केजरीवाल अपने सहयोगी सोमनाथ भारती को कानून के समक्ष पेश करें

नई दिल्ली, 14 सितम्बर  दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री सतीश उपाध्याय एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री विजेन्द्र गुप्ता ने आज एक पत्रकारवार्ता में कहा है कि केजरीवाल सरकार महिलाओं के प्रति पूरी तरह असंवेदनशील है।  जहां केजरीवाल की पार्टी एवं उसकी सरकार के नेतृत्व में महिलाओं के लिए स्थान नहीं है वहीं पारिवारिक परिदृश्य में भी इस पार्टी एवं सरकार के मुख्य स्तंभ श्री सोमनाथ भारती के कुकृत्य ने संपूर्ण सामाजिक एवं राजनीतिक जगत को शर्मसार किया है।

श्री उपाध्याय एवं श्री गुप्ता ने कहा कि श्री सोमनाथ भारती की पत्नी को न्याय दिलाने के विषय पर श्री अरविन्द केजरीवाल की चुप्पी उनकी महिलाओं के प्रति असंवेदनशीलता को उजागर करती है।  श्री केजरीवाल जब से राजनीतिक क्षेत्र में आये हैं तो हम ध्यान से देखें तो पाते हैं कि उन्हें नेतृत्व में महिलाओं का हस्तक्षेप बिलकुल भी स्वीकार नहीं है।  श्रीमती किरण बेदी हों या श्रीमती शाजिया इल्मी आदि उनकी तानाशाही राजनीति के कारण उनसे दूर हो गईं।  दिल्ली के सत्ताधारी दल में महिलाओं की स्थिति आज इतनी चिंताजनक है कि पार्टी की कुछ महिला कार्यकत्र्ता मुख्यमंत्री आवास के बाहर धरने पर बैठी हैं।

श्री उपाध्याय एवं श्री गुप्ता ने मांग की है कि मुख्यमंत्री श्री अरविन्द केजरीवाल दिल्ली की महिलाओं के प्रति अपनी जवाबदेही पूर्ण करें और श्री सोमनाथ भारती को पुलिस और कानून के समक्ष पेश करें।  उन्होंने कहा कि हमारा मानना है कि यह संभव नहीं कि एक इतना महत्वपूर्ण विधायक साधारण अपराधी की तरह भूमिगत हो जाये और मुख्यमंत्री को यह मालूम न हो कि वह कहां छुपे हैं। 

Comments

Popular posts from this blog

भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों एवं फरवरी 2015 के विधानसभा चुनाव मंे पार्टी प्रत्याशी रहे नेताओं ने विधानसभा के बाहर प्रदर्शन कर दिल्ली जल बोर्ड घोटालों की सी.बी.आई. जांच और उन पर चर्चा के लिए विशेष सत्र बुलाने की मांग की

Sameer Ansari, Don of Bihar, having a Reward of Rs 50000/- Arrested in Delhi

Two Gangsters Including Kingpin Shiva Suri and His Associate Avdesh @ Gabbar Arrested