पूर्वी दिल्ली नगर निगम नेताओं ने 2012 से 2017 का रिपोर्ट कार्ड जनता के समक्ष रखा

पूर्वी दिल्ली नगर निगम द्वारा किया हुआ कार्य आज स्वयं बोलता है और भाजपा के अन्त्योदय संकल्प,
 जिसके अंतर्गत हम समाज के अंतिम व्यक्ति की सेवा के लिए कृत संकल्प रहते हैं, को चरितार्थ करता है
संपत्ति कर में छूट की शुरूआत पूर्वी दिल्ली नगर निगम ने की है


   
    नई दिल्ली, 30 मार्च।  दिल्ली भाजपा कार्यालय में आज आयोजित एक पत्रकारवार्ता को पूर्वी दिल्ली की महापौर श्रीमती सत्या शर्मा, स्थायी समिति के अध्यक्ष श्री जितेन्द्र चैधरी, नेता सदन श्री संजय जैन ने सम्बोधित कर गत पांच वर्षों की पूर्वी दिल्ली नगर निगम की उपलब्धियों का विस्तृत ब्यौरा नागरिकों के समक्ष रखा।  पूर्वी दिल्ली के निगम नेताओं ने कहा कि पूर्वी दिल्ली नगर निगम लगभग 40 लाख से अधिक लोगों की सेवा में सेवारत है।  दिल्ली के इस क्षेत्र में आबादी सबसे घनी है और निगम की स्वतः आय भी सबसे कम है, इस सबके बावजूद नगर निगम ने जनता को बाकी दिल्ली जैसी सेवायें ही प्रदान करने का पूर्ण प्रयास किया।     

    पत्रकारवार्ता में दिल्ली प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष श्री राजीव बब्बर, पूर्वी दिल्ली के पूर्व महापौर श्री हर्ष मल्होत्रा, मीडिया प्रभारी श्री प्रवीण शंकर कपूर, प्रवक्ता श्री नवीन कुमार एवं श्री तजेन्द्रपाल सिंह बग्गा और मीडिया टीम सदस्य श्री आदित्य झा उपस्थित थे। 

     प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष श्री राजीव बब्बर ने कहा कि पूर्वी दिल्ली नगर निगम द्वारा किया हुआ कार्य आज स्वयं बोलता है और भाजपा के अन्त्योदय संकल्प जिसके अंतर्गत हम समाज के अंतिम व्यक्ति की सेवा के लिए कृत संकल्प रहते हैं, को चरितार्थ करता है।   

    पूर्वी दिल्ली की महापौर श्रीमती सत्या शर्मा ने कहा कि केवल 90 स्वीकृत कालोनी वाले पूर्वी दिल्ली नगर निगम के अंतर्गत 257 अनधिकृत कालोनियां, 253 अनधिकृत नियमित कालोनियां, 19 जे जे कालोनियां, 23 शहरीकृत ग्राम और 43 ग्रामीण गांव की सेवा का कार्य है जिसमें सबसे बड़ी समस्या रही दिल्ली की अरविन्द केजरीवाल सरकार और उसकी पूर्ववर्ती कांग्रेस की शीला दीक्षित सरकार का असहयोग।  2012 में संयुक्त नगर निगम के विभाजन के समय से और आज तक चाहे वर्तमान अरविन्द केजरीवाल सरकार हो या फिर पूर्ववर्ती कांग्रेस की शीला दीक्षित सरकार राजनीतिक द्वेष के चलते दोनों ने कभी भी पूर्ण आर्थिक संसाधन इस निगम को उपलब्ध नहीं कराये।  पांच साल का कार्यकाल पूर्ण हो गया पर स्थापना के समय दिये गये 250 करोड़ रूपये से अधिक के सीड मनी को आज तक नहीं दिया और न हीं म्युनिसपल रिफोर्म का फंड दिया गया।

    पूर्वी दिल्ली नगर निगम की स्थायी समिति के अध्यक्ष श्री जितेन्द्र चैधरी ने पत्रकारों के समझ एक पांच पृष्ठ का सभी विभागों से संबंधित उपलब्धि पत्र रखा और कहा कि विपरीत आर्थिक परिस्थितियों में किया यह विकास सेवा कार्य भारतीय जनता पार्टी के सेवा संकल्प का प्रतीक है।  

