सांसद मनोज तिवारी की सांसद निधि से शाहदरा नार्थ क्षेत्र के 15 निगम वार्डों के स्कूलों में 2 करोड़ रूपये की लागत से सी.सी.टी.वी. कैमरे लगाने का कार्य प्रारम्भ

निगम चुनाव जीत कर भाजपा केन्द्र सरकार के सहयोग से दिल्ली को ऐसे प्राथमिक स्कूलों की श्रृंखला समर्पित करेगी जिनके चलते लोग निजी स्कूलों की जगह निगम स्कूलों में बच्चों को पढ़ाने को प्राथमिकता देंगे-मनोज तिवारी
भाजपा उपाध्यक्ष श्याम जाजू ने वेलकम-सीलमपुर में प्रतिभा स्कूल भवन किया जनता को समर्पित 

नई दिल्ली, 10 मार्च।  दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री मनोज तिवारी ने आज अपने उत्तर पूर्व दिल्ली संसदीय क्षेत्र के यमुना विहार के सी-6 ब्लाक स्थित नगर निगम प्रतिभा प्राथमिक विद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में शाहदरा नोर्थ निगम क्षेत्र के स्कूलों में सी.सी.टी.वी. कैमरे लगाने के कार्य का शुभारम्भ किया।  15 निगम वार्डों के स्कूलों में 2 करोड़ रूपये की लागत से सी.सी.टी.वी. कैमरे लगाने का यह कार्य श्री मनोज तिवारी की सांसद निधि के माध्यम से किया जा रहा है। इसी के साथ श्री मनोज तिवारी ने यमुना विहार के बी-1 एवं सी-6 ब्लाकों में निगम के दो नये स्कूलों के भवनों का शिलान्यास किया।   

पूर्वी दिल्ली की महापौर श्रीमती सत्या शर्मा, स्थायी समिति अध्यक्ष श्री जितेन्द्र कुमार चैधरी, शाहदरा नार्थ जोन के अध्यक्ष श्री मनोज त्यागी, पार्षद श्रीमती आशा तायल, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष श्री कुलवंत सिंह बाठ, जिला अध्यक्ष श्री अजय महावर एवं श्री प्रवेश शर्मा और प्रसिद्ध समाज सेवी श्री प्रमोद तिवारी एवं श्री आनंद त्रिवेदी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक शिलान्यास समारोह में सम्मिलित हुये। 

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं दिल्ली प्रभारी श्री श्याम जाजू ने क्षेत्रीय पार्षद श्री हर्षदीप मल्होत्रा की उपस्थिति में वेलकम-सीलमपुर वार्ड में 4 करोड़ 84 लाख रूपये की लागत से नवनिर्मित नगर निगम प्रतिभा प्राथमिक विद्यालय भवन का उद्घाटन किया।  41 कमरों के इस स्कूल में छात्रों के लिए कम्प्यूटर शिक्षा लैब एवं टेबल टेनिस सहित अन्य इंडोर खेलों की सुविधा है।  

दक्षिण दिल्ली नगर निगम के ग्रेटर कैलाश-1 वार्ड में पार्षद श्री के सी तनेजा ने नविविकसित शहीद भगत सिंह पार्क को क्षेत्र की जनता को समर्पित किया।

श्री मनोज तिवारी ने यमुना विहार के समारोह में बोलते हुये कहा कि भाजपा दिल्ली सरकार में सत्ता में न होते हुये भी महिलाओं एवं बच्चों को सुरक्षा का भाव प्रदान करने के लिए प्रयासरत है और इसी के अंतर्गत आज जहां मैंने अपनी सांसद निधि से स्कूलों में सी.सी.टी.वी. कैमरे लगाने का काम किया है वहीं श्री महेश गिरी सहित हमारे अन्य सांसद दिल्ली के बाॅडर एवं प्रमुख बाजारों में अपनी सांसद निधि से सी.सी.टी.वी. कैमरे लगवाने का काम कर रहे हैं।  श्री तिवारी ने घोषणा की कि वह इस वर्ष अपनी सांसद निधि से एक करोड़ रूपये क्षेत्र के प्रमुख बाजारों की सुरक्षा के लिए देंगे और इस आश्य का पत्र उन्होंने जारी भी कर दिया है।  उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भाजपा पुनः आगामी नगर निगम चुनावों में विजयी होगी और केन्द्र सरकार के सहयोग से दिल्ली को ऐसे प्राथमिक स्कूलों की श्रृंखला समर्पित करेगी जिनके चलते लोग निजी स्कूलों की जगह निगम स्कूलों में बच्चों को पढ़ाने को प्राथमिकता देंगे।
    
