हवाला कारोबार एवं बेनामी संपत्ति के आरोपी मंत्री सतेन्द्र जैन की बर्खास्तगी की मांग को लेकर दिल्ली भाजपा युवा मोर्चा ने केजरीवाल के आवास पर किया प्रचंड प्रदर्शन

प्रदेश भाजपा पदाधिकारियों राजेश भाटिया, जय प्रकाश, कुलवंत बाठ की उपस्थिति में युवा मोर्चा अध्यक्ष सुनील यादव ने कहा यदि सतेन्द्र जैन को बर्खास्त नहीं किया तो युवा मोर्चा कर सकता है
अनिश्चितकालीन आंदोलन


नई दिल्ली, 05 मार्च।  दिल्ली भाजपा के युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने आज अध्यक्ष श्री सुनील यादव के नेतृत्व में हवाला कारोबार एवं बेनामी संपत्ति के आरोपी दिल्ली सरकार के मंत्री सतेन्द्र जैन की बर्खास्तगी की मांग को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर प्रचंड प्रदर्शन किया। वरिष्ठ प्रदेश भाजपा पदाधिकारी श्री राजेश भाटिया, श्री जय प्रकाश एवं सरदार कुलवंत सिंह बाठ भी प्रदर्शन में सम्मिलित हुये एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

लगभग 1500 युवा मोर्चा कार्यकर्ता सिविल लाइन स्थित ट्राॅमा सेंटर पर एकत्र हुये और वहां से नारे लगाते हुये दो किलोमीटर दूर मुख्यमंत्री आवास तक गये जहां उन्होंने पुलिस द्वारा लगाये अवरोधों का विरोध कर उन्हें तोड़ा। कार्यकर्ताओं ने दो स्थानों पर लगाये पुलिस अवरोधों को तोड़ा जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया और पानी की बौछारों से कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने का प्रयास किया और बाद में उन्हें गिरफ्तार किया। इस दौरान हुई हल्की पुलिस कार्यवाही में प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री सुनील यादव एवं एक कार्यकर्ता तनु शर्मा के हाथों में चोट लगी और प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष सरदार कुलवंत सिंह बाठ के नाक पर चोट आई।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये श्री सुनील यादव ने कहा कि अरविंद केजरीवाल पारदर्शी एवं भ्रष्टाचार मुक्त शासन देने के वायदे के साथ सत्ता में आये थे पर केवल दो वर्ष बाद दिल्ली की जनता के सामने एक भ्रष्ट एवं असंवेदनशील सरकार खड़ी है। उन्होंने कहा कि आज दिल्ली में एक ओर तो केजरीवाल सरकार द्वारा पूरे नहीं किये जा रहे चुनावी वायदों के विरूद्ध युवा मोर्चा कार्यकर्ता #I_FEEL_BETRAYED अभियान चला रहा है वहीं दूसरी ओर युवा चाहता है कि केजरीवाल अपने भ्रष्ट मंत्री सतेन्द्र जैन के विरूद्ध कार्यवाही करें और यदि शीघ्र ही कार्यवाही नहीं हुई तो युवा मोर्चा बर्खास्तगी की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन आंदोलन कर सकता है। 

प्रदेश महामंत्री श्री राजेश भाटिया ने कहा कि लम्बे समय से यह चर्चा का विषय रहा है कि आम आदमी पार्टी का चंदा संदिग्ध माध्यमों से आता है, 2015 के विधानसभा चुनाव के दौरान बोगस कंपनियों से आम आदमी पार्टी को चंदे मिलने की बात भी सामने आई थी और अब सतेन्द्र जैन के हवाला कारोबार का मामला साफ हो जाने के बाद लगता है कि आम आदमी पार्टी के सभी लेनदेनों में हेराफेरी या फर्जीवाड़े हैं। 
श्री राजेश भाटिया ने कहा कि भाजपा मांग करती है कि राजनीतिक मर्यादाओं जिनकी कभी अरविंद केजरीवाल कसम खाते थे के लिये यदि अब उनके दिल में कोई सम्मान है तो वह अविलंब सतेन्द्र जैन को बर्खास्त करें।

प्रदेश उपाध्यक्ष श्री जय प्रकाश ने कहा कि भ्रष्टाचार और केजरीवाल सरकार का चोली दामन का साथ है और इस सरकार में अल्प समय में मंत्रियों असीम अहमद खान, जितेन्द्र तोमर, गोपाल राय, इमरान हुसैन पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों ने सभी रिकाॅर्ड तोड़े जिनके चलते किसी का पद गया तो किसी का विभाग बदला। इस सबसे ऊपर अब सामने आया सतेन्द्र जैन का मामला बेहद गंभीर है और उनका हटाया जाना अत्यंत आवश्यक है। 

सरदार कुलवंत सिंह बाठ ने कहा कि हमें अरविंद केजरीवाल का तो नहीं मालूम पर आज दिल्ली की जनता इस भ्रष्ट सरकार को चुनने के कारण शर्मसार है और आगामी नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी को पूरी तरह नकारेगी। 

प्रदर्शन में प्रमुख थे युवा मोर्चा नेता, पदाधिकारी एवं जिलाध्यक्ष सरदार इम्प्रीत सिंह बख्शी, श्री निशांत शर्मा, श्री शिवम छाबरा, श्री राघव मंडल, श्री राम खिलाड़ी यादव, श्री जितेन्द्र कंवर, श्री सुंदर चैधरी, श्री कुनाल शर्मा, कुमार देवेन्द्र, श्री इंद्रजीत सिंह बल्ली, श्री नीरज ठाकुर, श्री संदीप सहरावत, श्री आशीष चैधरी, श्री सुधीर मंधार, श्री आनंद भाटी, श्री प्रवीन सहरावत, श्री कुनाल साहनी आदि।
 

Comments

Popular posts from this blog

Sameer Ansari, Don of Bihar, having a Reward of Rs 50000/- Arrested in Delhi

milay azaadi pollution se!, milay azaadi kachre se!

तीन दुखद दुर्घटनाओं ने साबित किया यह आपकी सरकार नहीं हत्यारी सरकार है