पत्नी उत्पीड़क सोमनाथ भारती के विरूद्ध भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन

जनता अब केजरीवाल सरकार का महिला विरोधी, भ्रष्ट और अराजक विधायकों तथा मंत्रियों के प्रति संरक्षण नहीं सहेगी, यदि सरकार नहीं चेती तो भारी जन विरोध का सामना करना पड़ेगा - सतीश उपाध्याय

नई दिल्ली, 11 जून।  नई दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा कार्यकत्र्ताओं ने आज प्रातः पूर्व कानून मंत्री व विधायक
श्री सोमनाथ भारती के मालवीय नगर कार्यालय के बाहर रोष प्रदर्शन किया।  महिला मोर्चा कार्यकत्र्ता श्री सोमनाथ भारती द्वारा अपनी पत्नी को विगत अनेक वर्षों से प्रताडि़त करने का विरोध कर रही थीं।  प्रदर्शनकारियों मंे प्रमुख थीं पार्टी पदाधिकारी श्रीमती रेखा गुप्ता, प्रो. रजनी अब्बी, श्रीमती शिखा राय, श्रीमती किरण चड्डा, श्रीमती विशाखा शैलानी, डाॅ. प्रीति अग्रवाल, श्रीमती सत्येश्वरी जोशी, श्रीमती सुधा भारद्वाज, महिला मोर्चा के सभी जिलों की अध्यक्षा, निगम पार्षद श्रीमती सविता गुप्ता, श्रीमती मीनू पंवार और नई दिल्ली जिला भाजपा अध्यक्ष श्री सुरेश शर्मा, महामंत्री श्री प्रशांत शर्मा, श्री ओम प्रकाश घमंडी उपस्थित थे।  प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री सतीश उपाध्याय ने प्रदर्शनकारियों को सम्बोधित किया।

श्री सतीश उपाध्याय ने कहा कि महिलाओं की रक्षा की गुहार और मासूम निर्भया कांड की मोमबत्तियों के सहारे सत्ता के गलियारों तक पहुंची अरविन्द केजरीवाल सरकार के लिए महिला हितों का क्या महत्व है यह तो सरकार बनते ही महसूस हो गया जब सरकार में एक भी महिला मंत्री को सम्मिलित नहीं किया गया।  उसके बाद डीटीसी बसों में महिला सुरक्षा के लिए मर्शल लगाने की बात हो या सीसीटीवी कैमरा लगाने की केजरीवाल सरकार ने सभी पर यू-टर्न लिया जो स्वयं मुख्यमंत्री केजरीवाल का महिलाओं के प्रति दुर्भाव उजागर करता है।  उन्होंने कहा कि श्री सोमनाथ भारती पहले भी मंत्री पद पर रहते हुये विदेशी महिलाओं के अपमान और अश्लील इंटरनेट फिल्मों आदि के लिए चर्चा में रहे हैं और अब उनके अपनी पत्नी पर लगातार अनेक वर्षों से किये जा रहे अत्याचार की खबरों ने श्री भारती का महिला विरोधी चेहरा जनता के बीच उजागर कर दिया है।

श्री उपाध्याय ने कहा कि हमारी सामाजिक संस्कृति के चलते आज भी महिलायें परिवार को बचाने के लिए
बहुत सी घरेलू हिंसा सहती हैं ऐसे में कल्पना की जा सकती है कि श्री सोमनाथ भारती की पत्नी जिन्होंने स्वयं चार वर्ष तक घरेलू हिंसा को सहा उनके समक्ष अब कितनी विपरीत परिस्थितियां आ गईं होंगी जब उन्होंने दिल्ली महिला आयोग के समक्ष गुहार लगाई है। भाजपा लोगों के व्यक्तिगत जीवन में हस्तक्षेप में विश्वास नहीं रखती है पर जब यह मामला सार्वजनिक हो गया है ऐसे में श्री भारती की पत्नी को सुरक्षा का भाव देना सभी का कर्तव्य बन गया है और उसी के अंतर्गत हम आज यह प्रदर्शन कर रहे हैं।

श्री उपाध्याय ने कहा कि चाहे श्री सोमनाथ भारती हों या सत्ताधारी दल के वरिष्ठ नेता श्री कुमार विश्वास हों इनके लिए महिलायें सम्मान का पात्र नहीं उपभोग की वस्तुयें हैं और मुख्यमंत्री श्री अरविन्द केजरीवाल ने लगातार अपने महिला विरोधी नेताओं को संरक्षण दिया है।  मुख्यमंत्री का यही समर्थनकारी रूख अपने फर्जी डिग्रीधारी मंत्री एवं विधायकों और सुश्री राखी बिडलान जैसे अराजक एवं भ्रष्ट विधायकों के प्रति भी रहा है।  दिल्ली की जनता अब केजरीवाल सरकार का महिला विरोधी, भ्रष्ट और अराजक विधायकों तथा मंत्रियों के प्रति संरक्षण अब और नहीं सहेगी, यदि सरकार नहीं चेती तो भारी जन विरोध का सामना करना पड़ेगा।    

प्रदेश महामंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने कहा कि आज जब सारा देश प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आवाहन पर बेटी बचाओ - बेटी पढ़ाओ जैसे सकारात्मक आंदोलनों के द्वारा महिलाओं को समाज में बढ़ाने का कार्य कर रहा है तब सिविल सोसायटी के नाम पर सत्ता में आये लोगों में इस प्रकार के लोगों को सत्ता नशीन होना दर्शाता है कि यह सिविलाइज्ड लोगों की पार्टी नहीं।  श्री भारती का नाम पहले भी महिला उत्पीड़न से जुड़ा है और ऐसे लोगों की सरकार महिलाओं को कभी सुरक्षा और प्रगति का भाव नहीं दे सकते।


महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री डाॅ. प्रीति अग्रवाल ने कहा कि धीरे-धीरे यह स्पष्ट हो रहा है कि केजरीवाल सरकार के नेताओं का महिलाओं के प्रति कोई सम्मान नहीं है श्री कुमार विश्वास के मामले को दबाने के लिए सरकार ने दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा को ही उलटा नोटिस दे दिया था।  ऐसे में हो सकता है कि उनको श्री सोमनाथ भारती को नोटिस देने पर बर्खास्त करने का असंवैधानिक प्रयास किया जा सकता है।  भाजपा महिला मोर्चा ने इस संबंध में दिल्ली के उपराज्यपाल श्री नजीब जंग से दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा श्रीमती बरखा सिंह एवं श्री सोमनाथ भारती की पत्नी को सुरक्षा दिये जाने की मांग की है।  

Comments

Popular posts from this blog

Sameer Ansari, Don of Bihar, having a Reward of Rs 50000/- Arrested in Delhi

MOST WANTED GANGSTER NAMELY GYANENDER @ GADGU REWARDEE OF RS.1 LAC ALONGWITH HIS ASSOCIATE RAJIV DAHIYA @ RAJU ARRESTED

Imposter IPS Officer Arrested; an Academic Who Became a Cheat to Realize His Dream Unfulfilled