सेना के सर्जिकल आॅपरेशन पर प्रश्न उठाने के विरोध में भाजपा ने मुख्यमंत्री आवास पर किया प्रदर्शन

भारत को अस्थिर करने वाली ताकतों के हाथ के खिलौने बन अरविन्द केजरीवाल पाकिस्तान एवं हाफिज सईद के प्रवक्ता बनकर बोल रहे हैं, देश उन्हें कभी माफ नहीं करेगा

नई दिल्ली, 4 अक्टूबर।  दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष श्री सतीश उपाध्याय एवं विधानसभा मंे प्रतिपक्ष के नेता श्री विजेन्द्र गुप्ता के नेतृत्व में आज दिल्ली भाजपा के अल्पसंख्यक एवं युवा मोर्चा पदाधिकारियों आदि ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल द्वारा पाक अधिकृत कश्मीर में सेना द्वारा किये गये सर्जिकल आॅपरेशन पर पाकिस्तानी मीडिया के दृष्टिकोण को भारत में चर्चा मंे लाने के प्रयास के विरोध में प्रदर्शन किया। दिल्ली भाजपा ने कहा कि देश में अरविंद केजरीवाल और उनके कुछ कांग्रेसी आका आज जो अभियान चला रहे हैं वह उसी मानसिकता को आगे ले जाता है जो हमें उस वक्त नजर आई थी जब कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने मोदी सरकार को सत्ता से हटाने के लिये पाकिस्तान से सहयोग की बात कही थी। पाकिस्तान की दलाली बंद करो बंद करो केजरीवाल शर्म करो शर्म करो जैसे नारे लगा रहे प्रदर्शनकारियों ने पुलिस बैरिकेड को तोड़ मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के इस्तीफे की मांग की।

प्रदर्शन में सम्मिलित कार्यकत्र्ताओं में प्रमुख थे प्रदेश उपाध्यक्ष अभय वर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष आतिफ रशीद, युवा मोर्चा महामंत्री इम्प्रीत सिंह एवं सुनील यादव, भाजपा पदाधिकारी सुमन कुमार गुप्ता, विनोद सहरावत, राजकुमार बल्लन, संजीव शर्मा, माधव प्रसाद, भूपेन्द्र मोहन भण्डारी, प्रवीण शंकर कपूर एवं राजेश शर्मा, अल्पसंख्यक एवं युवा मोर्चा पदाधिकारी कारी मोहम्मद हारून, इरफान सलमान, बिलाल जैदी, रईश अहमद, मो. अकबर, रियाज अहमद, दुष्यंत लाकड़ा, निशांत शर्मा, सचिन दीवान, अमित यादव, प्रकाश रंजन आदि।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकत्र्ताओं को सम्बोधित करते हुये श्री सतीश उपाध्याय ने पाकिस्तान के अखबारों में मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल द्वारा जारी एक वीडिओ संदेश को मिली सुर्खियों के मामले को उठाते हुये कहा कि आज भारत का हर नागरिक अरविन्द केजरीवाल के कारण शर्मसार महसूस कर रहा है।  उन्होंने कहा कि अरविन्द केजरीवाल को लेकर बहुत समय से देश में ऐसे संदेह रहते थे कि वह ऐसी अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं से सांठगांठ रखते हैं जो दुनिया भर में प्रगतिशील राष्ट्र की सरकारों को अस्थिर करने के लिए काम करती हैं पर इस केजरीवाल के इस वीडिओ संदेश ने अब कोई संदेह नहीं छोड़ा है कि वह निश्चय ही भारत को अस्थिर करने के प्रयास में लगी अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं के हाथ के खिलोने हैं।  

श्री उपाध्याय ने कहा कि केजरीवाल का कल का वीडिओ संदेश न सिर्फ भारतीय सेना और राष्ट्रविरोधी है बल्कि भारत के संविधान द्वारा निश्चित संघीय ढांचे पर भी कुठाराघात है।  भारत के संविधान अनुसार रक्षा विभाग केन्द्र सरकार के कार्य क्षेत्र में आता है और कभी भी राज्यों के मुख्यमंत्री इस पर टिप्पणी नहीं करते हैं पर केजरीवाल ने अब सभी मर्यादायें लांघ दी हैं। वह पाकिस्तान एवं हाफिज़ सईद के प्रवक्ता की भाषा बोल रहे हैं। 

श्री विजेन्द्र गुप्ता ने कहा कि यह शर्मिंदगी का विषय है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल सेना से उसके राष्ट्र सम्मान के कार्य का प्रमाण देने को कहते हैं पर प्रमाणित बलात्कारियों, दुराचारियों को पार्टी से निष्कासित करने की हिम्मत तक नहीं करते।  उन्होंने कहा कि आज देश के नागरिक जानना चाहते हैं कि और कितने सबूत मिलने के बाद वह सतेन्द्र जैन, संदीप कुमार, जितेन्द्र तोमर जैसे हवालाबाजों, बलात्कारियों एवं फर्जी डिग्री वालों को पार्टी से निकालेंगे। श्री गुप्ता ने कहा कि आज दिल्ली और देश का हर नागरिक अरविन्द केजरीवाल को धिक्कार रहा है।  हाफिज सईद की भाषा बोल उन्होंने जो पाकिस्तान के एजेंडे को आगे बढ़ाया है उसके लिए कोई भी भारतवासी उन्हें माफ नहीं करेगा।   
 

Comments

Popular posts from this blog

Sameer Ansari, Don of Bihar, having a Reward of Rs 50000/- Arrested in Delhi

MOST WANTED GANGSTER NAMELY GYANENDER @ GADGU REWARDEE OF RS.1 LAC ALONGWITH HIS ASSOCIATE RAJIV DAHIYA @ RAJU ARRESTED

Imposter IPS Officer Arrested; an Academic Who Became a Cheat to Realize His Dream Unfulfilled