नजफगढ़ भाजपा जिला ने छावला कैम्प में सीमा सुरक्षा बल के जवानों के साथ किया दिवाली मिलन

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने अमृतसर के समीप अटारी बार्डर पर सीमा सुरक्षा बल के जवानों के साथ मनाई दिवाली




नई दिल्ली, 28 अक्टूबर।  प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से प्रेरित होकर दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री सतीश उपाध्याय ने आज अटारी बार्डर पर जाकर वहां तैनात सीमा सुरक्षा बल और सेना के जवानों को दिवाली की शुभकामनायें दीं।  उनके साथ दिये जलाये और उनके बीच मिठाइयां वितरित की।

श्री उपाध्याय के साथ अमृतसर के महापौर श्री बक्शी राम, दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के नेता सदन श्री सुभाष आर्य, पूर्व विधायक श्री सुभाष सचदेवा, भाजपा नेता श्री राजकुमार ग्रोवर, श्री सुरेश शर्मा, श्री ओम प्रकाश तथा अन्य इस कार्यक्रम में थे।  जवानों के साथ इस मिलन में श्री उपाध्याय ने कहा कि आज सारा देश उन जवानों के साथ खड़ा है जो अपने परिवारों के साथ त्यौहारों का हर्ष न लेकर देश की सीमाओं पर हमारी रक्षा के लिए डटे हैं।

दिल्ली भाजपा ने अपने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों में तैनात सेना के जवानों को दिवाली की शुभकामनायें दें।  आज शाम को नजफगढ़ जिला अध्यक्ष श्री सतेन्द्र सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नजफगढ़ के समीप सीमा सुरक्षा बल के छावला कैम्प पर जवानों के साथ दिवाली मनाई

Comments

Popular posts from this blog

Sameer Ansari, Don of Bihar, having a Reward of Rs 50000/- Arrested in Delhi

milay azaadi pollution se!, milay azaadi kachre se!

तीन दुखद दुर्घटनाओं ने साबित किया यह आपकी सरकार नहीं हत्यारी सरकार है