दिल्ली भाजपा हमेशा से कहती रही है कि केजरीवाल सत्ता लोलुप हैं!

दिल्ली भाजपा हमेशा से कहती रही है कि केजरीवाल सत्ता लोलुप हैं, दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिये जाने की उनकी मांग जनता की सेवा करने के लिए नहीं बल्कि असीमित शक्तियां प्राप्त कर स्वेच्छा से काम करने और सरकारी खजाने का दुरूपयोग करने के लिये था और आज का उनका शपथ पत्र हमारे पक्ष की ही पुष्टि करता है-मनोज तिवारी

नई दिल्ली, 31 जनवरी।  दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री मनोज तिवारी ने कहा है कि केजरीवाल सरकार द्वारा उच्चतम न्यायालय में इस आशय का शपथपत्र दिये जाने के बाद कि यदि उसे और अधिक शक्तियां दी जाती हैं तो सरकार दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिये जाने की मांग पर दबाव नहीं डालेगी।  इस शपथ पत्र ने अरविन्द केजरीवाल की सत्ता लोलुपता का पर्दाफाश कर दिया है।

श्री तिवारी ने कहा है कि दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिये जाने के मुद्दे पर अरविन्द केजरीवाल और उनकी पार्टी ने लगातार पिछले दो वर्षों में शोर शराबा किया था, उन्होंने दिल्ली विधानसभा का एक विशेष सत्र बुलाकर इसकी मांग भी की थी। दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा इससे  संबंधित याचिका नामंजूर किये जाने के बाद वह उच्चतम न्यायालय भी गये और न्यायालय के बाहर भी उन्होंने भाजपा सहित अन्य राजनैतिक दलों को दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिये जाने के मुद्दे पर अपना पक्ष रखने की भी चुनौती थी।  

दिल्ली भाजपा हमेशा से कहती रही है कि केजरीवाल सत्ता लोलुप हैं, दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिये जाने की उनकी मांग जनता की सेवा करने के लिए नहीं बल्कि असीमित शक्तियां प्राप्त कर स्वेच्छा से काम करने और सरकारी खजाने का दुरूपयोग करने के लिये था और आज का उनका शपथ पत्र हमारे पक्ष की ही पुष्टि करता है।

नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के अर्जुन दास झुग्गी कैम्प निवासियों ने युवाओं में शराब एवं गांजा आदि के बढ़ते प्रभाव और दिल्ली सरकार के इसे रोकने में असहयोग की समस्या दिल्ली भाजपा अध्यक्ष के समक्ष रखी

नई दिल्ली नगरपालिका परिषद् अधिकारियों से बात करेंगे कि वह अर्जुन दास कैम्प को एक आदर्श झुग्गी कैम्प बनाने के लिए अविलम्ब कार्य प्रारम्भ करें-मनोज तिवारी

नई दिल्ली, 31 जनवरी।  दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री मनोज तिवारी ने सोमवार की रात नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में लक्ष्मीबाई नगर स्थित अर्जुन दास झुग्गी कैम्प के निवासियों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं पर चर्चा की।  श्री तिवारी रात लगभग 8 बजे वहां पहुंचे और रात 10.30 बजे तक वहां के निवासियों से मिले। झुग्गी बस्ती प्रवास के दौरान श्रीमती मोहम्मदी, श्रीमती माला देवी, श्रीमती फेरूनिशा, श्रीमती आशा देवी, श्री राजकुमार एवं श्री मोहम्मद तैयब शाह ने श्री मनोज तिवारी को स्थानीय निवासियों की समस्याओं से अवगत कराया।  उन्होंने श्रीमती मोहम्मदी की झुग्गी में जलपान किया और श्री राजकुमार की झुग्गी में रात का भोजन किया।

स्थानीय निवासियों ने खराब बोरवेल, खतरनाक रूप से लटक रही बिजली तारें, खस्ताहाल टाॅयलेट ब्लाक, महिला स्नान घर के अभाव, सड़कों पर बहते सीवर की गंदगी, पीने के पीनी की कमी के साथ झुग्गी कैम्प के युवाओं मंे शराब एवं गांजा आदि के बढ़ते प्रभाव और दिल्ली सरकार के इसे रोकने में असहयोग जैसी समस्यायें रखीं।  उन्होंने भाजपा अध्यक्ष श्री तिवारी से निवेदन किया कि कैम्प की सुरक्षा के लिए सी.सी.टी.वी., एल.ई.डी. लाइट पोल लगवाये जायें एवं मुख्य रोड पर स्पीड ब्रेकर बनवाया जाये।

श्री मनोज तिवारी ने कहा कि यह दुख का विषय है कि झुग्गी निवासियों को पक्के मकान का सपना दिखाकर सत्ता में आये मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल अपने चुनाव क्षेत्र के झुग्गी कैम्प के निवासियों की पूरी तरह उपेक्षा कर रहे हैं।  उन्होंने कहा कि वह नई दिल्ली नगरपालिका परिषद् अधिकारियों से बात करेंगे कि वे अर्जुन दास कैम्प को एक आदर्श झुग्गी कैम्प बनाने के लिए अविलम्ब कार्य प्रारम्भ करें।

Comments

Popular posts from this blog

Sameer Ansari, Don of Bihar, having a Reward of Rs 50000/- Arrested in Delhi

milay azaadi pollution se!, milay azaadi kachre se!

तीन दुखद दुर्घटनाओं ने साबित किया यह आपकी सरकार नहीं हत्यारी सरकार है