डाॅ. बेदी ने कहा महिलायें सुरक्षित महसूस करेंगी और पार्टी कार्यकर्ता सरकार में पायेंगे विशेष स्थान

पन्ना प्रमुख नीति ने कराई निर्णायक उच्च वोटिंग-सतीश उपाध्याय

नई दिल्ली, 7 फरवरी।   दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री सतीश उपाध्याय ने दिल्ली की जनता को उच्च
मतदान करने की जागरूकता दिखाने पर बधाई दी है।  उन्होंने कहा है कि आज जो मतदान का उत्साह है वह हमें एक निश्चित जीत का विश्वास दिला रहा है।  श्री उपाध्याय ने पार्टी कार्यकत्र्ताओं विशेषकर पन्ना प्रमुखों को अथक परिश्रम के लिए धन्यवाद देते हुये कहा है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह द्वारा निर्मित पन्ना प्रमुख नीति इस चुनाव की निर्णायक बिन्दु साबित हुई है।


भाजपा की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार डाॅ. किरण बेदी ने दिल्ली के नागरिकों को खासकर महिलाओं को मतदान में अभूतपूर्व रूचि दिखाने के लिए धन्यवाद दिया है और कहा है कि हमारी सरकार महिलाओं विशेषकर छात्राओं को, कामगार महिलाओं को और गृहणियों को संपूर्ण सुरक्षा देगी।  डाॅ. बेदी ने कहा है कि जिस तरह भाजपा के कार्यकत्र्ताओं ने मुझे सम्मान, समर्थन एवं समर्पण दिया है उसके लिए कार्यकत्र्ताओं की आभारी हूँ और विश्वास दिलाना चाहती हूँ कि प्रशासन में कार्यकत्र्ताओं के सुझावों को सम्मान मिलेगा।





Comments

Popular posts from this blog

Sameer Ansari, Don of Bihar, having a Reward of Rs 50000/- Arrested in Delhi

milay azaadi pollution se!, milay azaadi kachre se!

तीन दुखद दुर्घटनाओं ने साबित किया यह आपकी सरकार नहीं हत्यारी सरकार है