मनोज तिवारी रविवार से प्रारम्भ करेंगे विजय विकास यात्रा

प्रयास होगा कि चांदनी चैक एवं पुरानी दिल्ली के ऐतिहासिक महत्व अनुसार
 पुनर्विकास एवं सौंदर्यीकरण किया जाये-डाॅ. हर्ष वर्धन
विनय सहस्त्रबुद्धे ने सोशल मीडिया कार्यशाला को किया सम्बोधित

नई दिल्ली, 8 अप्रैल।  दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री मनोज तिवारी कल से नगर निगम चुनावों में प्रचार के लिए विजय विकास यात्रा प्रारम्भ करेंगे।  श्री तिवारी कल प्रातः साउथ मोती बाग की शास्त्री मार्किट से प्रातः 9.30 बजे यात्रा प्रारम्भ करेंगे और आर के पुरम, मालवीय नगर, कस्तूरबा नगर, ग्रेटर कैलाश विधानसभा क्षेत्रों में सघन जनसंपर्क करने के बाद सांवल नगर में रात्रि 9 बजे के लगभग एक जनसभा को सम्बोधित करेंगे।  इस यात्रा में नई दिल्ली जिला अध्यक्ष श्री अनिल शर्मा (9811329999) एवं श्री पंकज जैन (9312254970) प्रदेश अध्यक्ष श्री तिवारी के साथ रहंेगे।

निगम चुनावों के लिए जनसभा रोड शो कमेटी के संयोजक श्री रविन्द्र गुप्ता ने बताया कि दिल्ली भाजपा की विजय विकास यात्रा में प्रदेश अध्यक्ष श्री मनोज तिवारी के अतिरिक्त विभिन्न स्टार प्रचारक जिनमें केन्द्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री, भाजपा के वरष्ठि नेता, फिल्म कलाकार आदि हैं, दो रथों के माध्यम से दिल्ली भर में जनसंवाद करेंगे।  उन्होंने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री श्री तरूण चुघ के मार्गदर्शन में दिल्ली भाजपा 8 नेताओं की एक टीम रोड शो, जनसभाओं एवं नुक्कड़ नाटक के आयोजन की व्यवस्था देखेंगे।  दिल्ली में विजय विकास यात्रा के दौरान लगभग 480 छोटी-बड़ी सभायें होंगी जिनमें प्रदेश अध्यक्ष के अतिरिक्त स्टार प्रचारक सम्मिलित होंगे।

केन्द्रीय मंत्री डाॅ. हर्ष वर्धन एवं भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री श्री तरूण चुघ ने आज चांदनी चैक वार्ड से भाजपा प्रत्याशी श्री रवि कप्तान (रविन्द्र कुमार) के समर्थन में मालीवाड़ा, चीराखाना दरीबा में सघन प्रचार किया।  पूर्व पार्षद श्री सुमन कुमार गुप्ता एवं वयोवृद्ध भाजपा कार्यकर्ता श्रीमती दयावती तायजी उनके साथ थे।  डाॅ. हर्ष वर्धन ने कहा कि हम लगातार चांदनी चैक का सांस्कृतिक चेहरा पुनः उभारने का प्रयास कर रहे हैं पर इसमें हमें दिल्ली सरकार का अपेक्षित सहयोग नहीं मिल रहा है।  इस चुनाव के बाद हमारा प्रयास होगा कि चांदनी चैक एवं पुरानी दिल्ली के ऐतिहासिक महत्व अनुसार पुनर्विकास एवं सौंदर्यीकरण किया जाये। 

प्रदेश महामंत्री श्री कुलजीत सिंह चहल एवं पूर्व महामंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने वार्ड 61-एन हैदरपुर एवं 64-एन पीतमपुरा से प्रत्याशियों श्री सुजीत ठाकुर एवं श्रीमती अंजू जैन के समर्थन में प्रचार किया।  श्री चहल ने कार्यकर्ताओं से कहा कि यह चुनाव न सिर्फ भाजपा बल्कि दिल्ली के लिए बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दिल्ली को एक नई दिशा देगा जिसके बाद दिल्ली अराजक शासन से मुक्त होने की ओर अग्रसर होगी।

