दिल्ली भाजपा युवा मोर्चा पंजाब में चलायेगा केजरीवाल की पोलखोल अभियान

युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को पंजाब को बताना होगा कि केजरीवाल वहां के लोगों को तो नशा विरोधी अभियान चलाने के सपने बेच रहे हैं पर दिल्ली में धड़ाधड़ बारशालाओं एवं शराब की दुकानें खोल रहे हैं-मनोज तिवारी
दिल्ली के युवाओं को सोशल मीडिया पर केजरीवाल सरकार की विफलताओं को लेकर सघन जनजागरण अभियान चलाना चाहिए-राज्यवर्धन सिंह



नई दिल्ली, 23 जनवरी।  दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री मनोज तिवारी एवं केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री श्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने आज दिल्ली भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष श्री सुनील यादव के नेतृत्व में 250 युवा कार्यकर्ताओं के एक जत्थे को पंजाब की जनता को दिल्ली में केजरीवाल सरकार की विफलताओं से अवगत कराने के लिए रवाना किया।  आज के कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए प्रदेश अध्यक्ष श्री मनोज तिवारी स्वयं भी मोटर साइकल चलाकर आये।

दिल्ली भाजपा के महामंत्री श्री कुलजीत सिंह चहल एवं श्री रविन्द्र गुप्ता, उपाध्यक्ष श्री जय प्रकाश, जिला अध्यक्ष श्री अनिल शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रमुख श्री प्रवीण शंकर कपूर, युवा मोर्चा कार्यकर्ता सरदार इम्प्रीत सिंह बक्शी, श्री निशांत शर्मा, श्री रामखिलाड़ी यादव तथा श्री राहुल रंजन उपस्थित थे।

श्री सुनील यादव के नेतृत्व में दिल्ली युवा मोर्चा के 250 युवाओं का यह जत्था पंजाब में विशेषकर उन 23 विधानसभा क्षेत्रों में जहां से भाजपा प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं सघन प्रचार करेगा।  श्री यादव ने कहा कि युवा मोर्चा का यह अभियान पंजाब में केजरीवाल का पोल खोल मिशन है।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री मनोज तिवारी ने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुये कहा कि आपके कंधों पर दिल्ली में ठप्प विकास की सही जानकारी पंजाब के लोगों तक पहुंचाने की बड़ी जिम्मेदारी है।  युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को पंजाब को बताना होगा कि केजरीवाल वहां के लोगों को तो नशा विरोधी अभियान चलाने के सपने बेच रहे हैं पर दिल्ली में धड़ाधड़ बारशालाओं एवं शराब की दुकानें खोल रहे हैं।

श्री तिवारी ने कहा कि युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं को पंजाब की जनता को बताना होगा कि दिल्ली में विकास कार्य ठप्प हैं और केजरीवाल सरकार स्कूल कालेजों में सीटें बढ़ाने, अस्पतालों में रोगी बिस्तर बढ़ाने, महिला सुरक्षा के लिए सीसीटीवी लगाने, मुफ्त वाई-फाई एवं पानी देने, 8 लाख नई नौकरियों के सपने और झुग्गी एवं अनधिकृत कालोनियों के निवासियों को विकास को लेकर दिखाये प्रमुख सपनों में से एक की भी पूर्ती करने में असफल रही है।

केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने कहा कि दिल्ली के युवाओं पर यह विशेष जिम्मेदारी है कि वह देश भर के युवाओं को केजरीवाल सरकार के नाकारापन एवं धोखों से अवगत करायें।  दिल्ली के युवाओं को सोशल मीडिया पर केजरीवाल सरकार की विफलताओं को लेकर सघन जनजागरण अभियान चलाना चाहिए। 

मंत्री इमरान हुसैन केन्द्र सरकार को पत्र लिखने से पहले दिल्ली की जनता को यह बतायें कि उनकी सरकार ने नगर निगमों एवं शवदाह घाटों की प्रबंधक एन.जी.ओ. को प्रदूषण कम करने की व्यवस्था में 
क्या सहयोग दिया है

नई दिल्ली, 23 जनवरी।  दिल्ली भाजपा के मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर ने कहा है कि लकड़ी के प्रयोग से शवदाह के चलते होने वाले प्रदूषण को लेकर दिल्ली के पर्यावरण मंत्री इमरान हुसैन द्वारा केन्द्र सरकार को लिखा पत्र स्पष्ट दर्शाता है कि उन्हें इस संदर्भ में तीनों नगर निगमों एवं निगमबोध घाट सहित प्रमुख शवदाह घाटों का प्रबंधन कर रही एन.जी.ओ. के द्वारा किये जा रहे कार्य की बिलकुल भी जानकारी नहीं है।

ऐसा लगता है कि यह पत्र सिर्फ एन.जी.टी. द्वारा समय-समय पर प्रदूषण को लेकर व्यक्त चिंता के प्रति खानापूर्ति करने के लिए लिखा गया है।

निगमबोध घाट पर पहले ही एक मोक्षधाम प्लेटफार्म स्थापित किया जा चुका है जिसके चलते एक शव की अंत्येष्टि के लिए अब 450 किलो की जगह मात्र 150 किलो लकड़ी की जरूरत पड़ती है।  अब लोग तेजी से इसे स्वीकार रहे हैं और इस पर लगाई गई चिमनी व्यवस्था धुयें को साफ कर बहुत दूर ले जाती है।  इसी तरह लोगों को सी.एन.जी. एवं बिजली के शवदाह प्रणाली को अपनाने के लिए भी नगर निगम प्रयासरत है।

पारम्परिक शवदाह चबूतरों पर भी टिन सेड और आॅटोमेटिक चिमनी इस तरह लगा दिये गये हैं ताकि आसपास मौजूद लोगों को प्रदूषण से बचाया जा सके।

दिल्ली भाजपा मानती है कि मंत्री इमरान हुसैन केन्द्र सरकार को पत्र लिखने से पहले दिल्ली की जनता को यह बतायें कि उनकी सरकार ने नगर निगमों एवं शवदाह घाटों की प्रबंधक एन.जी.ओ. को प्रदूषण कम करने की व्यवस्था में क्या सहयोग दिया है ? 

Comments

Popular posts from this blog

Sameer Ansari, Don of Bihar, having a Reward of Rs 50000/- Arrested in Delhi

milay azaadi pollution se!, milay azaadi kachre se!

तीन दुखद दुर्घटनाओं ने साबित किया यह आपकी सरकार नहीं हत्यारी सरकार है