दिल्ली में सम्मपन्न हुई उत्तरी राज्यों की महासंपर्क अभियान समीक्षा बैठक

भाजपा राष्ट्र सेवा के प्रति कृतसंकल्प पार्टी है, हम इन 11 करोड़ शुभचिंतक सदस्यों को केवल सत्ता पाने का हथियार नहीं मानेंगे हम इनको संवेदनशीलता के साथ  राष्ट्र निर्माण में सहयोगी बनायेंगे - अमित शाह

केन्द्र सरकार द्वारा किये जा रहे परिवर्तनों के सुपरिणाम कार्यकत्र्ताओं को आगामी एक वर्ष में गौरवान्वित करायेंगे

नई दिल्ली, 12 जुलाई।  भारतीय जनता पार्टी की क्षेत्रीय महासम्पर्क अभियान समीक्षा बैठकों की श्रृंखला के
अंतर्गत आज 8 उत्तरी राज्यों की बैठक दिल्ली के डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविक सेन्टर में हुई।  भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह ने तीन सत्रीय बैठक का उद्घाटन माँ भारती, डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह ने उपस्थित कार्यकत्र्ताओं को सम्बोधित करते हुये कहा कि भाजपा में कुछ अंतराल के बाद नेतृत्व ने क्षेत्रीय बैठकों को पुनः प्रारम्भ किया है और उसी श्रृंखला में हम आज यहां उपस्थित हैं।  इन क्षेत्रीय बैठकों का मुख्य एजेंडा संगठनात्मक विषय रहेगा और वर्तमान में महासम्पर्क अभियान हमारा मूल कार्य है।

श्री अमित शाह ने कहा कि हमें गर्व है कि हमारी पार्टी में हमने आंतरिक लोकतंत्र को संभाल कर रखा है।  बूथ स्तर से राष्ट्रीय अध्यक्ष तक का चुनाव होना भाजपा में स्वीकार्य है।  साधारण कार्यकत्र्ता, प्रधानमंत्री एवं मंत्री के पद तक जाकर देश निर्माण में सहयोग देते हैं।  पार्टी में हर 6 वर्ष बाद सदस्यता नवीकरण होता है, 2015 सदस्यता नवीकरण वर्ष है और हमनें इस कार्य को सफलता से पूर्ण किया है।

 उन्होंने कहा कि जनता ने 2014 में संपूर्ण बहुमत के साथ श्री नरेन्द्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनाया।  हमें अधिकतर राज्यों से जनता ने जिताया पर जहां कुछ राज्यों में हमें सफलता नहीं मिली वहां हमारा मत प्रतिशत बढ़ा है।

9 अगस्त, 2014 को हमने संगठन पर्व की घोषणा की थी और इसी के चलते भाजपा ने उत्तर पूर्व के राज्यों के साथ-साथ दक्षिण में केरल, तमिलनाडू, तेलंगाना और आन्ध्र प्रदेश जैसे राज्यांे में संगठन को सुदृढ़ किया है और आज दक्षिण के राज्यों में भी भाजपा एक शक्ति के रूप में सामने आई है।

श्री शाह ने कहा कि इन सफलताओं का श्रेय हमारी पार्टी की शुभचिंतकों को जाता है जो कि देश के कोने-कोने में हैं और करोड़ों की संख्या में हैं।  2014 की विजय के बाद नेतृत्व ने इन शुभचिंतकों तक पहुंचकर इन्हें पार्टी से परोक्ष रूप में जोड़ने का निर्णय लिया।  साधारण सदस्यता प्रणाली से इतनी बढ़ी संख्या में शुभचिंतकों तक पहुंचना संभव नहीं था अतः पार्टी ने तकनीक का सहारा लिया और समर्थकों का आवाह्न कर उन्हें मिस्ड काॅल के माध्यम से पार्टी से जुड़ने को आमंत्रित किया।  

शुभचिंतकों ने जिस तरह चुनाव में साथ दिया था उसी तरह संगठन को भी प्रेम दिखा और आज भारतीय जनता
 पार्टी को 11 करोड़ सदस्यों के साथ विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक राजनीतिक पार्टी बना दिया है।  हमें हर्ष है कि दक्षिण के राज्यों में जहां कमजोर आंका जाता था वहां भी 3 से 20 गुना तक सदस्य संख्या में वृद्धि हुई है।  मिस्ड काॅल पद्धति का लाभ हुआ है कि कमजोर से कमजोर बूथों पर भी अब हमारे सदस्य चिन्हित हैं।

