भाजपा व आप पार्टी पार्टी ने लोगों को झूठे सपने दिखाकर उन्हें धोखा दिया है - अजय माकन

लोग कांग्रेस पार्टी को दिल्ली की सत्ता के साथ-साथ देश की सत्ता में भी देखना चाहते है क्योंकि आप पार्टी व भाजपा ने अपने वायदों को पूरा नही किया - अजय माकन


 नई दिल्ली, 12 फरवरी, 2017- दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अजय माकन ने कहा कि लोग कांग्रेस पार्टी को दिल्ली की सत्ता में ही नही बल्कि देश की सत्ता पर भी लाना चाहते है क्योंकि कांग्रेस पार्टी ही देश को स्थिर सरकार देकर देश व देशवासियों के विकास को सुनिश्चित कर सकती है। श्री माकन ने कहा कि जिला सम्मेलनों में लोगों की भारी मात्रा में उपस्थिति ने साफ जाहिर कर दिया है कि वे मोदी सरकार की नोटबंदी की बीमार योजना के खिलाफ है तथा दिल्ली नगर निगम में भाजपा के 10 वर्षो के भ्रष्ट शासन तथा दिल्ली में आम आदमी पार्टी के 2वर्षों के कुशासन से तंग आ चुके है।

चार जिला कांग्रेस कमेटियों  बाबरपुरकृष्णा नगरपटपड़गंज और करोल बाग के सम्मेलनों को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय माकन ने कहा कि तीन वर्ष पहले जब लोगों ने कांग्रेस के विरोध में भाजपा और आम आदमी पार्टी को वोट दिया था तब मोदी और केजरीवाल ने इन लोगां को बड़े-बड़े सपने दिखाये थे। लेकिन अब लोगों को दिखाये गए बड़े-बड़े सपने चकनाचूर हो गए है। मोदी और केजरीवाल ने लोगों को धोखा दिया है और इन्होंने किए गए एक भी वायदो को पूरा नही किया है। श्री माकन ने कहा कि लोगों का मोदी और केजरीवाल से मोहभंग हो गया है और वे अब कांग्रेस को वापस सत्ता में लाना चाहते है क्योंकि कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जो स्थिर सरकारें प्रदान कर सकती है।

जिला सम्मेलनों में प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय माकन के अलावा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दिल्ली प्रभारी श्री पी.सी. चाकोपूर्व मंत्री अरविन्दर सिंहडा0 नरेन्द्र नाथजिला अध्यक्ष श्री भीष्म शर्माश्री सुनील वोहराश्री लक्ष्मण रावत व श्री मदन खोरवालपूर्व विधायक श्री अमरीश गौतमनिगम में विपक्ष की नेता श्रीमती वरयाम कौरश्री चतर सिंहश्री ब्रहम यादव,  निगम पार्षद इशरत जहां,  सहित पूर्व विधायकनिगम पार्षदब्लाक अध्यक्ष सहित हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

श्री माकन ने कहा भारत ही नही बल्कि पूरी दुनिया भर में मोदी सरकार का नोटबंदी का तमाशा पहली बार हुआ जिसके कारण लोगों के नोट केवल 3-4 घंटे के अंतराल में कागज के टुकड़े मात्र बनकर रह गए। यह सब केवल मोदी के नोटबंदी के गलत फैसले और पंगु योजना के कारण हुआ। श्री माकन ने कहा ऐसा उदाहरण देश में कही भी देखने को नही मिलेगा जब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल और उनके मंत्री पूरी दिल्ली को भगवान भरोसे छोड़कर विदेशी दौरे पर चले गए थे। उस समय दिल्ली में चिकनगुनियाडेंगू और स्वाईन फ्लू महामारी के कारण लोगों की मृत्यु हो रही थी।

श्री माकन ने कहा कि अब यह सच सामने आ रहा है कि लोग भाजपा और आप पार्टी के कुशासन से परेशान हो चुके है जिसका प्रमाण मई2016 में हुए निगम उपचुनावों में देखने को मिला है। कांग्रेस ने इन उपचुनावों में 13 में से 5 वार्डों पर कांग्रेस की जीत दर्ज की थी। आप पार्टी ने 5 पर जीत दर्ज की व भाजपा 3 वार्डों पर सिमट कर रह गई थी। उन्होंने कहा कि आप पार्टी के नानकपुरा से निगम पार्षद कांग्रेस पार्टी में सम्मिलित होने के पश्चात कांग्रेस के निगम पार्षदों की संख्या 6 हो गई है और कांग्रेस सबसे आगे है।

श्री माकन ने कहा कि निगम उपचुनाव में कांग्रेस का वोट प्रतिशत बढ़ा है क्योंकि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर एक-एक व्यक्ति से सम्पर्क साधकर लोगों के दिलों को जीता है। श्री माकन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ता न जब घर-घर जाकर उपचुनाव किया प्रचार किया तो  लोगों ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का दिल स्वागत किया और कांग्रेस पार्टी को वोट दिया।

श्री माकन ने कहा कि आज चुनाव प्रचार का तरीका बदल गया है और यदि आपको लोगों का वोट चाहिए तो पार्टी कार्यकर्ता को लोगों के घर तक जाकर उनके दिलों को जीतना होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के पास लोगों को बताने के लिए आप पार्टी व भाजपा के खिलाफ बड़े-बड़े मुद्दे है। दिल्ली में सारे विकास के कार्य रुके पड़े हैइन्होंने जो लोगों को झूठे सपने दिखाये थे वे अब टूट गए है। श्री माकन ने कहा कि लोग अब इन मुद्दो को जान चुके है कि और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर प्रचार करके भाजपा व आप पार्टी के विफलताओं मुद्दों को लोगों को बताना।

Comments

Popular posts from this blog

Sameer Ansari, Don of Bihar, having a Reward of Rs 50000/- Arrested in Delhi

milay azaadi pollution se!, milay azaadi kachre se!

तीन दुखद दुर्घटनाओं ने साबित किया यह आपकी सरकार नहीं हत्यारी सरकार है