आतंकवाद एवं कट्टरपंथ समर्थकों को खुश करने के लिये चल रहे हैं केजरीवाल दल के विवादित वीडियो अभियान - सतीश उपाध्याय

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर।  दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष श्री सतीश उपाध्याय ने कहा है कि पहले अरविंद केजरीवाल का वीडियो संदेश और आज सामने आया मंत्री कपिल मिश्रा का एक वीडियो जिसमें वह राजनीतिक मंच से सर्जिकल स्ट्राइक के विषय पर विवादित तरीके से बोल रहे हैं, उसने अब यह जग जाहिर कर दिया है कि आम आदमी पार्टी को भारतीय सेना एवं भारत राष्ट्र के प्रति कोई सम्मान नहीं है। 

श्री उपाध्याय ने कहा है कि पिछले दो-तीन दिनों से ऐसी चर्चायें की जा रही है कि भाजपा सर्जिकल स्ट्राइक के सेना के कार्य का राजनीतिक लाभ उठाना चाहती है पर अब जिस तरह कपिल मिश्रा का एक वीडियो सामने आया है वो साबित कर गया है कि इस मुद्दे से आतंकवादियों एवं कट्टरपंथियों के समर्थकों को  प्रसन्न करने का राजनीतिक अभियान आम आदमी पार्टी चला रही है और इसमें और ज्यादा दुखद यह है कि कांग्रेस के भी कुछ नेता केजरीवाल एण्ड कंपनी के सुर में सुर मिला रहे हैं। 

श्री उपाध्याय ने कहा है कि यहां यह भी स्मरणीय है कि अरविंद केजरीवाल के पूर्व सहयोगी प्रशान्त भूषण ने जब कश्मीर में जनमत संग्रह की बात की थी, तब भी अरविंद केजरीवाल ने मूक समर्थन दिया था। आज वह स्वयं पाक अधिकृत कश्मीर में नष्ट किये गये आतंकवादी ठिकानों के मुद्दे पर राजनीति सिर्फ आतंकवादियों को प्रसन्न करने के लिये कर रहे हैं।

डेंगू और चिकनगुनिया से लड़ने में केजरीवाल सरकार की नाकामी के विरूद्ध दिल्ली भाजपा ने प्रदर्शन किये

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर।  दिल्ली भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज दिल्ली में डेेंगू और चिकनगुनिया को फैलने से रोकने में अरविंद केजरीवाल सरकार द्वारा रणनीति बनाने में असफल होने के खिलाफ दिल्ली में अनेक स्थानों पर प्रदर्शन किये। कार्यकर्ताओं ने अनेक स्थानों पर निकम्मी केजरीवाल सरकार के पुतले भी जलाये। 

प्रदेश महामंत्री श्री आशीष सूद और जिलाध्यक्ष श्री राजकुमार ग्रोवर के नेतृत्व में दिल्ली भाजपा कार्यकर्ताओं ने पश्चिमी दिल्ली के राजा गार्डन चैक पर एक विशाल प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये श्री आशीष सूद ने कहा कि यह शर्म की बात है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी यह राग आलापती रही है कि केन्द्र सरकार हमारे कार्य में बाधा डालती है किन्तु यह सरकार उन मामलों में भी जिम्मेदारी से भागती है जिनमें केन्द्र सरकार की कोई भूमिका नहीं है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में स्वास्थ्य सेवायें पूरी तरह दिल्ली सरकार के अधीन हैं। पहले सरकार मुख्य सचिव के अधीन एक उच्चाधिकार प्राप्त समिति गठित करने में असफल रही, उसके बाद उसने तीनों नगर निगमों को वित्तीय सहायता देने में सहयोग नहीं किया जो स्वच्छता और फागिंग करने के लिये आवश्यक है। दिल्ली सरकार के अस्पताल दिल्ली के लोगों की स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकतायें पूरी करने में पूर्णतः असफल रही। अधिकांश फीवर क्लीनिकों में आवश्यक जांच की सुविधा नहीं थी। श्री आशीष सूद ने कहा कि यह शर्म की बात है कि दिल्ली सरकार तब जागी जब उसे उच्चतम न्यायालय ने उसे डांट लगाई और जुर्माना लगाया। 

