बड़ी संख्या में सक्रिय मुस्लिम राजनीतिक कार्यकर्ता भाजपा में हुये शामिल

दिल्ली के नगर निगम के चुनावों में बेहतर दिल्ली, सर्वोत्तम दिल्ली के विकास के लिये दिल्ली के सभी वर्गों के लोगों के साथ मुस्लिम मतदाता भी बड़ी संख्या में भाजपा को समर्थन देंगे - मनोज तिवारी

भाजपा सरकार मुस्लिम युवाओं को स्वरोजगार एवं महिलाओं को शिक्षा एवं सशक्तिकरण के वैसे ही अवसर देगी जैसे अन्य धर्मों को - महेश गिरी


नई दिल्ली, 24 मार्च।  दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री मनोज तिवारी एवं भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री श्री महेश गिरी की उपस्थिति में आज विभिन्न दलों से जुड़े बड़ी संख्या में मुस्लिम अल्पसंख्यक कार्यकर्ताओं और आॅटो रिक्शा चालकों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।  इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राजीव बब्बर, दिल्ली भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष श्री आतिफ रशीद, मयूर विहार जिला भाजपा अध्यक्ष श्री ललित जोशी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री रोहित राजपाल आदि उपस्थित थे। 

ओखला विधानसभा के आम आदमी पार्टी से जुड़े सक्रिय कार्यकर्ता श्री वसीम सैफी के साथ श्री अबरार अहमद एवं लगभग 500 कार्यकर्ताओं ने और घौंडा विधानसभा क्षेत्र से जनता दल (यू) की पूर्व प्रत्याशी सुश्री शहाना के साथ 150 कार्यकर्ताओं ने प्रदेश भाजपा कार्यालय मंे आयोजित समारोह में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

दिल्ली की विभिन्न आॅटो रिक्शा एवं टैक्सी यूनियनों के प्रतिनिधियों ने भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा को समर्थन की घोषणा की और 100 से अधिक आॅटो चलाकों ने भाजपा की सदस्यता भी ग्रहण की।  दिल्ली के आॅटो चालकों की समस्याओं पर चर्चा के बाद उन्हें अपना नैतिक समर्थन देते हुये श्री मनोज तिवारी ने प्रदेश कार्यालय से केन्द्रीय सचिवालय तक आॅटो चलाया और उस आॅटो में उनके साथ सांसद श्री महेश गिरी एवं प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष श्री राजीव बब्बर ने यात्रा की। 

इस अवसर पर श्री मनोज तिवारी ने कहा कि आज देश के अल्पसंख्यक समुदाय को विशेषकर महिलाओं को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व पर विश्वास बढ़ रहा है और उसी का परिणाम है कि आज इतनी बड़ी संख्या में सक्रिय मुस्लिम बंधु भाजपा में शामिल हो रहे हैं। 

श्री तिवारी ने कहा कि हाल ही में उत्तर प्रदेश के चुनाव परिणाम हों या फिर महाराष्ट्र के विभिन्न नगर निकायों के चुनाव, सभी में मुस्लिम समाज ने भी भाजपा को अपना समर्थन दिया है और हम उम्मीद करते हैं कि दिल्ली के नगर निगम के चुनावों में बेहतर दिल्ली, सर्वोत्तम दिल्ली के विकास के लिये दिल्ली के सभी वर्गों के लोगों के साथ मुस्लिम मतदाता भी बड़ी संख्या में भाजपा को समर्थन देंगे। 

सांसद श्री महेश गिरी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की सरकार सबका साथ-सबका विकास के सिद्धांत को समर्पित सरकार है और देश के आर्थिक विकास का लाभ जितना अन्य धर्म के लोगों को मिलेगा उतना ही मुस्लिम बंधुओं को मिलेगा। 

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार मुस्लिम युवाओं को भी सरकार द्वारा प्रारम्भ स्वरोजगार ऋणों को लेने के लिये प्रेरित करेगी तो वहीं मुस्लिम लड़कियों को भी शिक्षा एवं सशक्तिकरण के लिये वैसे ही अवसर प्रदान करेगी जैसे अन्य धर्म के लिये। उन्होंने कहा कि श्री वसीम सैफी, श्री अबरार अहमद एवं सुश्री शहाना जैसे सक्रिय कार्यकर्ताओं के शामिल होने से भाजपा को अल्पसंख्यक समुदाय के बीच विस्तार में सहयोग मिलेगा।

Comments

Popular posts from this blog

Sameer Ansari, Don of Bihar, having a Reward of Rs 50000/- Arrested in Delhi

milay azaadi pollution se!, milay azaadi kachre se!

तीन दुखद दुर्घटनाओं ने साबित किया यह आपकी सरकार नहीं हत्यारी सरकार है