प्रदेश प्रभारी प्रभात झा ने दिल्ली भाजपा के नव सदस्य महासंपर्क अभियान को किया प्रारम्भ

नई दिल्ली, 09 जून।  दिल्ली भाजपा के महासंपर्क अभियान के पहले चरण में पार्टी के 270 मंडलों के अंतर्गत
कार्यकत्र्ता प्रशिक्षिण शिविरों का आयोजन संपूर्ण कर पार्टी ने आज नव सदस्यों से निजी संपर्क अभियान की औपचारिक शुरूआत की।  इस अवसर पर आज प्रातः पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी सांसद श्री प्रभात झा, प्रदेश अध्यक्ष श्री सतीश उपाध्याय, महामंत्री श्री रमेश बिधूड़ी (सांसद), श्री आशीष सूद, श्रीमती रेखा गुप्ता एवं महासंपर्क अभियान प्रदेश प्रमुख श्री जय प्रकाश एवं श्रीमती शिखा राय सहित बड़ी संख्या में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी और कार्यकत्र्ता सम्मिलित हुये।

अभियान प्रमुख श्री जय प्रकाश ने प्रदेश प्रभारी श्री प्रभात झा एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री सतीश उपाध्याय को इस अभियान के अंतर्गत नव सदस्यों को दी जाने वाली केन्द्र सरकार की उपलब्धियों की पुस्तिका, राष्ट्रीय एवं प्रदेश अध्यक्ष के संदेश सहित पार्टी जानकारियों का बैग भेंट किया और उनके फोन से एक विशेष स्थापित फोन नम्बर पर मिस्ड काल करवा कर उनकी सदस्यता की पुष्टि करवाई।  श्री जय प्रकाश ने उपस्थित जनों को इस व्यवस्था की पूरी जानकारी दी।

श्री सतीश उपाध्याय ने कहा कि दिल्ली भाजपा के कार्यकत्र्ताओं पर लगभग 35 लाख दिल्ली के नये सदस्यों से संपर्क करने का दायित्व है।  यह जहां हमें संगठन को मजबूत करने का मौका देगा वहीं हमारी पहुंच नये लोगों तक बनाकर हमारा मत प्रतिशत बढ़ाने में भी सहयोग देगा।  पार्टी कार्यकत्र्ताओं को नव सदस्य महासंपर्क अभियान कार्य को एक नैतिक दायित्व की तरह कर पार्टी को मजबूत बनाना होगा।  

सांसद श्री प्रभात झा ने कार्यकत्र्ताओं को दिल्ली में
इतनी बड़ी संख्या में लोगों को पार्टी सदस्य बनने के लिए प्रेरित करने के लिए बधाई दी और कहा कि अब इन नये सदस्यों को पार्टी के कार्यकत्र्ता और नियमित वोटर एवं समर्थक की तरह विकसित करना गत माह में कार्यशालाओं में प्रशिक्षित कार्यकत्र्ताओं पर निर्भर है।  श्री झा ने कहा कि यह घर-घर जाकर किये जाने वाला अभियान हमें जहां केन्द्र सरकार की उपलब्धियों को लोगों के बीच ले जाने का मौका दे रहा है वहीं हम दिल्ली में इसका उपयोग निष्क्रिय केजरीवाल सरकार की पोल खोलने में भी सफलता से कर सकते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

Sameer Ansari, Don of Bihar, having a Reward of Rs 50000/- Arrested in Delhi

Two Gangsters Including Kingpin Shiva Suri and His Associate Avdesh @ Gabbar Arrested

Dreaded Gangster Deepak Gautam @ Pandit Arrested