अरविंद केजरीवाल की राजनीतिक सोच माओवाद या आंतकवादियों से प्रेरित लगती है क्योंकि वह किसी भी मुद्दे को सांवेधानिक दायरे के बाहर जाकर ही उठाते हैं

नई दिल्ली, 6 जुलाई।  दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री सतीश उपाध्याय ने आज सायं पत्रकारों से वार्ता करते हुये कहा है कि आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा दिल्ली में पूर्ण राज्य के दर्जे पर जनमतसंग्रह कराने का प्रस्ताव इस पार्टी और इसके मुखिया की संविधान विरोधी अराजकता का प्रमाण है।

भारत में अनेक विषयों पर राज्य और केन्द्र सरकारों के बीच मतभेद होते हैं पर कभी भी कोई भी राजनीतिक दल इस हद तक नहीं गया कि संवैधानिक व्यवस्था को चुनौती देकर अपनी राजनीतिक महत्वकांक्षायें पूरी करे। जैसा 2014 में गणतंत्र दिवस का विरोध कर और अब इस जनमत संग्रह की बात को कर श्री अरविंद केजरीवाल कर रहे हैं।

श्री उपाध्याय ने कहा है कि कभी कभी तो लगता है कि श्री अरविंद केजरीवाल की राजनीतिक सोच माओवाद या आंतकवादियों से प्रेरित है क्योंकि वह किसी भी मुद्दे को सांवेधानिक दायरे के बाहर जाकर ही उठाते हैं।   

Comments

Popular posts from this blog

Sameer Ansari, Don of Bihar, having a Reward of Rs 50000/- Arrested in Delhi

milay azaadi pollution se!, milay azaadi kachre se!

तीन दुखद दुर्घटनाओं ने साबित किया यह आपकी सरकार नहीं हत्यारी सरकार है