केजरीवाल सरकार का अपने विधायकों के घरों पर सी.सी.टी.वी. कैमरे लगाने का निर्णय!

केजरीवाल सरकार का अपने विधायकों के घरों पर सी.सी.टी.वी. कैमरे लगाने का निर्णय, भारतीय जनता पार्टी के 2013 में जीत के आये विधायकों के प्रयासों पर कुठाराघात है, जिन्होंने संघर्ष करके पहली बार विधायक निधि से

दिल्ली में  सी.सी.टी.वी. कैमरे लगाने की उपराज्यपाल से स्वीकृति ली थी


नई दिल्ली, 2 अगस्त।  दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री सतीश उपाध्याय ने कहा है कि दिल्ली सरकार का अपने विधायकों के निजी घरों पर सरकारी पैसे से सी.सी.टी.वी. कैमरे लगाने का निर्णय जनता के जले पर नमक छिड़कने के समान है।

श्री उपाध्याय ने कहा है कि दिल्ली की जनता को सी.सी.टी.वी. सुरक्षा देना आम आदमी पार्टी का मुख्य चुनावी वादा था जिस पर 18 माह बाद भी कोई काम शुरू नहीं हुआ है और अब अचानक विधायकों के लिए यह सुविधा केजरीवाल सरकार के भाई-भतीजावाद का एक और प्रमाण है।

श्री उपाध्याय ने कहा है कि सरकार का अपने विधायकों के घरों पर सी.सी.टी.वी. कैमरे लगाने का निर्णय भारतीय जनता पार्टी के 2013 में जीत के आये विधायकों के प्रयासों पर कुठाराघात है जिन्होंने संघर्ष करके पहली बार विधायक निधि से दिल्ली में सी.सी.टी.वी. कैमरे जनता की सुरक्षा के लिए लगाने की उपराज्यपाल से स्वीकृति ली थी।



भाजपा दिल्ली के किसानों के बिजली कनेक्शन को काॅमरशल घोषित करने के केजरीवाल सरकार के निर्णय का कड़ा विरोध करती है और उत्तर पश्चिम जिला कार्यकत्र्ता किसानों के साथ नरेला एन.डी.पी.एल. कार्यालय पर बृहस्पतिवार 4 अगस्त को प्रातः 11 बजे प्रदर्शन करेंगे


नई दिल्ली, 2 अगस्त।  दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री सतीश उपाध्याय ने कहा है कि जहां देश भर में राज्य सरकारें एवं केन्द्र सरकार किसानों को राहत एवं कृषि उपज बढ़ाने के लिए सुविधायें देने के लिए भरसक प्रयास कर रही हैं वहीं दिल्ली की अरविन्द केजरीवाल सरकार किसानों को लगातार प्रताड़ित कर रही है।

श्री उपाध्याय ने कहा है कि न तो पिछले वर्ष न ही इस वर्ष असमायिक वर्षा एवं ओलावृष्टि के चलते किसानों को दिल्ली सरकार द्वारा घोषित मुआवजे की अदाई अब तक पूर्ण नहीं हुई है।  किसान अभी अपनी फसल नुकसान की समस्या से उभरे भी नहीं थे कि अचानक दिल्ली सरकार की सांझेदारी वाली पावर डिस्काॅम एन.डी.पी.एल. ने दिल्ली देहात के बख्तावरपुर, पल्ला, तिग्गीपुर, दरियापुर, बवाना, कुतुबगढ़, रमजानपुर आदि गांवों में हजारों किसानों को उनके बिजली कनेक्शन को काॅमरशल करने के नोटिस दे दिये हैं।

श्री उपाध्याय ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी दिल्ली के किसानों के बिजली कनेक्शन को काॅमरशल घोषित करने के केजरीवाल सरकार के निर्णय का कड़ा विरोध करती है और उत्तर पश्चिम जिला के अध्यक्ष श्री विनोद सहरावत के नेतृत्व में नरेला एन.डी.पी.एल. कार्यालय पर बृहस्पतिवार 4 अगस्त को प्रातः 11 बजे किसानों के साथ प्रदर्शन करेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

Sameer Ansari, Don of Bihar, having a Reward of Rs 50000/- Arrested in Delhi

Imposter IPS Officer Arrested; an Academic Who Became a Cheat to Realize His Dream Unfulfilled

MOST WANTED GANGSTER NAMELY GYANENDER @ GADGU REWARDEE OF RS.1 LAC ALONGWITH HIS ASSOCIATE RAJIV DAHIYA @ RAJU ARRESTED