केजरीवाल और राहुल गांधी को दिल्ली की सफाई की नहीं सफाई कर्मियों के वोटों की खेती की चिंता - सतीश उपाध्याय

नई दिल्ली, 12 जून।  दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री सतीश उपाध्याय ने पत्रकारवार्ता में उम्मीद जाहिर की कि दिल्ली में सफाई कर्मियों की हड़ताल अब शीघ्र ही समाप्त होगी।  दिल्ली के नगर निगमों के महपौरों अथक प्रयासों के बाद आज दिल्ली के उपराज्यपाल श्री नजीब जंग के माध्यम से दिल्ली के दो नगर निगमों को लगभग 490 करोड़ रूपया अति शीघ्र मिलने की उम्मीद बनी है।  श्री उपाध्याय ने कहा है कि अब हम विश्वास कर सकते हैं कि हड़ताली कर्मचारियों के वेतन दिये जा सकेंगे और हड़ताल शीघ्र खत्म होगी।

श्री उपाध्याय ने कहा कि दिल्ली सरकार हो या विपक्षी दल इनके लिए सफाई कर्मी एक वोट बैंक हैं और चाहे श्री केजरीवाल हों या श्री राहुल गांधी इनके घडि़याली आंसू केवल वोटों की खेती करने के लिए हैं।  उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार को अगर दिल्ली की सफाई की चिंता होती तो अविलम्ब दिल्ली नगर निगमों के इस वित्तीय वर्ष की प्रथम तिमाही का पैसा ही हमें दे देते तो यह हड़ताल की स्थिति न बनती।    

Comments

Popular posts from this blog

Sameer Ansari, Don of Bihar, having a Reward of Rs 50000/- Arrested in Delhi

milay azaadi pollution se!, milay azaadi kachre se!

तीन दुखद दुर्घटनाओं ने साबित किया यह आपकी सरकार नहीं हत्यारी सरकार है