कार्यकर्ता हर सप्ताह-अंत को नागरिक संगठनों के साथ जनसमस्या निवारण पर लगायें - सतीश उपाध्याय

नई दिल्ली, 2 जुलाई।  भारतीय जनता पार्टी दिल्ली प्रदेश के दक्षिण दिल्ली, नवीन शाहदरा एवं उत्तर पूर्वी जिलों की कार्यकारिणी बैठकें आज संपन्न हुईं।

जिलाध्यक्ष श्री छोटेराम की अध्यक्षता में आयोजित दक्षिणी दिल्ली जिला कार्यकारिणी बैठक के विभिन्न सत्रों को प्रदेश अध्यक्ष श्री सतीश उपाध्याय, सांसद श्री रमेश बिधू़ड़ी एवं प्रदेश मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने संबोधित किया।

उत्तर पूर्वी जिले की दो दिवसीय कार्यकारिणी बैठक जिलाध्यक्ष श्री राजकुमार बल्लन की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसके विभिन्न सत्रों को प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सिद्धार्थन, सांसद श्री मनोज तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्षा श्रीमती रजनी अब्बी, प्रदेश कार्यालय प्रभारी श्री महेन्द्र गुप्ता एवं प्रदेश किसान मोर्चा अध्यक्ष श्री विनोद त्यागी ने संबोधित किया।

नवीन शाहदरा जिला कार्यकारिणी बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डाॅ. अनिल गुप्ता ने की और प्रदेश अध्यक्ष श्री सतीश उपाध्याय, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सिद्धार्थन, सांसद श्री मनोज तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अभय वर्मा, पूर्व महापौर श्री हर्ष मल्होत्रा एवं विधायक श्री जगदीश प्रधान ने संबोधित किया।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री सतीश उपाध्याय ने संगठनात्मक गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुये कहा कि आगामी नगर निगम चुनावों को ध्यान में रखते हुये कार्यकर्ताओं को अब हर सप्ताहअंत को नागरिक संगठनों के साथ जनसमस्या निवारण पर लगाना चाहिये। उन्होंने कहा कि हमें जनता के बीच लगातार दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार एवं निष्क्रियता के चलते ठप्प विकास पर चर्चा करते रहना होगा।  

भाजपा के शेष 10 जिलों की बैठकें कल रविवार को होंगी:-

जिले का नाम बैठक की तिथि बैठक का समय         बैठक का स्थान सम्पर्क सूत्र
उत्तर पूर्वी 2 जुलाई, 2016 प्रातः 9 बजे से 1 बजे जिला कार्यालय जिला उत्तर पूर्व 9312249076
3 जुलाई, 2016 सायं 4 बजे से 10 बजे ज्ञानसरोवर बालिका विद्यालय, पांचवा पुस्ता, घावड़ी 9873212020
केशवपुरम 3 जुलाई, 2016 प्रातः 9 बजे से 4 बजे आदर्श सदन, अशोक विहार, नई दिल्ली 9999992570
चांदनी चैक 3 जुलाई, 2016 प्रातः 9 बजे से 4 बजें अग्रवाल धर्मशाला, शास्त्र्री नगर, नई दिल्ली 9810043635
 शाहदरा 3 जुलाई, 2016 प्रातः 9 बजे से 4 बजे होलमार्क बैंक्वट हाल, कड़कड़डूमा मेट्रो स्टेशन के नीचे 9650240000
मयूर विहार 3 जुलाई, 2016 प्रातः 9 से 4 बजे रिषभ वाटिका, कोटला, दिल्ली 9811132948
महरौली 3 जुलाई, 2016 प्रातः 10 से 5 बजे महाराज अग्रसेन वाटिका, महरौली 9810245337
करोलबाग 3 जुलाई, 2016 प्रातः 9 से 4 बजे राजवाटिका, अजमलखां पार्क के सामने, करोल बाग 9810910088
पश्चिमी दिल्ली 3 जुलाई, 2016 प्रातः 9 बजे से 3 बजे होटल सिग्नेचर, हरि नगर स्पोर्ट काम्पलेक्स के पास 9958006704
नजफगढ 3 जुलाई, 2016 प्रातः 9 बजे से 4 बजे अग्रसने भवन, विकासपुरी 9811269691
बाहरी दिल्ली 3 जुलाई, 2016 प्रातः 10 बजे से 4 बजे गौडग्रेज बैंकट हाल सैक्टर-3. रोहिणी नई दिल्ली 9968442002
9312249162
उत्तर पश्चिमी 3 जुलाई, 2016 प्रातः 9 से 4 बजे भारतीयम फार्म हाउस, पल्ला रोड, बख्तावरपुर 9811339446
9211923119

Comments

Popular posts from this blog

Sameer Ansari, Don of Bihar, having a Reward of Rs 50000/- Arrested in Delhi

MOST WANTED GANGSTER NAMELY GYANENDER @ GADGU REWARDEE OF RS.1 LAC ALONGWITH HIS ASSOCIATE RAJIV DAHIYA @ RAJU ARRESTED

Imposter IPS Officer Arrested; an Academic Who Became a Cheat to Realize His Dream Unfulfilled