सांसद मनोज तिवारी ने दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष का पदभार संभाला

दिल्ली मिनी भारत है, हमेशा सबका साथ, सबका विकास, सबका उल्लास के संकल्प के साथ काम करूंगा-मनोज तिवारी

नई दिल्ली, 30 नवम्बर।  सांसद श्री मनोज तिवारी को दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी का अध्यक्ष नियुक्त किये जाने के बाद आज प्रदेश कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। दिल्ली भाजपा के निवर्तमान अध्यक्ष श्री सतीश उपाध्याय ने कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में श्री मनोज तिवारी को पदभार सौंपा।  इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री डाॅ. हर्ष वर्धन, केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री विजय गोयल, प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीस उपाध्यक्ष श्री श्याम जाजू, राष्ट्रीय मंत्री श्री महेश गिरी, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सिद्धार्थन, सांसद श्री रमेश बिधूड़ी, श्री प्रवेश वर्मा, डाॅ. उदित राज, श्रीमती मीनाक्षी लेखी और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री विजेन्द्र गुप्ता ने प्रदेश पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं की उपस्थित में श्री मनोज तिवारी को शुभकामनायें दी। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्री मनोज तिवारी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुये भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह द्वारा संगठन की जिम्मेदारी दिये जाने और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मिले स्नेह एवं आशीर्वाद के लिए आभार प्रकट किया। 

 श्री तिवारी ने कहा कि संगठन का यह दायित्व उनके लिए एक अवसर है दिल्ली की जनता की सेवा का और पार्टी को एक नया स्वरूप देने का।  उन्होंने कहा कि मुझे आशा है कि भारतीय जनता पार्टी के देवतुल्य कार्यकर्ता, दिल्ली राज्य में छल के बल पर सत्ता में आई पार्टी के विरूद्ध संघर्ष में मेरे सम्बल बनेंगे। श्री तिवारी ने कहा कि मैं हमेशा सबका साथ, सबका विकास, सबका उल्लास के संकल्प के साथ काम करूंगा।  मेरे लिये दिल्ली रणभूमि नहीं कर्मभूमि है।  मैं दिल्ली के लिए, दिल्ली के गरीबों के विकास के लिए समर्पित रहंूगा, हम आगामी नगर निगम चुनाव तो जीतेंगे ही पर उससे पहले दिल्लीवालों के दिल जीतेंगे। कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुये उन्होंने कहा कि सामूहिक नेतृत्व में मेरी आस्था है और मैं मानता हूँ कि भाजपा कार्यकर्ता चुनौतियों से लड़ने में माहिर हैं।  समस्या कठिन नहीं होती सिर्फ होसला मजबूत होना चाहिए। श्री तिवारी ने कहा कि दिल्ली मिनी भारत है, देश भर से आये लोग यहां बसे हैं, हमें लोगों को बांटना नहीं है जोड़ना है, सबको मिलाकर यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश से भ्रष्टाचार के अंत और समग्र विकास के लिए किये जा रहे कार्य में सहयोग देना है।  कार्यक्रम के प्रारम्भ में नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्री मनोज तिवारी को शुभकामनायें देते हुये निवर्तमान अध्यक्ष श्री सतीश उपाध्याय ने कहा कि संगठन परिवर्तनशील होता है और परिवर्तन संगठन को हमेशा नव विस्तार का मौका देता है।  भारतीय जनता पार्टी में हम सभी कार्यकर्ता एक आस्था एवं कर्तव्य के भाव से काम करते हैं और हमारा संगठन ही हमारी पहचान है।  उन्होंने आशा व्यक्त की कि आगामी नगर निगम चुनाव में हम उनके नेतृत्व में दृढ़ता से लड़कर विजयी होंगे। प्रदेश प्रभारी श्री श्याम जाजू ने कहा कि संगठन का यह परिवर्तन व्यवस्था परिवर्तन है, एक स्वस्थ संगठन में पद पर नियुक्ति बदलती रहती है पर प्रतिबद्ध कार्यकर्ता हमेशा पूरी जिम्मेवारी से संगठन कार्य करते हैं।  उन्होंने कहा कि श्री मनोज तिवारी एक ऊर्जावान कार्यकर्ता हैं और उनके कार्यकाल में भाजपा का दिल्ली में विस्तार होगा।