उत्तर पूर्वी जिलाध्यक्ष श्री राजकुमार बल्लन के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने खजूरी खास पर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री का पुतला जलाया। इस अवसर पर आनंद त्रिवेदी, संजय जैन, पाषर्द आशा तायल, अनिता शर्मा भी उपस्थित थे। 
प्रदेश महामंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता और जिलाध्यक्ष श्री संजीव शर्मा के नेतृत्व में केशवपुरम् जिला भाजपा कार्यकर्ताओं ने दीपाली चैक के समीप स्वास्थ्य मंत्री सतेन्द्र जैन के निवास स्थान पर एक बड़ा प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये श्रीमती रेखा गुप्ता ने कहा कि यह शर्मिन्दिगी की बात है कि स्वास्थ्य मंत्री गोवा में राजनीतिक अभियान का मजा ले रहे थे और दिल्ली के लोग डेंगू और चिकनगुनिया का शिकार हो रहे थे। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री सतेन्द्र जैन के त्याग पत्र की मांग की। इस अवसर पर पार्षद चंदीराम चावला, मीरा अग्रवाल, ज्योति अग्रवाल और जिला तथा मंडल के पदाधिकारी उपस्थित थे। 

दक्षिणी जिला के अध्यक्ष श्री छोटेराम और प्रदेश मंत्री श्री गजेन्द्र यादव के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बत्रा अस्पताल के समीप, हमदर्द चैक पर एक विशाल प्रदर्शन किया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता विक्रम बिधूड़ी, दीपक जैन, आनंद सिंघल, गोपाल सिंह, योगिता सिंह और माया बिष्ट उपस्थित थीं। 

शाहदरा और मयूर विहार जिलों के भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक विशाल प्रदर्शन किया और गीता कालोनी स्थित विकास आयोग के कार्यालय में घुस गये। जिलाध्यक्ष श्री विरेन्द्र सचदेवा और डाॅ. कंवर सेन तथा विधायक श्री ओम प्रकाश शर्मा ने बाद में विकास आयुक्त कुलानंद जोशी को एक ज्ञापन दिया।  इस अवसर पर सर्वश्री अनूप कुमार, धीरज जोशी, माया चैधरी, एम.एस. धीर, चै. ब्रह्य सिंह, स्वर्ण दीक्षित और राजीव गुगलानी उपस्थित थे। 

बाहरी दिल्ली में प्रदेश उपाध्यक्ष श्री जय प्रकाश के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नांगलोई चैक पर प्रदर्शन किया और स्वास्थ्य संकट से निपटने में केजरीवाल सरकार के असफल होने का मुद्दा उठाया। इस अवसर पर जयदेव बागड़ी, देवेन्द्र दहिया, रामचंद्र चैरसिया, विनय रावत, रवि लाकड़ा, संजय चावला, पार्षद निर्मला रोहताश, रेनू शौकीन तथा मोर्चा और प्रकोष्ठ के पदाधिकारी उपस्थित थे। 

नजफगढ़ जिलाध्यक्ष श्री सतेन्द्र सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिल्ली सरकार की नाकामियों के खिलाफ द्वारका पर एक विशाल प्रदर्शन किया। इस अवसर पर जे.पी. शर्मा, कृष्ण गहलोत, पार्षद कर्मवीर शेखर, शिवोली शर्मा, शशि प्रभा सोलंकी उपस्थित थीं। 

नवीन शाहदरा जिलाध्यक्ष श्री अनिल गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नंदनगरी डी.सी. आॅफिस पर प्रदर्शन किया। इस अवसर पर अरूण बंसल, प्रवेश शर्मा, पार्षद संजय कौशिक, कमलेश गर्ग तथा जिला और मंडल के अध्यक्ष उपस्थित थे।   

जिलाध्यक्ष श्री राजन तिवारी के नेतृत्व में करोल बाग जिला भाजपा कार्यकर्ताओं ने अजमल खां पार्क पर प्रदर्शन कर केजरीवाल का पुतला दहन किया। इस अवसर पर आदेश गुप्ता, तेजराम फौर सहित जिला पदाधिकारी एवं पार्षदगण उपस्थित थे। 


Comments

Popular posts from this blog

Sameer Ansari, Don of Bihar, having a Reward of Rs 50000/- Arrested in Delhi

MOST WANTED GANGSTER NAMELY GYANENDER @ GADGU REWARDEE OF RS.1 LAC ALONGWITH HIS ASSOCIATE RAJIV DAHIYA @ RAJU ARRESTED

Imposter IPS Officer Arrested; an Academic Who Became a Cheat to Realize His Dream Unfulfilled