श्री अमित शाह ने कहा कि भाजपा राष्ट्र सेवा के प्रति कृतसंल्प पार्टी है और हम इन 11 करोड़ शुभचिंतक सदस्यों को केवल सत्ता पाने का हथियार नहीं मानेंगे हम इनको संवेदनशीलता के साथ राष्ट्र निर्माण में सहयोगी बनायेंगे।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने घोषणा की कि महासम्पर्क अभियान के बाद संगठन को और सुदृढ़ करने के लिए प्रशिक्षण वर्गों का आयोजन होगा जिनमें बौद्धिक को राजनीतिक वातावरण से जोड़ा जायेगा और हम 15 लाख कार्यकत्र्ताओं को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य लेकर चलेंगे।  हमें कार्यकत्र्ताओं के आत्मविश्वास का मनोयोग जगाना होगा।

कार्यकत्र्ताओं को विपक्ष के दुष्प्रचार से भ्रमित न होने का आवाह्न करते हुये भाजपा अध्यक्ष श्री अमित शाह ने कहा कि कार्यकत्र्ता नेतृत्व की उपलब्धियों पर चर्चा करें।  हमें गर्व है कि विश्व का सर्वाधिक प्रसिद्ध राजनेता आज भारत के प्रधानमंत्री हैं।  श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लाई गई नमामी गंगा योजना हो, किसानों को खाद्य वितरण, जनधन योजना, विभिन्न बीमा योजनायें, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, हर गांव तक बिजली पहुंचाओ और स्वच्छ भारत अभियान सभी ने जनता और सरकार के बीच में एक नया संवाद स्थापित किया है।  केन्द्र सरकार द्वारा किये जा रहे परिवर्तनों के सुपरिणाम कार्यकत्र्ताओं को आगामी एक वर्ष में गौरवान्वित करायेंगे।  शीघ्र ही केन्द्र सरकार 24 नये मुद्दों पर कार्य प्रारम्भ करेगी जो कि सरकार को सीधे जनता के सरोकारों से जोड़ेंगे।


 श्री अमित शाह ने कार्यकत्र्ताओं से कहा कि यदि हम इन पांच वर्षों में अपनी उपलब्धियों के आधार पर जनता के हृदय में स्थान बनायेंगे तो जनता भी हमें आगामी दशकों तक सेवा का लगातार मौका देती रहेगी।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह ने अव्यवस्थित मौसम में बैठक के सफल आयोजन के लिए पार्टी की दिल्ली ईकाई के अध्यक्ष श्री सतीश उपाध्याय एवं उनकी टीम को बधाई दी।

वंदेमातरम् एवं राष्ट्र गीत से प्रारम्भ हुई बैठक में भाजपा के संगठन महामंत्री श्री रामलाल ने पार्टी में नये दायित्व प्राप्त पदाधिकारियों का परिचय कराने के साथ-साथ कार्यकत्र्ताओं से भूमि स्तर पर गतिविधियों को तेज करने का आवाह्न किया।  दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री सतीश उपाध्याय ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि हमें आज गर्व है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह के नेतृत्व में भाजपा विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी बन गई है।  उन्होंने सभी प्रदेशों से आये प्रतिनिधियों का स्वागत किया।


बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली एवं उत्तराखंड के प्रदेश पदाधिकारी, सांसद, विधायक, महासम्पर्क अभियान प्रमुख एवं सह-प्रमुख तथा डिजीटल टीम के सदस्य सम्मिलित हुये।  उपस्थित राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं केन्द्रीय मंत्रियों में प्रमुख थे श्री रामलाल, श्री भूपेन्द्र यादव, श्री जगत प्रकाश नड्डा, चै. बीरेन्द्र सिंह, डाॅ. हर्ष वर्धन, श्री प्रभात झा, श्री अविनाश राय खन्ना, श्री श्याम जाजू, श्रीमती सरोज पाण्डेय, श्री अरूण सिंह, श्री कैलाश विजयवर्गी, डाॅ. अनिल जैन, श्री सुजान सिंह, श्री श्रीकान्त शर्मा, सरदार आर पी सिंह, श्री महेश गिरी, श्री फारूख खान, श्री महेन्द्र पाण्डेय, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष श्री सतीश उपाध्याय एवं सातों अन्य राज्यों के अध्यक्ष थे।

Comments

Popular posts from this blog

Sameer Ansari, Don of Bihar, having a Reward of Rs 50000/- Arrested in Delhi

MOST WANTED GANGSTER NAMELY GYANENDER @ GADGU REWARDEE OF RS.1 LAC ALONGWITH HIS ASSOCIATE RAJIV DAHIYA @ RAJU ARRESTED

Imposter IPS Officer Arrested; an Academic Who Became a Cheat to Realize His Dream Unfulfilled