डाॅ. हर्ष वर्धन ने संसद की कार्यवाही में श्री मनोज तिवारी की भागीदारी का उल्लेख करते हुये कहा कि एक नव सांसद होते हुये भी जिस उत्साह से वह दिल्ली एवं देश से जुड़े मामलों को उठाते हैं या चर्चा में भाग लेते हैं वह सराहनीय है और उसी को ध्यान में रखते हुये मैं मानता हूँ कि प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर वह पार्टी को भी एक नई ऊर्जा से नेतृत्व देंगे। श्री विजय गोयल ने कहा कि आज दिल्ली और देश की आबादी का एक बड़ा भाग युवा है।  आज का युवक, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी सरकार से स्वस्थ्य परिवर्तन की अपेक्षा रखता है और ऐसे में दिल्ली में युवा नेता श्री मनोज तिवारी की नियुक्ति, भारतीय जनता पार्टी से युवकों को जोड़ने में बहुत सहायक होगी, श्री महेश गिरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सक्रिय राजनीति में उनका एवं श्री मनोज तिवारी का प्रवेश लगभग एक साथ हुआ पर हर कदम पर मैंने देखा है कि श्री मनोज तिवारी एक स्वभाविक मुस्कान के साथ आने वाले आगंतुकों का दिल जीतते हैं। श्री प्रवेश वर्मा ने नवनियुक्त अध्यक्ष श्री तिवारी को बधाई देते हुये एक संस्मरण रखा कि कैसे एक व्यक्ति अपनी पुलिस से जुड़ी समस्या लेकर उनके पास आया तो पूरी प्रतिबद्धता के साथ उन्होंने समस्या को हल करवाने के लिए हर स्तर के अधिकारियों से स्वयं बात की।

श्री रमेश बिधूड़ी ने शुभकामनायें देते हुये कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता दिल्ली के दुःशासन रूपी अरविन्द केजरीवाल के विरूद्ध संघर्ष में श्री मनोज तिवारी को अपना पूर्ण सहयोग देंगे। डाॅ. उदित राज ने कहा कि दिल्ली में दलितों की बड़ी आबादी है और लगातार उनका झुकाव भारतीय जनता पार्टी की ओर बढ़ रहा था।   दिल्ली में बसे दलित समाज का एक बड़ा वर्ग पूर्वांचल से जुड़ा है और श्री मनोज तिवारी की नियुक्ति पूर्वांचल से आये दलितों को भाजपा से जोड़ने में सहायक होगी। श्री विजेन्द्र गुप्ता ने नवनियुक्त अध्यक्ष श्री मनोज तिवारी को बधाई देते हुये कहा कि दिल्ली भाजपा का विधायक दल उनके नेतृत्व में सजगता से दिल्ली की समस्याओं को उठायेगा।

दिल्ली भाजपा ने उपराज्यपाल से सभी बेघरों के लिए आश्रय सुनिश्चित करने का किया अनुरोध

नई दिल्ली, 30 नवम्बर।  दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री मनोज तिवारी ने उपराज्यपाल श्री नजीब जंग से अनुरोध किया है कि तेजी से बदले मौसम को देखते हुये वह दिल्ली में सभी बेघर लोगों के लिए शेल्टर होम्स में आश्रय सुनिश्चित करें। श्री तिवारी ने कहा है कि यह दुख का विषय है कि दिल्ली में आज समाज कल्याण मंत्री नहीं हैं जो गरीबों से जुड़े इस महत्वपूर्ण विषय पर ध्यान दे सकें।  उन्होंन कहा है कि यह गरीबों के प्रति केजरीवाल सरकार की निष्ठुरता का प्रमाण है। श्री तिवारी ने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा है कि वह यह सुनिश्चित करने में सहयोग दें कि दिल्ली में ठंड के कारण किसी की मृत्यु न हो।

 

Comments

Popular posts from this blog

Sameer Ansari, Don of Bihar, having a Reward of Rs 50000/- Arrested in Delhi

MOST WANTED GANGSTER NAMELY GYANENDER @ GADGU REWARDEE OF RS.1 LAC ALONGWITH HIS ASSOCIATE RAJIV DAHIYA @ RAJU ARRESTED

Imposter IPS Officer Arrested; an Academic Who Became a Cheat to Realize His Dream Unfulfilled