दिल्ली भाजपा ने भारत रत्न पंडित गोबिन्द बल्लभ पंत जी के जन्मदिन पर पुष्पांजलि अर्पित की

नई दिल्ली, 10 सितम्बर  पूर्व उप-प्रधानमंत्री श्री लालकृष्ण आडवाणी, केन्द्रीय मंत्री श्री एम. वैंकेया नायडू और
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री सतीश उपाध्याय ने दिल्ली में आयोजित एक समारोह में आज भारत रत्न पंडित गोबिन्द बल्लभ पंत को उनके 128वें जन्मदिन पर पुष्पांजलि अर्पित की।

इसी समारोह में माननीय उपराष्ट्रपति श्री हामिद अंसारी ने महान राष्ट्र भक्त पंडित गोबिन्द बल्लभ पंत को पुष्पांजलि अर्पित की।

श्री आडवाणी ने कहा कि पंडित पन्त एक उत्कृष्ट प्रशासक थे जिनके भाषण और कार्य उत्तर प्रदेश की विधानसभा और संसद में भी आज के विधि निर्माताओं के लिए प्रेरणा का श्रोत हैं।

श्री नायडू ने पंडित पन्त के राष्ट्रवादी विचारों की प्रसंशा की जिन्होंने उत्तर प्रदेश के पहाड़ी छेत्रों में विकास का कार्य शुरू करवाया था जो अब उत्तराखंड के रूप में जाना जाता है।

दिल्ली भाजपा की ओर से पुष्पांजलि अर्पित करते हुये भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री सतीश उपाध्याय ने कहा है कि दूर-दराज के पहाड़ी क्षेत्र के रहने वाले पंडित पन्त ने बचपन में शिक्षा प्राप्त करने के लिए अनेक कठिनाइयों का सामना किया और वकील बने तथा प्रसिद्ध काकोरी मामले में अपनी बहस से पूरे राष्ट्र को प्रभावित किया।

 श्री उपाध्याय ने कहा कि पंडित पन्त ने आजादी की लड़ाई में सक्रियता से भाग लिया और हिन्दी को राष्ट्र भाषा बनाये जाने में भी उनका योगदान प्रशंसनीय है।

उन्होंने राष्ट्रवाद को बढ़ावा देने के लिए प्रयास किया और अभी भी एक आदर्श मुख्यमंत्री तथा केन्द्रीय मंत्री के रूप में जाने जाते हैं और वे भारत रत्न के वास्तविक हकदार थे।

माॅडल टाउन के समीप उत्तरी दिल्ली नगर निगम स्पोर्टस काॅम्पलेक्स में आयोजित एक अलग समारोह में पार्षद और स्वास्थ्य समिति की अध्यक्षा श्रीमती सुरेखा हरिओम गुप्ता ने पंडित पन्त की मूर्ति पर माल्यार्पण किया।  एकत्रित लोगों को सम्बोधित करते हुये श्रीमती गुप्ता ने कहा कि पंडित पन्त के कार्यों ने उन्हें दिव्य चरित्र बना दिया।

Comments

Popular posts from this blog

भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों एवं फरवरी 2015 के विधानसभा चुनाव मंे पार्टी प्रत्याशी रहे नेताओं ने विधानसभा के बाहर प्रदर्शन कर दिल्ली जल बोर्ड घोटालों की सी.बी.आई. जांच और उन पर चर्चा के लिए विशेष सत्र बुलाने की मांग की

Sameer Ansari, Don of Bihar, having a Reward of Rs 50000/- Arrested in Delhi

Two Gangsters Including Kingpin Shiva Suri and His Associate Avdesh @ Gabbar Arrested