दिल्ली भाजपा ने दिल्ली में बढ़ रहीं भू्रण हत्याओं का विषय उपराज्यपाल के समक्ष उठाया

नई दिल्ली, 30 जून।  दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री सतीश उपाध्याय ने दिल्ली के उपराज्यपाल श्री नजीब जंग को पत्र लिख कर उनका ध्यान दिल्ली में भ्रूण हत्याओं और लिंग निर्धारण टैस्ट से जुड़े मामले सामने आने की खबरों की ओर आकृष्ट किया है।

श्री उपाध्याय ने मांग की है कि उपराज्यपाल दिल्ली के स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ-साथ क्षेत्रीय पुलिस उपायुक्तों को भी निर्देश दें कि वह यह सुनिश्चित करें कि दिल्ली में निजी अस्पतालों, नर्सिंग होम, अल्ट्रासाउन्ड सेन्ट्रों में किसी प्रकार के लिंग निर्धारण टैस्ट न हों और निजी डाॅक्टरों द्वारा गर्भपात पर भी प्रतिबंध लगाया जाये।

श्री उपाध्याय ने कहा है कि केन्द्र सरकार बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसे अभियानों के माध्यम से लड़कियों को सुरक्षा का भाव देने का प्रयास कर रही है वहीं देश की राजधानी में लिंगानुपात में भारी अंतर होना और भ्रूण हत्याओं पर राज्य सरकार की लापरवाही असहनीय है।

Comments

Popular posts from this blog

भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों एवं फरवरी 2015 के विधानसभा चुनाव मंे पार्टी प्रत्याशी रहे नेताओं ने विधानसभा के बाहर प्रदर्शन कर दिल्ली जल बोर्ड घोटालों की सी.बी.आई. जांच और उन पर चर्चा के लिए विशेष सत्र बुलाने की मांग की

Sameer Ansari, Don of Bihar, having a Reward of Rs 50000/- Arrested in Delhi

Two Gangsters Including Kingpin Shiva Suri and His Associate Avdesh @ Gabbar Arrested