हजारों स्कूली बच्चो ने राष्ट्रीय तिरंगा यात्रा निकाली

आज प्रातः चांदनीचौक की पार्षद सुरेखा हरिओम गुप्ता के नेतृत्व में हजारों स्कूली बच्चो ने राष्ट्रीय तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा में स्कूली बच्चों के साथ साथ क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्ति, महिलाओं व अध्यापकों ने भी भाग लिया । 



तिरंगा यात्रा का अनेक स्थानों पर क्षेत्रिय लोगों व दुकानदार भाइयो ने स्वागत किया।राष्ट्रभक्ति के गीतों की धुन पर मार्च करते हुए प्रत्येक व्यक्ति के हाथ में तिरंगा व देश भक्ति के स्लोगन लिखे हुए तख्तिया थी।चांदनी चौक के निगम के व प्राइवेट पन्द्रह स्कूलों के लगभग दो हजार से अधिक  बच्चों ने देश भक्ति से ओतप्रोत इस कार्यक्रम मे भाग लिया ।तिरंगा यात्रा में तिरंगे के साथ डेंगू मलेरिया की जागरूकता के लिए संदेश देते हुए उदिन निगम के एक दस्ते ने भी भाग लिया । 

लाल किला , लाल जैन मन्दिर, गौरी शंकर मन्दिर, बैप्टिस्ट चर्च, शीश गंज गुरूद्वारा व सुनहरी मस्जिद से होते हुए घंटा घर चांदनी चौक पर 104 फुटे तिरंगे क नीचे देश भक्ति के नारों व राष्ट्रीय गान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ ।माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आवाह्न पर इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।


Comments