दिल्ली प्रदेश कांग्रेस ने राजीव गांधी का 72वां जन्मदिन मनाया

नई दिल्ली, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अजय माकन ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व0 राजीव गांधी के 72वें जन्मदिन के अवसर पर कहा कि आज भारत राजीव गांधी जी की दूरदृष्टिसूझबूझ तथा उनके महान प्रयासों की बदौलत ही अपने पैरो पर खड़ा है।  श्री माकन ने यह बात प्रदेश कार्यालय के मुख्यालय राजीव भवन में राजीव जी के जन्मदिन पर आयोजित एक समारोह में कहीं।  उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आव्हान करते हुए कहा कि 21वीं सदी के निर्माता राजीव गांधी के सपनों को साकार करने के लिये निस्वार्थ भाव से आगे आयें। प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय माकन एवं अन्य नेताओं ने भी राजीव गांधी जी के चित्र पर फूल चढ़ाकर पुष्पाजंलि भी दी। सुबह राजीव गांधी जी की समाधि पर भी हजारों कार्यकर्ता व नेता उन्हें पुष्पाजंलि देने वीर भूमि पर भी पहुचे।



सभा में प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय माकन के अलावा पूर्व विधायक हरी शंकर गुप्ताश्री अमरीश गौतमकुवंर करण सिंहसेवादल के मुख्य संगठक दिनेश्वर त्यागीजिला अध्यक्ष श्री प्रदीप शर्मामौहम्मद उस्मानहरीकिशन जिन्दलसतिन्दर शर्माभूषण त्यागीजगजीवन शर्माव बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

श्री अजय माकन ने कहा श्री राजीव गांधी एक महान स्वपनदर्शी थेजिन्होंने भारत के भविष्य को संवारने के लिये अनेकों सपने देखे जिन्हें साकार करने की जिम्मेदारी मुख्य रुप से कांग्रेस पार्टी पर है। आज हम प्रण लेते है कि राजीव जी के सपनों का भारत बनाऐंगे और गरीबोंदलितों के जीवन को सुधारने के लिये निरन्तर प्रयत्नशील रहेंगे। उन्होंने कहा कांग्रेस गरीबों की पार्टी है और हमेशा गरीबों के बारे में सोचती है यह प्रेरणा हमें राजीव जी ने दी।

श्री अजय माकन ने कहा कि स्व0 राजीव गांधी के जीवन की सबसे महान उपलब्धियों में कम्प्यूटर क्रांति के अलावा देखा जाए तो नौजवानों को 18 वर्ष की आयु में मताधिकार दिलाना तथा पंचायती राज के जरिए महिलाओं को स्थानीय निकायों में 33 फीसदी आरक्षण हमेशा याद किया जाएगा।  प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि श्री राजीव गांधी ने विश्व शांतिभयमुक्त धर्मनिरपेक्ष समाज तथा 21वीं सदी में भारत को महान विकासशील राष्ट्र बनाने का मार्ग प्रशस्त किया परन्तु आतंकवाद ने हमसे हमारा प्रिय नेता छीन लिया। इस आतंकवाद को समाप्त करने के लिए हम सब संघर्षरत रहेंगे तथा स्व0 राजीव गांधी जी के आदर्शो को पूरा करने के लिए सदैव समर्पित रहेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

Sameer Ansari, Don of Bihar, having a Reward of Rs 50000/- Arrested in Delhi

Imposter IPS Officer Arrested; an Academic Who Became a Cheat to Realize His Dream Unfulfilled

milay azaadi pollution se!, milay azaadi kachre se!