दिल्ली की जनता एवं निगमकर्मी केजरीवाल सरकार की गंदी राजनीति को अब बखूबी समझते हैं

दिल्ली की जनता एवं निगमकर्मी केजरीवाल सरकार की गंदी राजनीति को अब बखूबी समझते हैं और आगामी नगर निगम चुनावों में आम आदमी पार्टी को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी-मनोज तिवारी 

नई दिल्ली, 7 जनवरी।  दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री मनोज तिवारी ने कहा है कि केजरीवाल सरकार की गंदी राजनीति का परिणाम है पूर्वी दिल्ली नगर निगम में सफाई कर्मियों की हड़ताल।  आगामी नगर निगम चुनावों को देखते हुये केजरीवाल सरकार नगर निगम को आवश्यक फंड नहीं दे रही है।

श्री तिवारी ने कहा है कि संयुक्त नगर निगम के बटवारे के समय से ही यह सर्वविदित था कि पूर्वी दिल्ली नगर निगम आर्थिक संसाधनों के मामले में पूरी तरह पिछड़ा हुआ है।  इसी के चलते दिल्ली सरकार ने यह विश्वास दिलाया था कि पूर्वी निगम को लगभग 250 करोड़ रूपये स्थापना फंड तो मिलेगा ही, साथ ही समय-समय पर दिल्ली सरकार आवश्यक आर्थिक संसाधन भी देगी पर स्थापना से अब तक लगातार सरकारों ने राजनीति खेलते हुये पूरे संसाधन उपलब्ध नहीं कराये हैं।

विगत दो वर्ष से केजरीवाल सरकार ने तीनों नगर निगमों के आर्थिक संसाधनों के मामले में राजनीति खेली है ताकि उनके कार्य कमजोर पड़ें।  2016 के प्रारम्भ में भी केजरीवाल सरकार ने आज ही की तरह निगम फंड रोके थे जिसके चलते कर्मचारियों की हड़ताल हुई थी।

कुछ दिन बाद भाजपा द्वारा चलाये आंदोलन के दबाव, जनता के विरोध और दिल्ली उच्च न्यायालय की चेतावनी के बाद मजबूर होकर केजरीवाल सरकार को नगर निगमों के फंड का पैसा जारी करना पड़ा था।

श्री तिवारी ने कहा है कि यह खेद का विषय है कि केजरीवाल सरकार भाजपा शासित नगर निगमों को बदनाम करने क लिए हर 6 माह बाद आर्थिक संसाधनों को लेकर राजनीतिक खिलवाड़ करती है। 

श्री तिवारी ने कहा है कि दिल्ली की जनता एवं निगमकर्मी केजरीवाल सरकार की गंदी राजनीति को अब बखूबी समझते हैं और आगामी नगर निगम चुनावों में आम आदमी पार्टी को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।

Comments

Popular posts from this blog

Sameer Ansari, Don of Bihar, having a Reward of Rs 50000/- Arrested in Delhi

milay azaadi pollution se!, milay azaadi kachre se!

तीन दुखद दुर्घटनाओं ने साबित किया यह आपकी सरकार नहीं हत्यारी सरकार है