कायकर्ता नव सदस्यों को पंचनिष्ठाओं से प्रेरित कर मोदी सरकार की उपलब्धियों एवं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का संदेश घर-घर पहुंचायें - सतीश उपाध्याय

नई दिल्ली, 2 मई।   दिल्ली प्रदेश भाजपा ने आज अपना सदस्यता महासंपर्क अभियान पार्टी के दो जिलों उत्तर
 पश्चिम दिल्ली एवं उत्तर पूर्वी दिल्ली में कार्यशालायें आयोजित कर प्रारम्भ किया।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री सतीश उपाध्याय एवं अन्य पदाधिकारी कल प्रातः गृहमंत्री एवं पार्टी के पूर्व अध्यक्ष श्री राजनाथ सिंह को सक्रिय सदस्य बनाकर सक्रिय सदस्यता अभियान की भी प्रदेश में औपचारिक शुरूआत करेंगे।

उत्तर पश्चिम जिले में आज आयोजित कार्यशाला में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री सतीश उपाध्याय, सांसद डाॅ. उदित राज, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री जय प्रकाश, महामंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता, उपमहापौर श्रीमती नीलम गोयल, स्थायी समिति अध्यक्ष श्री मोहन भारद्वाज, पूर्व विधायक श्री जय भगवान अग्रवाल, श्री कुलवंत राणा, जिलाध्यक्ष श्री विनोद सहरावत एवं जिला महामंत्री श्री लोचन गुप्ता आदि जिला, मंडल पदाधिकारी और महासंपर्क अभियान के लिये चिन्हित कार्यकर्ता सम्मिलित हुये।

 प्रदेश अध्यक्ष श्री सतीश उपाध्याय ने कहा प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता एकात्म मानववाद में विश्वास करता है। हम सब समाजिक, आर्थिक समस्याओं के समतायुक्त समाधान और शोषणमुक्त समाज एवं पन्थ के प्रति कृतसंकल्प हैं।

श्री उपाध्याय ने कहा कि जो कार्यकर्ता नव सदस्यों के घर-घर जाकर संपर्क करें तथा पार्टी की पंचनिष्ठाओं से नये सदस्यों को प्रेरित करें और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी सरकार की उपलब्धियों एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह का संदेश अवश्य पहुंचायें।

सांसद डाॅ. उदित राज ने कार्यकर्ताओं को भूमि अधिग्रहण बिल एवं रियल स्टेट के संदर्भ में सरकार द्वारा किसान एवं आम लोगों के हितों के संरक्षण के लिये किये गये उपायों से अवगत कराकर अपील की कि वह जब लोगों के बीच जायें तो इस पर प्रकाश डालें ताकि नये सदस्य भी जनता के बीच पार्टी के दृष्टिकोण को रख सकें।

जिला महामंत्री श्री लोचन गुप्ता ने कार्यशाला में बताया कि मंडल स्तर पर पोलिंग बूथशः संपर्क टोलियों का गठन कर लिया गया है। प्रत्येक टोली में 2 पुरूष एवं 1 महिला कार्यकर्ता रहेंगे। प्रत्येक मंडल में एक तकनीकि सदस्यता प्रमुख भी नियुक्त किया गया है।

उत्तर पूर्वी दिल्ली जिला की कार्यशाला जिला अध्यक्ष श्री राजकुमार बल्लन की अध्यक्षता में गांवड़ी गांव में
आयोजित हुई और इसमें सांसद श्री मनोज तिवारी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री मांगेराम गर्ग एवं जिला प्रभारी श्री कुलजीत चहल ने विभिन्न सत्रों को आयोजित कर कार्यकर्ताओं को महासंपर्क अभियान के कार्य के लिये प्रशिक्षित किया।

सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि जहां यह अभियान हमें नव सदस्यों के बीच जाकर संगठन को मजबूत करने का मौका दे रहा है वहीं यह हमें नये सदस्यों के माध्यम से सरकार एवं भाजपा से जनता की आपेक्षाओं को समझने का भी अवसर देगा।

कार्यशाला में महासंपर्क अभियान टोलियों में सम्मिलित कार्यकर्ताओं के साथ-साथ पूर्व विधायक श्री साहब सिंह चैहान, श्री मोहन सिंह बिष्ट, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री अजय महावर एवं चै. महक सिंह भी सम्मिलित हुये।

Comments

Popular posts from this blog

Sameer Ansari, Don of Bihar, having a Reward of Rs 50000/- Arrested in Delhi

MOST WANTED GANGSTER NAMELY GYANENDER @ GADGU REWARDEE OF RS.1 LAC ALONGWITH HIS ASSOCIATE RAJIV DAHIYA @ RAJU ARRESTED

Imposter IPS Officer Arrested; an Academic Who Became a Cheat to Realize His Dream Unfulfilled