राष्ट्रीय महामंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने किया उद्घाटन दिल्ली प्रदेश भाजपा के प्रशिक्षण महाभियान शिविर का

नई दिल्ली, 15 सितम्बर।  दिल्ली प्रदेश भाजपा शीघ्र ही मंडल स्तर पर कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण शिविर प्रारम्भ करेगी।

इस संदर्भ में 7 और 8 अगस्त को ग्राम पल्ला बख्तावरपुर में दो दिवसीय प्रशिक्षण महाभियान शिविर का
आयोजन किया गया था जिसमें 150 प्रमुख नेता और कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण कार्य कैसे किया जाना है, समझाया गया था। आज मंडलों में आयोजित किये जाने वाले प्रशिक्षण शिविरों के लिये दूसरे चरण का प्रशिक्षण शिविर प्रदेश कार्यालय में आयोजित किया गया।

प्रदेश कार्यालय में आज आयोजित 4 सत्रीय प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने प्रदेश अध्यक्ष श्री सतीश उपाध्याय एवं महामंत्री संगठन श्री सिद्धार्थन की उपस्थिति में किया।

प्रदेश प्रभारी श्री श्याम जाजू ने एकात्म मानववाद और आदर्शवादी विचारधारा से जुड़ी संस्थाओं से रिश्तों पर प्रकाश डाला एवं राष्ट्रीय मंत्री श्री श्रीकांत शर्मा ने अपने सत्र में राष्ट्र के समक्ष चुनौतियों एवं राजनीति में मीडिया की भूमिका की जानकारी दी।

अपने उद्घाटन सत्र में श्री कैलाश विजयवर्गीय ने जनसंघ से भाजपा के इतिहास विकास पर चर्चा करते हुये कहा कि किसी भी संगठन का विकास तभी तक होता है जब तक उसके कार्यकर्ता और नेतृत्व कुछ नया करने की जिज्ञासा के साथ कार्य करते हैं। संगठन विकास के लिये सबसे अहम है “अहम का त्याग“। उन्होंने कि यह हम सबकी जिम्मेदारी है कि मंडल स्तर तक के कार्यकर्ताओं को भाजपा के इतिहास और हमारे नेताओं के त्याग की जानकारी मिले। साथ ही उन्हें हमारी विचारधारा से जुड़ी सहयोगी संस्थाओं की भी पूर्ण जानकारी होनी चाहिये।

प्रदेश प्रभारी श्री श्याम जाजू ने पं. दीन दयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद पर विस्तार से चर्चा करते हुये
कहा कि यदि हम भाजपा को मजबूत करना चाहते हैं तो हर कार्यकर्ता को एकात्म मानववाद का पालन कर समाज के अंतिम व्यक्ति तक सत्ता के लाभ को पहुंचाने के लिये कार्य करना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को भाजपा की सहयोगी संस्थाओं के महत्व को समझने और उनके साथ समन्वय को मजबूत बनाने के लिये कार्य करने को कहा।  

प्रदेश अध्यक्ष श्री सतीश उपाध्याय ने कहा कि जिन कार्यकत्र्ताओं को इस शिविर में प्रशिक्षण दिया गया है वे अब जिलों एवं मंडलों में प्रशिक्षण कार्य को आगे बढ़ायेंगे। पार्टी सितम्बर और अक्तूबर में प्रत्येक जिला और मंडल में प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन करेगी। हमारा लक्ष्य दिल्ली में लगभग 30,000 प्रशिक्षित कार्यकत्र्ताओं का संगठन बनाना है।

शिविर के अंतिम सत्र में राष्ट्रीय मंत्री श्री श्रीकांत शर्मा ने सांस्कृति राष्ट्रवाद पर चर्चा के साथ कार्यकर्ताओं को मीडिया की राजनीति में बढ़ती भूमिका पर संबोधित किया। उन्होंने कहा कि निश्चय ही भौगोलिक सीमायें देश का मानचित्र दर्शाती हैं पर किसी भी देश की पहचान उसकी संस्कृति और सभ्यता से होती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा की मीडिया निश्चय ही आकर्षण का केन्द्र है पर मीडिया के समक्ष एक त्रुटि पार्टी को भारी क्षति पहुंचाती है। ऐसे में हमें मीडिया के समक्ष पूर्ण तैयारी से अपनी बात रखनी चाहिये। 

Comments

Popular posts from this blog

Sameer Ansari, Don of Bihar, having a Reward of Rs 50000/- Arrested in Delhi

Imposter IPS Officer Arrested; an Academic Who Became a Cheat to Realize His Dream Unfulfilled

milay azaadi pollution se!, milay azaadi kachre se!