दिल्ली युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने नई दिल्ली में गोपूजन के बाद कांग्रेस मुख्यालय पर कांग्रेस अध्यक्षा का पुतला दहन कर किया रोष प्रदर्शन

केरल में बाल गो हत्या के विरोध में दिल्ली युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने नई दिल्ली में गोपूजन के बाद कांग्रेस मुख्यालय पर कांग्रेस अध्यक्षा का पुतला दहन कर किया रोष प्रदर्शन

 जहां सी.पी.एम. कार्यकर्ता केरल में लगातार संघ एवं भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले कर रहे हैं तो वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गोहत्या जैसा घृणित कार्य कर खुद के लिए अल्पसंख्यक वोट बैंक बनाने का प्रसास किया है-मनोज तिवारी 

गोहत्या का यह मुद्दा हर भारतीय की भावनाओं से जुड़ा है इस प्रदर्शन के बाद हम उम्मीद करते हैं कि कांग्रेस नेतृत्व अपनी केरल शाखा के विरूद्ध सख्त कार्रवाई करेगा-सुनील यादव

 नई दिल्ली, 30 मई ।   केरल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा एक गाय के बछड़े को काटे जाने के विरोध में आज दिल्ली भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने मान सिंह रोड से अकबर रोड तक विरोध मार्च किया और कांग्रेस मुख्यालय के समीप कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी एवं उपाध्यक्ष श्री राहुल गांधी के पुतलों को दहन कर रोष प्रदर्शन किया।  प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री सुनील यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ताज मान सिंह होटल चैक पर गो सम्मान हेतु एक गाय के बछड़े का विशेष पूजन किया।  उसके बाद विरोध मार्च प्रारम्भ किया जिसे पुलिस ने कपूरथला हाउस के समीप रोकने का प्रयास किया पर प्रदर्शनकारियों ने पुलिस बेरीकेड को तोड़ा और अकबर रोड तक पहुंचे जहां भारी पुलिस बल ने उन्हें वाटर कैनन एवं भारी बल पूर्वक रोका।  प्रदर्शनकारी युवा अपने साथ गांधी परिवार को गंगा जल भेंट करने लाये थे जिसे उन्होंने कांग्रेस मुख्यालय के समीप बैरीकेड पर तैनात पुलिस अधिकारी को सौंपा। युवा मोर्चा प्रदर्शनकारी कार्यकर्ता गोहत्या में शामिल केरल कांग्रेस के नेताओं की गिरफ्तारी और श्रीमती सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी द्वारा माफी मांगे जाने की मांग के नारे लगा रहे थे।  प्रदर्शनकारियों में प्रमुख रूप से श्री सरदार इम्प्रीत सिंह बक्शी, श्री तेजेन्द्र सिंह बग्गा, श्री शिवम छाबड़ा, श्री निशांत शर्मा, श्री सचिन दीवान, श्री देवेन्द्र कुमार, श्री सुधीर मंडार, श्री इन्द्रजीत सिंह बल्ली, श्री महेश मिश्रा, श्री अभिषेक यादव, श्री अभिजीत मिश्रा, श्री अभिमन्यु त्यागी आदि शामिल थे। 

    श्री सुनील यादव ने गौ पूजन के बाद पत्रकारों से बात करते हुये कहा कि गोहत्या का यह मुद्दा हर भारतीय की भावनाओं से जुड़ा है अतः आज हम यहां किसी राजनीतिक उद्देश्य से नहीं बल्कि एक सामाजिक मुद्दे पर प्रदर्शन कर रहे हैं और उम्मीद करते हैं कि कांग्रेस नेतृत्व अपनी केरल शाखा के विरूद्ध सख्त कार्रवाई करेगा।

    दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री मनोज तिवारी ने आज दोपहर पत्रकारों से बात करते हुये कहा है कि केरल की यह निर्मम घटना वहां के कांग्रेस एवं सी.पी.एम. कार्यकर्ताओं के बीच चल रही होड़ का परिणाम है जो वहां के अल्पसंख्यक समुदाय के तुष्टिकरण के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं।  जहां सी.पी.एम. कार्यकर्ता केरल में लगातार संघ एवं भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले कर रहे हैं तो वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गोहत्या जैसा घृणित कार्य कर खुद के लिए अल्पसंख्यक वोट बैंक बनाने का प्रसास किया है।  
 

Comments

Popular posts from this blog

Sameer Ansari, Don of Bihar, having a Reward of Rs 50000/- Arrested in Delhi

milay azaadi pollution se!, milay azaadi kachre se!

तीन दुखद दुर्घटनाओं ने साबित किया यह आपकी सरकार नहीं हत्यारी सरकार है