केन्द्रीय मंत्री नकवी, भाजपा नेता रामलाल, सतीश उपाध्याय एवं महापौर स्वच्छता दिवस कार्यक्रमों में सम्मिलित हुये


नई दिल्ली, 2 अक्टूबर।  दिल्ली भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आवाहन पर 50 से अधिक बड़े स्वच्छता अभियान चलाये।  अनेक स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्थानीय नागरिक संगठनों के साथ भी स्वच्छता का कार्य किया।  केन्द्रीय मंत्री श्री मुख्तार अब्बास नकवी, भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री श्री रामलाल, प्रदेश अध्यक्ष श्री सतीश उपाध्याय, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सिद्धार्थन, सांसद श्री रमेश बिधूड़ी, उत्तरी दिल्ली नगर निगम महापौर डाॅ. संजीव नैयर ने प्रमुखता से अभियान में भाग लिया। श्री मुख्तार अब्बास नकवी ने प्रदेश भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष श्री आतिफ रशीद एवं इंडिया स्लामिक कल्चर सेन्टर अध्यक्ष श्री सिराजुद्दीन कुरैशी के साथ दरगाह निजामुद्दीन एवं लोधी रोड के आसपास के क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाया।  श्री नकवी ने लगभग दो घंटे तक श्रमदान किया।  बाद में श्री नकवी एवं अन्यों ने हजरत निजामुद्दीन ओलिया की दरगाह पर जाकर राष्ट्र में शांति के लिए दुआ पढ़ी। श्री रामलाल आज पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर में प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सिद्धार्थन, उपाध्यक्ष श्री कुलजीत चहल एवं स्थानीय पार्षद श्रीमती लता गुप्ता के साथ सफाई अभियान में शामिल हुये।  बाद में श्री रामलाल ने वार्ड 224 में कार्यरत पूर्वी दिल्ली नगर निगम के सफाई कर्मचारियों का अभिनन्दन किया।
श्री सतीश उपाध्याय ने आज मालवीय नगर में स्वच्छता अभियान के दूसरे चरण को प्रारम्भ किया और इन्द्रा जे.जे. कालोनी में स्वच्छता अभियान चलाया।  इस अवसर पर उनके साथ दक्षिणी दिल्ली नगर निगम कर्मचारी एवं भाजपा नेता श्री सुरेश शर्मा एवं श्री प्रशांत शर्मा ने भी श्रमदान किया। डाॅ. संजीव नैयर ने दिल्ली भाजपा स्वच्छता अभियान प्रमुख श्री सतीश गर्ग के साथ पश्चिमी दिल्ली की ज्वाला हेड़ी मार्किट में विशेष सफाई अभियान किया। सांसद श्री रमेश बिधूड़ी मधु विहार, पालम एवं तुगलकाबाद विस्तार में कार्यकर्ताओं के साथ स्वच्छता अभियान में शामिल हुये। दिल्ली भाजपा के महामंत्री श्री आशीष सूद ने ए-2 ब्लाक जनकपुरी में कारसेवा की, पूर्व महापौर श्री योगेन्द्र चांदोलिया एवं जिला अध्यक्ष श्री राजन तिवारी ने रैगरपुरा में और दिल्ली भाजपा उपाध्यक्ष श्री जय प्रकाश ने दया बस्ती झुग्गी कलस्टर में सफाई कार्य में श्रमदान किया।  उत्तर पूर्वी जिला भाजपा अध्यक्ष श्री राजकुमार बल्लन ने यमुना विहार में और श्री राजपाल राणा ने झड़ौदा में स्वच्छता अभियान चलाये।  भाजपा प्रदेश मंत्री श्री गजेन्द्र यादव महरौली में नागरिक संगठनों के साथ स्वच्छता अभियान में शामिल हुये।

दिल्ली भाजपा उत्तराखंड प्रकोष्ठ ने उत्तराखंड राज्य के निर्माण के संघर्ष में हुये 
शहीदों की याद में भजन संध्या का आयोजन किया

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर।  दिल्ली भाजपा उत्तराखंड प्रकोष्ठ ने आज दिल्ली भाजपा कार्यालय में उत्तराखंड राज्य के निर्माण के लिए संघर्ष के दौरान हुये शहीदों की याद में एक वार्षक श्रद्धांजलि सभा और भजन संध्या का आयोजन किया। सांसद श्री बी एस कोशियारी, दिल्ली भाजपा संगठन महामंत्री श्री सिद्धार्थन एवं भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री अनिल बलूनी ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और श्रीमती मीरा गैरोला ने अपने भजनों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।  कार्यक्रम का संयोजन प्रकोष्ठ संयोजक श्री श्याम लाल ने किया। सांसद श्री कोशियारी ने कहा कि जब तक पहाड़ी प्रदेशों के लोग उत्तर प्रदेश में थे उनका विकास अवरूद्ध था।  एक छोटा राज्य होने के नाते आज उत्तराखंड में अनेक परिवर्तन हुये हैं और यह विकास उन लोगों की बदौलत हुआ है जिन्होंने उत्तराखंड के निर्माण के लिए अपने प्राणों की आहूती दी। श्री कोशियारी ने दिल्ली के प्रारम्भिक विकास में उत्तराखंड के लोगों की भूमिका की प्रशंसा की।  उत्तराखंड के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुये श्री कोशियारी ने देश की रक्षा सेवाओं में उत्तराखंड के लोगों के योगदान का भी उल्लेख किया।

Comments

Popular posts from this blog

Sameer Ansari, Don of Bihar, having a Reward of Rs 50000/- Arrested in Delhi

milay azaadi pollution se!, milay azaadi kachre se!

तीन दुखद दुर्घटनाओं ने साबित किया यह आपकी सरकार नहीं हत्यारी सरकार है