जिस सरकार के कानून मंत्री ही गैर कानूनी काम करें उस सरकार से कानून के सम्मान की क्या उम्मीद करें - सतीश उपाध्याय

नई दिल्ली, 10 जून।  दिल्ली प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष श्री सतीश उपाध्याय ने कहा है कि जिस तरह की चर्चायें सत्ताधारी आम आदमी पार्टी के नेताओं के निजी जीवन को लेकर सामने आ रही हैं वो सभी राजनीतिक कार्यकर्ताओं को शर्मिन्दा करता है। इस दल ने विधायकी और राजनीतिक व्यवस्था का मजाक बना दिया है।

श्री उपाध्याय ने कहा है कि कल कानून मंत्री श्री जितेन्द्र सिंह तोमर का सच दिल्ली के सामने आया और आज दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री एवं विधायक श्री सोमनाथ भारती की पत्नी ने जिस प्रकार के घरेलू हिंसा उत्पीड़न आदि के आरोप सामने आये हैं उन्हें देखकर ऐसा लगता है कि दिल्ली के सत्ताधारी दल को कानून के प्रति कोई सम्मान ही नहीं है।

उन्होंने कहा जिस सरकार के कानून मंत्री ही गैर कानूनी काम करें उस सरकार से कानून के सम्मान की क्या उम्मीद करें।

श्री उपाध्याय ने कहा है कि पूर्व कानून मंत्री एवं विधायक सोमनाथ भारती एवं श्री जितेन्द्र सिंह तोमर दोनों ही दिल्ली के मुख्यमंत्री के करीबी विश्वास पात्र रहे हैं और दोनों ने अपने कृत्यों से राजनीति को शर्मिन्दा किया है। स्मरणीय है कि 49 दिन की सरकार के दौरान श्री सोमनाथ भारती कुछ विदेशी महिलाओं से भी अभद्रता की थी और उनके इंटरनेट पर अश्लील साहित्य से जुड़े कुछ मामले भी चर्चा में रहे हैं।

श्री उपाध्याय ने कहा है कि जो भी राजनीतिक घटना चक्र विगत कुछ माह में दिल्ली ने देखा है चाहें वह फर्जी डिग्री में अपने मंत्री की गिरफ्तारी के बाद बाद की प्रतिक्रिया हो सभी प्रतिक्रियाओं में सत्ताधारी दल ने केन्द्र सरकार के सर पर दोष मड़ने का प्रयास किया पर आज दिल्ली की जनता जानना चाहती है कि पूर्व मंत्री एवं विधायक श्री सोमनाथ भारती की पत्नी द्वारा महिला आयोग में दर्ज शिकायत पर सत्ताधारी दल आम आदमी पार्टी को क्या कहना है?

Comments

Popular posts from this blog

Sameer Ansari, Don of Bihar, having a Reward of Rs 50000/- Arrested in Delhi

Two Gangsters Including Kingpin Shiva Suri and His Associate Avdesh @ Gabbar Arrested

Dreaded Gangster Deepak Gautam @ Pandit Arrested