    उन्होंने कहा कि यूं तो पूर्वी दिल्ली नगर निगम की अनेक उपलब्धियां हैं पर मैं इसमें सबसे बड़ी उपलब्धि मानता हूँ कि हमारे क्षेत्र में साधनविहीन बच्चों की संख्या सर्वाधिक है और उसी को देखते हुये 2012 में ही हमनें शिक्षा व्यवस्था में सुधार का संकल्प लिया था और इसी के चलते हमनें पांच वर्ष में 212 स्कूल भवनों का आधुनिक नवीनिकरण किया और 54 नये विद्यालय भवन बनाये।  साथ ही हमनें वेस्ट आजाद नगर में दिल्ली के नगर निगमों में पहला इंग्लिश माॅडल स्कूल जनता को समर्पित किया।  सभी स्कूलों मंे कम्प्यूटर लेब उपलब्ध कराये और नैतिक शिक्षा का पाठ्यक्रम प्रारम्भ किया।  इसी के साथ हमनें बच्चों को समय पर स्कूल ड्रेस, मिड डे मील तो उपलब्ध कराया ही पर उनकी सुरक्षा के लिए हमारे सांसद एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री मनोज तिवारी के संसदीय फंड का उपयोग करके सीसीटीवी लगाने का कार्य भी प्रारम्भ कर दिया।  स्कूलों में बच्चों को आर.ओ. वाटर उपलब्ध कराया गया है जिसमें हमारे सांसद श्री महेश गिरी का विशेष सहयोग रहा।

    उन्होंने कहा कि जहां हमने पुराने समुदाय भवनों का रख रखाव बेहतर किया वहीं पांच वर्ष में 12 नये समुदाय भवन जनता को समर्पित किये।  स्वास्थ्य सेवाओं में भी पूर्वी दिल्ली नगर निगम ने अच्छा कार्य किया जहां हमारे 8 मेटरनिटी होम, 22 फीवर क्लीनिक, 4 पंचकर्मा थेरेपी क्लीनिक कार्यरत हैं वहीं 27 आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी, 11 होम्योपैथिक डिस्पेंसरी एवं 3 यूनानी डिस्पेंसरी जनता के लिये उपलब्ध हैं।  क्षेत्र के स्वामी दयानंद अस्पताल में 120 बिस्तर का मेटरनिटी वार्ड हमारे सेवा संकल्प का प्रमाण है।  श्री जितेन्द्र चैधरी ने कहा कि हमने ट्रेड लाइसेंस एवं सम्पत्तिकर नियमों के सरलीकरण के लिए कार्य किया है तो 105 मीटर तक के प्लाटों को नक्शा पास कराने की अनिवार्यता से मुक्त किया है। 

    नेता सदन श्री संजय जैन ने कहा कि अत्याधिक विपरीत परिस्थितियों के बावजूद हमारे निगम के सफाईकर्मियों के सहयोग से आज लगभग 2400 मीट्रिक टन कूड़ा प्रतिदिन उठाया जाता है जबकि 2012 में केवल 1400 मीट्रिक टन कूड़ा उठाया जाता था।   गाजीपुर लैंड फिल साइट पर वेस्ट टू एनर्जी प्लांट द्वारा 12 मेगावाट बिजली प्रतिदिन तैयार हो रही है।  शास्त्री पार्क में सी. एंड डी. प्लांट द्वारा ईंट एवं टाइल का निर्माण हमारी एक उल्लेखनीय उपलब्धी है।  वहीं वार्ड आफिस यानि नागरिकों को वार्ड में ही जनसेवाओं का केन्द्र देने का प्लान भी क्रियान्वित किया जा चुका है।  वेल्कम झील के पुनर्विकास के लिए भारत सरकार से 15 करोड़ रूपये की सहयोग की स्वीकृति मिली है और कार्य शीघ्र ही प्रारम्भ होगा।

श्री संजय जैन ने कहा कि चुनाव पूर्व अरविंद केजरीवाल दल जिसकी सरकार ने लगातार संपत्ति कर बढ़ाने के लिये दवाब डाला इसको समाप्त करने के स्वप्न जनता को दिखा रहा है पर सच यह है कि इसकी शुरूआत सबसे पहले पूर्वी दिल्ली नगर निगम ने की। संपत्ति कर समाप्त करना नियमानुसार इतना सरल नहीं पर फिर भी पूर्वी दिल्ली नगर निगम ने अपने बजट में 50 गज तक की छोटी संपत्तियों को कर मुक्त करने का प्रस्ताव पारित किया है। इसी की तरह हमने कनवर्जन चार्ज के नियमों को भी सरल कर तय किया है कि किसी भी दुकानदार को 10 वर्ष से अधिक कन्वर्जन चार्ज नहीं देना होगा। पूर्व महापौर श्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि जहां हमने समुचित विकास  कार्यों पर ध्यान दिया वहीं हमने सभी पाबंदियों के बावजूद जितना संभव हो सका अनधिकृृत कालोनियों एवं गांवों में सफाई की व्यवस्था पर ध्यान दिया और साथ ही दलित आबादी के क्षेत्रों के स्कूलों में संसाधन उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया।   
     

Comments

Popular posts from this blog

Sameer Ansari, Don of Bihar, having a Reward of Rs 50000/- Arrested in Delhi

MOST WANTED GANGSTER NAMELY GYANENDER @ GADGU REWARDEE OF RS.1 LAC ALONGWITH HIS ASSOCIATE RAJIV DAHIYA @ RAJU ARRESTED

Imposter IPS Officer Arrested; an Academic Who Became a Cheat to Realize His Dream Unfulfilled