निगम चुनाव के लिए काग्रेस कार्यकर्ताओं से फीडबेक लेकर ही कांग्रेस उम्मीदवारों का चयन किया जायेगा- अजय माकन

  • भाजपा व आप पार्टी के खिलाफ अनगिनत मुद्दे है जिनको लेकर कांग्रेस पार्टी घर-घर जाऐगी- अजय माकन 
  • लोग कांग्रेस पार्टी को वापस सत्ता में देखना चाहते है क्योंकि कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जो दिल्ली का चौतरफा विकास कर सकती है- अजय माकन 


नई दिल्ली : दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अजय माकन ने कहा कि दिल्ली के आने वाले निगम चुनाव में प्रत्येक वार्ड से कांग्रेस उम्मीदवारों को नेताओं की जगह कार्यकर्ता चुनेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के पास निगम चुनाव लड़ने के लिए वैसे तो बहुत सारे नेता है परंतु कांग्रेस कार्यकर्ताओं की राय लेने के बाद ही उम्मीदवार तय किये जाऐंगे। 

चार जिला कांग्रेस कमेटियों के द्वारा नोटबंदीभाजपा की तीनों निगमों में 10 वर्ष कुशासन तथा आम आदमी पार्टी के 2 वर्ष के शासन के निकम्मेपन के खिलाफ जिला सम्मेलन किए गए। श्री माकन ने कहा कि जिला सम्मेलनों में उमड़ती भीड़ यह साफ दर्शाती है कि दिल्लीवासी कांग्रेस को दोबारा सत्ता में लाना चाहते है क्योंकि कांग्रेस ही दिल्ली का चहुॅमुखी विकास कर सकती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के द्वारा किए गए विकास के कार्य ठप पड़े है क्योंकि भाजपा व आप पार्टी ने इन कार्यों को आगे नही बढ़ाया।

       श्री माकन ने आज नजफगढ़ जिलातिलक नगर जिलानई दिल्ली जिला और महरौली जिला के सम्मेलनों को सम्बोधित किया। सम्मेलनों में प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय माकन के अलावा पूर्व सांसद श्री सज्जन कुमारश्री महाबल मिश्रा के अलावा जिला अध्यक्ष श्री प्रदीप शर्माश्री विरेन्द्र कसानाश्री ओमदत यादव और श्री राजेश चौहान सहित पूर्व विधायकनिगम पार्षदब्लाक अध्यक्ष सहित हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

श्री माकन ने कहा कि आज के बदलते चुनावी परिदर्श में यह जरुरी बन जाता है कि कांग्रेस पार्टी लोगों की जरुरतों के हिसाब से मजबूत हो। श्री माकन ने कहा कि आने वाले निगम चुनाव के लिए कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ने वाले कार्यकर्ताओं को प्रत्येक बूथ पर पांच कार्यकर्ताओं के नामपता व फोन नम्बर देने होंगे जिसको प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में स्थापित कंट्रोल रुम के द्वारा जांचा जाएगा तथा कार्यकर्ताओं के द्वारा फीडबेक लिए जाने के बाद ही कांग्रेस उम्मीदवार तय किये जाऐंगे। श्री माकन ने कहा कि निगम चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पंसद के आधार पर ही टिकट दिया जायेगा। इस प्रकार कांग्रेस उम्मीदवारों की टिकटें नेताओं की बजाय कार्यकर्ता निर्धारित किये जायेगा।

ज्ञात हो कि मई 2016 में हुए निगम उपचुनावों में कांग्रेस ने 13 में से 5 वार्डों पर जीत दर्ज की वहीं आप पार्टी ने 5 पर जीत दर्ज की व भाजपा 3 वार्डों पर सिमट कर रह गई थी। उन्होंने कहा कि श्री अनिल मलिक के कांग्रेस पार्टी में सम्मिलित होने के पश्चात कांग्रेस के निगम पार्षदों की संख्या 6 हो गई है और कांग्रेस सबसे आगे है। श्री माकन ने कहा कि आप पार्टी के नानकपुरा से निगम पार्षद श्री अनिल मलिक ने अभी हाल ही में कांग्रेस पार्टी जाइन की है क्योंकि वे आप पार्टी की कार्यशैली से भ्रमित हो गए थे। क्योंकि आप पार्टी ने कोई भी विकास कार्य नही किया है। श्री माकन ने कहा कि निगम उपचुनाव में कांग्रेस का वोट प्रतिशत बढ़ा है क्योंकि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकार एक-एक व्यक्ति से सम्पर्क साधा तथा भाजपा व आप पार्टी की नाकामियां को बताया। श्री माकन ने कहा कि कांग्रेसपार्टी का इस चुनाव का मंत्र होगा घर-घर जाकर लोगों को मुद्दे बताये जाये क्योंकि कांग्रेस के पास चुनाव जीतने के लिए मुद्दों की कमी नही है। श्री माकन ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रत्येक घर में जाकर प्रत्यक्ष रुप से लोगों से बात करनी होगी चाहे कोई परिवार चौथी मंजिल पर ही क्यों न रहता हो।

श्री माकन ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था जो कांग्रेस के शासन में बहुत मजबूत हो गई थी वह आज पूरी तरह नोटबंदी के बाद चरमरा गई है। श्री अजय माकन ने कहा कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डा0 मनमोहन सिंह ने ठीक ही कहा था कि देश की 2 प्रतिशत जीडीपी कम हो जाऐगी जिसके कारण 4 लाख करोड उत्पादन कम होगा।

Comments

Popular posts from this blog

Sameer Ansari, Don of Bihar, having a Reward of Rs 50000/- Arrested in Delhi

MOST WANTED GANGSTER NAMELY GYANENDER @ GADGU REWARDEE OF RS.1 LAC ALONGWITH HIS ASSOCIATE RAJIV DAHIYA @ RAJU ARRESTED

Imposter IPS Officer Arrested; an Academic Who Became a Cheat to Realize His Dream Unfulfilled