दिल्ली कांग्रेस ने ब्लाक अध्यक्षों के सम्मेलन में निगम चुनावों को लेकर कार्य योजना पर चर्चा की

·   दिल्ली कांग्रेस ने दिल्ली के मुख्यमंत्री के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर एक पुस्तिका ‘‘केजरीवाल का भ्रष्टाचारमौज करें रिश्तेदार’’ जारी की।
·  दिल्ली की जनता कांग्रेस को वापस सत्ता में लाना चाहती है- अजय माकन
·  दिल्ली के उपराज्यपाल शुंगलु कमेटी की रिपोर्ट को जल्द से जल्द सार्वजनिक करें- अजय माकन

 नई दिल्ली, 31 जनवरी, 2017- दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अजय माकन ने कहा कि निगम में भाजपा के 10 वर्ष के कार्यकाल तथा आप पार्टी के 2 वर्ष के कार्यकाल में दिल्ली की जनता त्रस्त हो गई है और आने वाले विकास के नाम पर कुछ नही हुआ है। दिल्ली के लोग कांग्रेस के शासन को याद कर रहे हैं जिसके कारण निगम चुनाव में कांग्रेस पार्टी भारी बहुमत से विजयी होकर सत्ता हासिल करेगी। श्री माकन ने कहा कि मई 2016 में निगम के उपचुनाव ने सिद्ध कर दिया था कि किस प्रकार से लोग कांग्रेस के शासन को याद कर रहे हैं क्योंकि कांग्रेस का वोट प्रतिशत जो 9 प्रतिशत रह गया था वह इन उपचुनावां में बढ़कर 30 प्रतिशत हो गया। श्री माकन ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कांग्रेस पार्टी का कर्णधार कहकर संबोधित किया। क्योंकि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मेहनत और लगन के कारण ही कांग्रेस पार्टी सत्ता प्राप्त करती है।

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित मावलांकर हॉल में ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए श्री अजय माकन ने कहा कि एक अच्छे प्रशासन की जरुरत समझते हुए लोग कांग्रेस की ओर टकटकी लगाकर देख रहे हैं क्योंकि भाजपा शासित निगम तथा आप पार्टी शासित दिल्ली सरकार भ्रष्टाचार का अड्डा बन गए है। प्रशासन की कीमत पर दोनो पार्टियों ने दिल्ली की जनता को झूठे वायदे करके गुमराह किया है।

ब्लाक अध्यक्षों के इस सम्मेलन में दिल्ली के मुख्यमंत्री के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर एक पुस्तिका ‘‘केजरीवाल का भ्रष्टाचारमौज करें रिश्तेदार’’ जारी की। इस पुस्तिका में विस्तारपूर्वक यह दर्शाया गया है कि किस प्रकार श्री केजरीवाल के नजदीकी रिश्तेदारों ने भ्रष्टाचार किया है जबकि केजरीवाल खुद भ्रष्टाचार को खत्म करने की बात करते थे। वे आज खुद भ्रष्टाचार में लिप्त होते दिखाई दे रहें हैं।

आज के इस सम्मेलन में ब्लाक अध्यक्षोंविधानसभा व जिला आर्ब्जवरजिला अध्यक्ष व वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने शिरकत की।  इस सम्मेलन को प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय माकन के अलावा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव व दिल्ली प्रभारी श्री पी.सी. चाकोपूर्व सांसद श्री सज्जन कुमारश्री महाबल मिश्राश्री रमेश कुमारपूर्व प्रदेश अध्यक्ष चौ0 प्रेम सिंह सहितश्री सुभाष चौपड़ाश्री अरविन्दर सिंहनिगम में विपक्ष के नेता श्री मुकेश गोयल व श्रीमती वरियाम कौरवरिष्ठ नेता चतर सिंहब्रहम यादवजिला अध्यक्ष श्री भीष्म शर्मासुरेन्द्र पाल सिंह बिटूरामसिंह नेताजीसुरेन्द्र कुमारविरेन्द्र कसानाप्रदीप शर्मामौ0 उस्मानमदन खोरवालइन्द्रजीत सिंहहरी किशन जिन्दल,ओमदत यादवलक्ष्मण रावतराजेश चौहानपूर्व विधायक डा0 नरेन्द्र नाथहरीशंकर गुप्ताअमरीश गौतमकुंवर करण सिंहविजय लोचवने भी सम्बोधित किया।

श्री माकन ने कहा कि जब दिल्ली कांग्रेस के कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से मिलेंगे और भा.ज.पा. व आप पार्टी की सरकारों की विफलताओं को लेकर पर्चे बांटेंगे तो कांग्रेस निगम की सत्ता में बडे़ दमदार तरीके से वापस आयेगी क्योंकि लोग कांग्रेस को वापस सत्ता में देखना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि यदि हम लोगों के पास जाऐंगे तो लोग हमारा समर्थन करेंगे।  

