्याय के साथ सांसद श्री रमेश बिधूड़ी, राष्ट्रीय मंत्री सरदार आर पी सिंह, पूर्व विधायक श्री कुलवंत राणा, श्री नीलदमन खत्री, श्री गुगन सिंह रंगा,  अध्यक्ष स्थायी समिति उत्तरी दिल्ली नगर निगम श्री मोहन भारद्वाज, प्रदेश पदाधिकारी श्रीमती रेखा गुप्ता, श्री आशीष सूद, श्री जय प्रकाश, श्री जयवीर राणा, जिला अध्यक्ष श्री विनोद सहरावत, श्री लोचन गुप्ता, श्री लोकेश गहलोत, मास्टर जयभगवान यादव, पार्षद, जिला एवं मंडल पदाधिकारी आदि रहे।

श्री उपाध्याय ने लगभग सभी गांवों में किसानों से बात कर उनकी फसल को असमय हुई वर्षा के कारण
नुकसान का जायजा लेने के बाद कहा कि वास्तविक किसान से बात करके समझ में आता है कि दिल्ली देहात में किसानों की लगभग 50 प्रतिशत से अधिक फसल बर्बाद हुई है पर यह दुख का विषय है कि दिल्ली सरकार मुआवजा देने के नाम पर किसानों की भावनाओं से केवल खिलवाड़ कर रही है।  जहां केन्द्र सरकार ने मुआवजे के दायरे को बढ़ाया है वहीं दिल्ली सरकार ने पहले मुआवजे के लिए स्लेब सिस्टम घोषित कर जन भावनाओं से खिलवाड़ किया।  फिर घोषित मुआवजे के लिए सर्वे प्रारम्भ करने में लापरवाही बरतकर किसानों को असहनीय नुकसान पहुंचाया है क्योंकि सर्वे में देरी से बची खुची फसल में भी नुकसान हुआ है।

विभिन्न ग्राम सभाओं से संपर्क में गांववासियों ने श्री उपाध्याय के समक्ष सर्वे में दिल्ली सरकार के पटवारियों द्वारा पैसा मांगे जाने की शिकायत रखी।  ग्रामवासियों ने श्री उपाध्याय के समक्ष दिल्ली देहात में बिजली की असमय कटौती, स्वास्थ्य केन्द्रों की खस्ता हालत, बसों की कमी, स्कूलों में अध्यापकों की कमी को उठाते हुये दिल्ली देहात में काॅलेज खोले जाने की मांग रखी।  श्री उपाध्याय ने गांव वालों को विश्वास दिलाया कि भाजपा दिल्ली देहात की समस्याओं के लिए जहां संघर्ष करेगी वहीं हम अपने सांसद एवं निगम पार्षदों के माध्यम से देहात के विकास को तेज करेंगे।


भाजपा के सदस्य महासम्पर्क अभियान के अंतर्गत बेगमपुर गांव में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री सतीश उपाध्याय ने उत्तर पश्चिम जिला भाजपा के कार्यकत्र्ताओं की एक सभा को सम्बोधित करते हुये कहा कि जो कार्यकत्र्ता इस सघन महासम्पर्क अभियान के हिस्सा बने वह केन्द्र सरकार की उपलब्धियों एवं भूमि अधिग्रहण बिल जैसे बिन्दुओं पर लोगों से चर्चा के लिए तैयार होकर जायें। कार्यकत्र्ताओं पर दायित्व है कि वह दिल्ली नगर निगम द्वारा किये जा रहे स्वच्छता, प्राइमरी शिक्षा आदि क्षेत्रों में किये जा रहे जनहितकारी कार्यों की जानकारी भी नव सदस्यों को दें।  कार्यकत्र्ता जनता की केन्द्र सरकार एवं नगर निगम से अपेक्षाओं को समझें क्योंकि इसी से पार्टी एवं सरकार मजबूत होंगी। साथ ही हमें दिल्ली सरकार के विभिन्न मुद्दों पर यू-टर्न और जनता में उनके प्रति बढ़ती निराशा पर भी चर्चा करनी होगी।

Comments

Popular posts from this blog

Sameer Ansari, Don of Bihar, having a Reward of Rs 50000/- Arrested in Delhi

MOST WANTED GANGSTER NAMELY GYANENDER @ GADGU REWARDEE OF RS.1 LAC ALONGWITH HIS ASSOCIATE RAJIV DAHIYA @ RAJU ARRESTED

Imposter IPS Officer Arrested; an Academic Who Became a Cheat to Realize His Dream Unfulfilled