 श्री श्याम जाजू ने वेलकम में स्कूल उद्घाटन समारोह में बोलते हुये कहा कि पूर्वी दिल्ली निगम के पूर्व महापौर श्री हर्षदीप मल्होत्रा के प्रयासों की सराहना की जिन्होंने इस निगम की आर्थिक विषमताओं के बावजूद निगम के प्रतिभा विद्यालय के भवन का समयबद्ध कार्य पूर्ण कराया और जनता को आज समर्पित किया। 
भाजपा संगठन ने विभिन्न स्थानों पर किये होली मिलन आयोजन
भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम इस वर्ष की होली में नया रंग भरेगा और देश के लिए भी एक नवरंग उदय होकर आयेगा-रामलाल
   
नई दिल्ली, 10 मार्च।  दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री मनोज तिवारी आज भाजपा महरौली जिला सहित दिल्ली में अनेक सामाजिक संस्थाओं द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में सम्मिलित हुये।  इस अवसर पर श्री तिवारी ने कहा कि होली परम्पराओं एवं हास्य विनोद का पर्व है जो समाज को भेदभाव भुला आगे बढ़ने का अवसर देता है।  प्रदेश महामंत्री श्री कुलजीत सिंह चहल एवं जिला अध्यक्ष श्री आजाद सिंह सहित बड़ी संख्या में जिला भाजपा कार्यकर्ता एवं सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि सम्मिलित हुये।

दिल्ली भाजपा के उत्तरांचल प्रकोष्ठ संयोजक श्री श्याम लाल की अध्यक्षता में प्रदेश कार्यालय में उन सभी कार्यकर्ताओं के लिए विशेष होली मिलन का आयोजन किया गया जो उत्तराखंड चुनाव में वहां के संगठन को सहयोगार्थ दिल्ली से गये थे।  भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री श्री रामलाल एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सिद्धार्थन कार्यक्रम में सम्मिलित हुये।  श्री रामलाल ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम इस वर्ष की होली में नया रंग भरेगा और देश के लिए भी एक नवरंग उदय होकर आयेगा।    
  
इन्द्रपुरी में आयोजित होली मिलन में भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री सरदार आर पी सिंह एवं प्रदेश महामंत्री श्री राजेश भाटिया, नई दिल्ली जिला भाजपा के होली मिलन में प्रदेश महामंत्री श्री रविन्द्र गुप्ता एवं जिला अध्यक्ष श्री भारत भूषण मदान वसंत कुंज कम्युनिटी सेन्टर में क्षेत्रीय नागरिक संगठन द्वारा आयोजित होली मिलन में प्रदेश मंत्री श्रीमती शोभा उपाध्याय सम्मिलित हुये।

डाॅ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी न्यास के सचिव एवं पूर्व विधायक डाॅ. नंदकिशोर गर्ग द्वारा जन्तर मन्तर पर आयोजित होली मिलन में बड़ी संख्या में राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता सम्मिलित हुये।  

अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष श्री मोहन लाल गिहारा द्वारा ओल्ड स्लम कालोनी पंजाबी बाग में आयोजित होली मिलन समारोह में पश्चिमी जिला भाजपा अध्यक्ष श्री रमेश खन्ना सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता सम्मिलित हुये।


 

Comments

Popular posts from this blog

Sameer Ansari, Don of Bihar, having a Reward of Rs 50000/- Arrested in Delhi

MOST WANTED GANGSTER NAMELY GYANENDER @ GADGU REWARDEE OF RS.1 LAC ALONGWITH HIS ASSOCIATE RAJIV DAHIYA @ RAJU ARRESTED

Imposter IPS Officer Arrested; an Academic Who Became a Cheat to Realize His Dream Unfulfilled