दिल्ली भाजपा के सोशल मीडिया के स्वयंसेवकों की एक बैठक आज प्रदेश कार्यालय में सोशल मीडिया कमेटी के सदस्य श्री खेमचंद शर्मा की अध्यक्षता में हुई जिसमें लगभग 150 स्वयंसेवकों ने भाग लिया।  भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री विनय सहस्त्रबुद्धे एवं भाजपा नेता श्री आशीष सूद ने सोशल मीडिया के स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन किया।  श्री सहस्त्रबुद्धे ने कहा कि जहां आपको सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों ट्वीटर, फेसबुक, वाट्सअप आदि पर सक्रियता से भाजपा की बात को रखना है वहीं अन्य दलों के दुष्प्रचार को रोकने के लिए भी कार्य करना है। साथ ही सोशल मीडिया वोलेन्टियरों को संगठन के अन्य लोगों से तालमेल बनाकर मेट्रो स्टेशनों पर प्रचार कार्य करना है। बैठक में भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री सुनील यादव, स्वयंसेवक श्री मनोज डांगा, श्री जय बक्शी, श्रीमती मणि बंसल एवं श्री अभिषेक अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

दिल्ली भाजपा ने जारी किया
दिल्ली की ‘आप’ सरकार पर जनता का आरोप पत्र-1

नई दिल्ली, 8 अप्रैल।  दिल्ली की पूर्व महापौर सुश्री आरती मेहरा एवं भाजपा नेता श्री आशीष सूद ने आज एक पत्रकारवार्ता में भारतीय जनता पार्टी द्वारा बनाया गया दिल्ली की ‘आप’ सरकार पर जनता का आरोप पत्र-1 जारी किया।  इसी के साथ उन्होंने प्रदेश भाजपा की ओर से दिल्लीवासियों के नाम एक अपील पत्र भी जारी किया।  पत्रकार वार्ता में पूर्व महापौर श्री महेश चन्द शर्मा एवं मीडिया प्रमुख श्री प्रवीण शंकर कपूर भी उपस्थित थे।  दोनों पत्रों की प्रति संलग्न है। सुश्री आरती मेहरा ने कहा कि अरविन्द केजरीवाल ने 2015 के चुनाव से पूर्व दिल्ली की जनता के सामने 70 सूत्रीय घोषणा पत्र रखा था पर दो साल बाद उस घोषणा पत्र संकल्प पर क्रियान्वयन एक स्वपन ही बना हुआ है।  


सुश्री मेहरा ने कहा कि भाजपा ने आज जो आरोप पत्र-1 केजरीवाल सरकार की वादा-खिलाफी के विरूद्ध जारी किया है उसमें हमनें ‘आप’ के 28 प्रमुख वायदों पर किस तरह विश्वासघात किया उसका उल्लेख किया है और अब इसे दिल्ली के सभी 272 वार्डों में वितरित कर आम आदमी पार्टी के विरूद्ध जनमत को और प्रबल करेंग
श्री आशीष सूद ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने न सिर्फ जनता के साथ वायदे नहीं पूरा कर विश्वासघात किया है बल्कि अपने घोषणा पत्र को जनता से छिपाने के लिए उसको अपनी वेबसाइट से भी हटा दिया है। उन्होंने कहा कि चुनाव पूर्व केजरीवाल ने प्रति विधानसभा घोषणा पत्र जारी किया था पर आज न तो वो उस घोषणा पत्र के बारे में जनता को जवाब दे रहे हैं और न ही उनके पास कोई वार्ड अनुसार कार्य योजना है।       

Comments

Popular posts from this blog

Sameer Ansari, Don of Bihar, having a Reward of Rs 50000/- Arrested in Delhi

milay azaadi pollution se!, milay azaadi kachre se!

तीन दुखद दुर्घटनाओं ने साबित किया यह आपकी सरकार नहीं हत्यारी सरकार है