केजरीवाल सरकार दिल्ली परिवहन निगम के अनुबंधित कर्मचारियों को जल्द से जल्द पक्का करे

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अजय माकन दिल्ली परिवहन निगम कर्मचारी कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ दिल्ली के उपराज्यपाल डा0 नजीब जंग को मिले व निगम कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत कराते हुए उनके समाधान के लिए ज्ञापन दिया।

नई दिल्ली28 अक्टूबर2016 - दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अजय माकन ने आज दिल्ली परिवहन निगम कर्मचारी कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ दिल्ली के उपराज्यपाल डा0 नजीब जंग को मिलकर परिवहन निगम कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत कराते हुए कहा कि केजरीवाल ने जिस प्रकार चुनाव से पहले दिल्ली सरकार मे कार्य कर रहे है अस्थाई कर्मचारियों को नियमित करने का वायदा किया था उसी प्रकार दिल्ली परिवहन निगम मे कार्य करने वाले अनुबन्धित कर्मचारियों को पक्का करने के लिए भी वायदा किया था परन्तु आम आदमी पार्टी की सरकार को दिल्ली की सत्ता सम्भालें 18 महीने से उपर हो चुके है परन्तु इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया है। जबकि दिल्ली परिवहन निगम एक आटोनोमस बाडी है जो खुद निर्णय लेकर अनुबन्धित कर्मचारियों को पक्का कर सकती है।

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष श्री अजय माकन के साथ प्रतिनिधि मण्डल में उनके अलावा दिल्ली प्रदेश कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता श्रीमति शर्मिष्ठा मुखर्जीकांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री चत्तर सिंहदिल्ली परिवहन निगम कर्मचारी कांग्रेस के पदाधिकारियों में संरक्षक श्री रमेश वत्सअध्यक्ष श्री राम रतनवरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री दिनेश पंड़ितमहासचिव श्री नन्दन सिंह बिस्ट व श्री राजकुमार कौशिकश्री अमन पंवार व एडवोकेट श्री सुनील कुमार भी मौजूद थे।
दिल्ली के उप-राज्यपाल श्री नजीब जंग से दिल्ली परिवहन निगम कर्मचारी कांग्रेस के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात के बाद मीडिया को संबोधित करते हुऐ श्री अजय माकन ने कहा कि दिल्ली परिवहन निगम की हालत काफी खस्ता हो गई है। क्योंकि आम पार्टी की दिल्ली सरकार दिल्ली परिवहन निगम के कर्मचारियों के कल्याण हेतु ना तो कोई कार्य कर रही है और नाहि उनकी समस्याऐं सुन रही है। क्योंकि आप पार्टी की केजरीवाल सरकार व केन्द्र सरकार को आपस में लड़ने से फुरसत ही नहीं है और केजरीवाल व उनके मंत्री देश व विदेश के दौरों में अपनी राजनैतिक अकांक्षाऐं पूरा करने में वयस्त हैं।

श्री माकन ने कहा कि दिल्ली परिवहन निगम के वर्तमान व रिटायर कर्मचारियों को अभी तक 7वें वेतन आयोग के लाभ नही दिये गऐ है जबकि दिल्ली परिवहन निगम ने हमेशा सेन्ट्रल पे स्केल को लागू किया है। श्री माकन ने कहा कि दिल्ली परिवहन निगम में लागू किए गए एनुअल मेन्टीनेन्स कांट्रेक्ट को तुरन्त प्रभाव से खत्म करने की बात कहीं क्योंकि इसके कारण आने वाले समय में दिल्ली परिवहन निगम के हजारों कर्मचारी बेरोजगार हो जाऐंगे। उन्होंने ने कहा कि टिकट बेन्डींग मशीनों में खराबी के कारण बसों के कन्डेक्ट्ररों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि इन खराब मशीनों के द्वारा काफी मात्रा में बलेन्क टिकट निकल रहे है जिनका पैसा कन्डेक्ट्ररों को अपनी जेब से देना पड़ रहा है।

श्री अजय माकन ने कहा कि दिल्ली सरकार को तुरन्त प्रभाव से बसों के बेड़ों में बढ़ोतरी की जानी चाहिए क्योंकि दिल्ली में जनसंख्या के अनुपात में बसों की संख्या बहुत कम है। ज्ञात हो कि जिस समय आप पार्टी की सरकार दिल्ली में आयी थी उस समय दिल्ली परिवहन निगम के पास तकरीबन 5 हजार बसें थी जो घटकर 4 हजार के करीब ही रह गयी है। अर्थात बसों में बढ़ोतरी की जगह उल्टे 1 हजार बसें कम हो गयी है। दिल्ली के उप-राज्यपाल ने दिल्ली परिवहन निगम कर्मचारी कांग्रेस के प्रतिनिधि मण्डल को आश्वासन दिया कि उनके दिऐ गऐ ज्ञापन पर वें उचित कार्यवाही करेंगे। दिल्ली परिवहन निगम कर्मचारी कांग्रेस के ज्ञापन की प्रतिलिपी संलग्न है।

Comments

Popular posts from this blog

Sameer Ansari, Don of Bihar, having a Reward of Rs 50000/- Arrested in Delhi

MOST WANTED GANGSTER NAMELY GYANENDER @ GADGU REWARDEE OF RS.1 LAC ALONGWITH HIS ASSOCIATE RAJIV DAHIYA @ RAJU ARRESTED

Imposter IPS Officer Arrested; an Academic Who Became a Cheat to Realize His Dream Unfulfilled