श्री माकन ने कहा कि दिल्ली कांग्रेस ‘‘टूट गई विकास की डोरवापस चलो कांग्रेस की ओर’’  नारे को लेकर निगम चुनाव में जाऐगी। श्री माकन ने कहा कि कांग्रेस लगभग 3 वर्षों से न तो केन्द्र में और न ही दिल्ली की सत्ता में हैपरंतु कांग्रेस की वापसी की शुरुआत मई 2016 में हुए निगम उपचुनाव से हो गई है जब कांग्रेस ने 13 में से 5 सीटें जीती थी। उन्होंने कहा  कि कांग्रेस के उम्मीदवारों ने भाजपा के उन उम्मीदवारों को हराया जो विधायक भी रह चुके हैं तथा जाने-माने चेहरे हैं। कांग्रेस ने न सिर्फ इस उपचुनाव में 5सीटें जीती बल्कि  कांग्रेस जो वोट प्रतिशत 9 रह गया था वह बढ़कर 30 प्रतिशत भी हो गया। उन्होंने कहा कि ये पांचों ऐसी सीटें थी जिनको कांग्रेस ने कभी भी नही जीता था।

श्री माकन ने कहा कि दिल्ली कांग्रेस ने एक सक्रिय विपक्ष की भूमिका निभाई है और जनसरोकार के मुद्दों को उठाते हुए छलावा दिवसभगौड़ा दिवस तथा जन आक्रोश दिवस जैसे कार्यक्रमों को आयोजित कर केन्द्र की भाजपा व दिल्ली की आप पार्टी की सरकार का भंडाफौड़ किया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली कांग्रेस ने जंतर मंतर व संसद पर 16-17 धरने व प्रदर्शन आयोजित किए है वहीं 8-9 धरने व प्रदर्शन केजरीवाल के निवास स्थान के बाहर भी किए है।

श्री माकन ने कहा कि दिल्ली कांग्रेस की निगम चुनाव की शुरुआत 25 जनवरी 2017 को हो गई थी जब कांग्रेस उपाध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी के साथ 14 जिला अध्यक्षों की बैठक हुई थी जिसमें श्री राहुल गांधी जी ने सभी जिला अध्यक्षों के साथ आने वाले निगम चुनाव की रुपरेखा पर चर्चा की और मार्गदर्शित किया।  श्री माकन ने कहा कि दिल्ली कांग्रेस 4-16 फरवरी के बीच में जिला सम्मेलनों का आयोजन करेगी, 22 फरवरी को रामलीला मैदान में दिल्ली कांग्रेस द्वारा आयोजित बूथ कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को कांग्रेस उपाध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी संबोधित करेंगे। इस सम्मेलन में कांग्रेस के बूथ कार्यकर्ताओं का सीधा संवाद हमारे शीर्ष नेतृत्व से कराया जायेगा। 26 फरवरी को दिल्ली कांग्रेस द्वारा तालकटोरा स्टेडियम में अनाधिकृत कालोनियों के प्रधानों का सम्मेलन किया जायेगा जिसमें उनको यह बताया जायेगा कि किस प्रकार कांग्रेस पार्टी की सरकारों ने अनाधिकृत कालोनियों के विकास के लिए अनगिनत कार्य किए थेदूसरी ओर भाजपा व आप पार्टी की सरकार ने अनाधिकृत कालोनियों में विकास के नाम पर एक इंर्ट तक नही लगाई है।

श्री माकन ने कहा कि दिल्ली के उपराज्यपाल से मांग की कि वे उनके पूर्ववर्ती उपराज्यपाल द्वारा दिल्ली में हुए भ्रष्टाचार को लेकर बनाई गई शुंगलु कमेटी की रिपोर्ट तुरंत प्रभाव से सार्वजनिक करें ताकि दिल्ली में आप पार्टी की सरकार द्वारा किए गया भ्रष्टाचार उजागर हो सके। 

कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव व दिल्ली प्रभारी श्री पी.सी. चाको ने कहा कि दिल्ली कांग्रेस ने श्री अजय माकन के नेतृत्व में दिल्ली में कांग्रेस की वापसी का रास्ता साफ कर दिया है। जिसकी शुरुआत मई 2016 में निगम के उपचुनावों के द्वारा हो चुकी है। जिसमें कांग्रेस पार्टी ने 13 में से 5 सीटें जीती थी। श्री चाको ने कहा कि दिल्ली कांग्रेस ने भाजपा व आप पार्टी के खिलाफ लोगों की समस्याओं को लेकर धरने व प्रदर्शन किए हैं।  श्री चाको ने कहा कि श्री नरेन्द्र मोदी व अरविन्द केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों को चुनाव के दौरान बड़े-बड़े सपने दिखाऐ परंतु सत्तासीन होने के बाद उन्होंने जनता के साथ धोखा किया है।

Comments

Popular posts from this blog

Sameer Ansari, Don of Bihar, having a Reward of Rs 50000/- Arrested in Delhi

MOST WANTED GANGSTER NAMELY GYANENDER @ GADGU REWARDEE OF RS.1 LAC ALONGWITH HIS ASSOCIATE RAJIV DAHIYA @ RAJU ARRESTED

Imposter IPS Officer Arrested; an Academic Who Became a Cheat to Realize His Dream Unfulfilled