नई दिल्ली में दलित सहभोज सहित पार्टी की जिला इकाइयों ने दी डाॅ. अम्बेडकर को पुष्पांजलि

नई दिल्ली, 14 अप्रैल।  भारत रत्न डाॅ. भीमराव अम्बेडकर की 125वीं जयंती के अवसर पर दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री सतीश उपाध्याय आज नई दिल्ली दलित समाज द्वारा गोल मार्किट में आयोजित दलित सहभोज में सम्मिलित हुये और तदोपरान्त अनुसूचित जाति/जन जाति संगठनों के अखिल भारतीय परिसंघ द्वारा आयोजित समारोह को सम्बोधित किया।

प्रदेश अध्यक्ष श्री उपाध्याय, प्रदेश मोर्चा अध्यक्ष श्री रमेश बाल्मीकि, श्री राजकुमार फुलवारिया, श्री मोहन लाल गिहारा एवं श्री परविन्दर सहित पार्टी के नेताओं ने आज विभिन्न समारोह में डाॅ. अम्बेडकर को श्रद्धासुमन अर्पित किये। दिल्ली के सभी सांसदों डाॅ. उदित राज, डाॅ. हर्ष वर्धन, श्रीमती मीनाक्षी लेखी, श्री प्रवेश वर्मा, श्री मनोज तिवारी, श्री रमेश बिधूड़ी एवं विधायक दल नेता श्री विजेन्द्र गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती विशाखा शैलानी, श्री करमवीर सिंह चंदेल आदि ने प्रदेश भाजपा इकाइयों द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में सम्मिलित हो डाॅ. अम्बेडकर को पुष्पांजलि अर्पित की।

दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री सतीश उपाध्याय ने आज एक समारोह को सम्बोधित करते हुये कहा कि भारत रत्न डाॅ. भीमराव अम्बेडकर न सिर्फ भारत के संविधान निर्माता थे बल्कि भारत को एक समरस समाज बनाने के लिए प्रयत्नशील समाजिक परिवर्तक भी थे।  उन्होंने कहा कि जब भी कोई डाॅ. अम्बेडकर को जाति या समुदाय विशेष से जोड़ने का प्रयास करता है वह उनके व्यक्तित्व को छोटा करता है।

श्री उपाध्याय ने कहा कि डाॅ. अम्बेडकर एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय दोनों ने समाजिक समरस्ता के लिये कार्य किया और पंडित जी का अन्त्योदय जो कि समाज के अंतिम व्यक्ति की चिंता करता है बाबा साहब अम्बेडकर द्वारा काल्पित संविधान की चिंता को ही दोहराता है।  भाजपा परिवार डाॅ. अम्बेडकर के सिद्धोंतों के प्रति कटिबद्ध है और राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्णय के अनुसार दिल्ली भाजपा आगामी एक वर्ष को दिल्ली में समाजिक समस्ता वर्ष के रूप में मनायेगी।

प्रदेश भाजपा की विभिन्न जिला इकाइयों द्वारा प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष श्री रमेश बाल्मीकि के नेतृत्व में आज भारत रत्न डाॅ. अम्बेडकर की स्मृति में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।  बाहरी दिल्ली जिले का कार्यक्रम सुल्तानपुरी में, केशवपुरम जिले का वजीरपुर में, करोल बाग एवं नजफगढ़ जिले के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में अलग कार्यक्रम हुये, पश्चिमी जिले में 13 मंडलों में कार्यक्रम किये गये।  महरौली जिले के आर्य नगर एवं सैदुलाजाब में सहभोज के आयोजन हुये, मयूर विहार जिले के त्रिलोकपुरी में मोटर वाइक रैली निकाली गई एवं सभी विधानसभा क्षेत्रों में पुष्पांजलि कार्यक्रम हुये, शाहदरा जिले के विश्वास नगर समुदाय भवन में एवं नवीन शाहदरा जिले के सीमापुरी, गोकुलपुरी तथा नंद नगरी में कार्यक्रम हुये।

Comments

Popular posts from this blog

Sameer Ansari, Don of Bihar, having a Reward of Rs 50000/- Arrested in Delhi

Imposter IPS Officer Arrested; an Academic Who Became a Cheat to Realize His Dream Unfulfilled

milay azaadi pollution se!, milay azaadi kachre se!